Doubtnut Promotions Sticky

वंशागति के आणविक आधार कक्षा 12 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों, पिछले अध्याय में हमने वंशागति एवं उससे सम्बंधित मेंडल के नियमों का अध्यन किया था जिसमे वंशागति एवं विभिन्नता तथा आनुवंशिकी से सम्बंधित तथ्यों का अध्यन किया था। पिछले अध्याय में हमने यह भी जाना था कि माता पिता के लक्षण उनकी संतानों में वंशागत होते है। अर्थात वंशागति जिस कारक के कारण होती है उसे जीन कहते है। अतः आनुवंशिकी की इकाई जीन ही है। अधिकतर जीवों में आनुवंशिक पदार्थ डी एन ए (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल) होता है। परन्तु कुछ विषाणुओं में आर एन ए आनुवंशिक पदार्थ के रूप में पाया जाता है। कक्षा 11 में हम पढ़ चुके है, कि न्यूक्लिक अम्ल न्यूक्लियोटाइड का बहुलक है।
बच्चों, सजीवों में दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल पाए जाते है। डी एन ए तथा आर एन ए ये दोनों ही सजीवों में पाए जाने वाले न्यूक्लिक अम्ल है। न्यूक्लिक अम्ल प्रायः कोशिका के केन्द्रक में पाया जाने वाला अम्ल है। परन्तु बच्चों, यह प्रोकैरयोटिक कोशिकाओं में पाया जाता है क्योंकि उनमे तो स्पष्ट केन्द्रक नहीं मिलता। इसीलिए ये न्यूक्लिक अम्ल कोशिका में ही बिखरा पड़ा रहता है। पिछले अघ्याय में हम यह तो पढ़ चुके है, कि आनुवंशिकी के लिए डी एन ए तथा जीन उत्तरदायी है। इस अध्याय में हम वंशागति का आणविक आधार के अंतर्गत शब्दावली, न्यूक्लिक अम्ल, न्युक्लियोटाइड, डी एन ए, पालीन्युक्लियोटाइड, डी एन ए का द्विकुंडलित प्रतिरूप, डी एन ए का महत्त्व तथा कार्य, डी एन ए पैकेजिंग, डी एन ए प्रतिकृति, डी एन ए प्रतिकृति का प्रायोगिक प्रमाण, आनुवंशिक पदार्थ की खोज, रूपांतरित सिद्धांत, रूपांतरित सिद्धांत की जैव प्रकृति, हर्षे एवं चेस का प्रयोग, आर एन ए, आर एन ए के प्रकार, प्रोकैर्योटिक में अनुलेखन, युकैर्योटिक में अनुलेखन, विभक्त जीन, अणुजैवकी का केन्द्रीय सिद्धान्त, प्रोटीन निर्माण, स्थानान्तरण, आनुवंशिक कूट, जीन अभिव्यक्ति, जीन के प्रकार, ओपेरान प्रारूप, लैक ओपेरान, लैक ओपेरान की प्रक्रिया, मानव जीनोम परियोजना, डी एन ए फिंगरप्रिंटिंग आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Read More
कक्षा 12जीव विज्ञान
अध्यायवंशागति के आणविक आधार
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

वंशागति के आणविक आधार कक्षा 12 जीव विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

ERRORLESS BIOLOGY (HINDI) - वंशागति के आण्विक आधार

NEET PREVIOUS YEAR - वंशागति के आण्विक आधार

NAVBODH BIOLOGY - वंशागति के आणविक आधार

SHIVALAL AGARWAL AND CO BIOLOGY (HINDI) - वंशागति का आण्विक आधार

NCERT जीवविज्ञान(HINDI) - वंशागति के आणविक आधार

NAGEEN BIOLOGY (HINDI) - वंशागति का आणविक आधार

CHITRA PUBLICATION - वंशागति के आण्विक आधार

NCERT EXEMPLAR HINDI - वंशागति का आण्विक आधार

Ncert कक्षा 12 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय