Doubtnut Promotions Sticky

नियंत्रण एवं समन्वय कक्षा 10 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों, पिछले अध्याय में हमने सजीवों में कुछ जैव प्रक्रम जैसे पोषण, श्वसन, उत्सर्जन आदि के बारे में चर्चा की थी परंतु बच्चों, इस अध्याय में हम नियंत्रण एवं समन्वय के बारे में चर्चा करेंगे। जीवों के शरीर में जिस प्रकार पोषण, श्वसन, उत्सर्जन आदि जैविक प्रक्रियाएं कार्य करती हैं उसी प्रकार सजीवों के लिए नियंत्रण एवं समन्वय एक महत्वपूर्ण क्रिया है। जटिल जीवों के शरीर में विभिन्न अंगों के कार्यों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना अति आवश्यक होता है जिससे शरीर एक इकाई के रूप में कार्य कर सकें। उदाहरण के तौर पर संकट आने पर अगर हमें भागना या लड़ना पड़े तो शरीर के अनेक अंग इसमें भाग ले सकें। जैसे: टांगों की पेशियों को अधिक कार्य करना पड़ेगा, इसके लिए पेशियों को अतिरिक्त भोज्य पदार्थ और ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। पेशियों रुधिर से ऑक्सीजन तथा ग्लूकोज तेजी से ग्रहण करने लगेंगी, फेफड़ों की श्वसन दर और हृदय गति की दर भी बढ़ जाएगी जिससे ऑक्सीजन तथा ग्लूकोज पेशियों में शीघ्रता से पहुंच सकेगा। अतः संकट अवस्था में पेशियों की गति, श्वास दर, हृदय स्पंदन दर तीनों में समन्वय आवश्यक है। इसी प्रकार शरीर में विभिन्न क्रियाएं होती हैं जिनमें विभिन्न अंग भाग लेते हैं और एक समन्वय एवं नियंत्रण स्थापित करते हैं इसे ही नियंत्रण एवं समन्वय तंत्र कहते हैं। बच्चों जंतुओं के साथ-साथ पादपों में भी नियंत्रण एवं समन्वय देखने को मिलता है। बच्चों इस अध्याय के अंतर्गत हम जंतु तंत्रिका तंत्र, तंत्रिका कोशिका, तंत्रिका ऊतक, तंत्रिका तंत्र का वर्गीकरण, मानव मस्तिष्क, मेरुरज्जु, प्रतिवर्ती क्रिया, पादपों में समन्वय, वृद्धि के कारण गति, पादप हॉर्मोन, जंतुओं में हार्मोन आदि के बारे में सविस्तार चर्चा करेंगे।

Read More
कक्षा 10जीव विज्ञान
अध्यायनियंत्रण एवं समन्वय
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

नियंत्रण एवं समन्वय कक्षा 10 जीव विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

YUGBODH BIOLOGY (HINDI) - नियंत्रण एवं समन्वय

PRABODH BIOLOGY (HINDI) - जैविक प्रक्रियाएँ-नियंत्रण एवं समन्वय

NOOTAN BIOLOGY (HINDI) - जंतुओं तथा पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय

SHREE BALAJI BIOLOGY (HINDI) - नियन्त्रण एवं समन्वय

BHARATI BHAWAN - नियंत्रण और समन्वय

STUDENTS FRIENDS - नियंत्रण एवं समन्वयन

CHITRA PUBLICATION - नियंत्रण एवं समन्वय

DEEPAK PUBLICATION - नियंत्रण एवं समन्वय

KIRAN PUBLICATION - नियंत्रण और समन्वय

Ncert कक्षा 10 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय