Doubtnut Promotions Sticky

p-ब्लॉक तत्व कक्षा 12 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

p-ब्लॉक के तत्त्वों में अंतिम इलेक्ट्रॉन बाह्यतम p-कक्षक में प्रवेश करता है। बच्चों जैसा कि हम जानते हैं, p-कक्षकों की संख्या तीन होती है। अत: p-कक्षकों के एक समुच्चय में अधिकतम छ: इलेक्ट्रॉन प्रवेश कर सकते हैं। परिणामतः आवर्त सारणी में p-ब्लॉक के 13 से 18 तक छ: समूह हैं। बोरॉन, कार्बन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, फ्लुओरीन तथा हीलियम इन समूहों के शीर्ष होते हैं। हीलियम के अतिरिक्त इनका संयोजी कोश इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np16 है, हालाँकि बच्चों इनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आंतरिक क्रोड (विन्यास) भिन्न हो सकता है। यह भिन्नता इनके भौतिक गुणों (जैसे-परमाण्वीय एवं आयनिक त्रिज्या, आयनन एन्थैल्पी आदि) के साथ-साथ रासायनिक गुणों को भी अत्यधिक प्रभावित करती है। परिणामतः p-ब्लॉक के तत्त्वों के गुणों में अत्यधिक भिन्नता दिखाई देती है।

p-ब्लॉक के एक तत्त्व द्वारा दर्शाई जाने वाली अधिकतम ऑक्सीकरण अवस्था उसके संयोजी इलेक्ट्रॉन (अर्थात् s- तथा p-इलेक्ट्रॉन का योग) की संख्या के समान होती है। स्पष्टत: आवर्त सारणी में दाई ओर बढ़ने पर संभावित ऑक्सीकरण अवस्थाएँ बढ़ती जाती हैं। इसके अतिरिक्त समूह में निश्चित ऑक्सीकरण अवस्था के साथ-साथ p ब्लॉक के तत्त्व अन्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी दर्शाते हैं, जो सामान्यतः (परंतु आवश्यक नहीं) कुल संयोजी इलेक्ट्रॉन से दो इकाई कम होती हैं।

बोरॉन, कार्बन तथा नाइट्रोजन परिवार में हल्के तत्त्वों के लिए समूह ऑक्सीकरण अवस्था अधिकतम स्थायी होती है। समूह ऑक्सीकरण अवस्था से दो इकाई कम ऑक्सीकरण अवस्था प्रत्येक समूह में नीचे के तत्त्वों के लिए क्रमिक रूप से स्थायी होती जाती है। समूह ऑक्सीकरण अवस्था से दो इकाई कम ऑक्सीकरण अवस्था की प्राप्ति को अक्रिय युग्म प्रभाव (inert pair effect) कहा जाता है। इन दो ऑक्सीकरण अवस्थाओं (समूह ऑक्सीकरण अवस्था तथा समूह ऑक्सीकरण अवस्था से दो इकाई कम) के सापेक्ष स्थायित्व समूहवार परिवर्तित होते हैं।

p- ब्लॉक के तत्वों के गुण अन्य तत्वों की तरह परमाण्वीय आकार ,आयनन एंथैल्पी, इलेक्ट्रॉन लब्धि एंथैल्पी तथा विद्युत ऋणात्मकता से बहुत अधिक प्रभावित होते हैं। दूसरे आवर्त में d- कक्षकों की अनुपस्थिति तथा भारी तत्वों में d या d और f- कक्षकों (तीसरे आवर्त और उसके बाद आने वाले) की उपस्थिति का तत्वों के गुणों पर सार्थक प्रभाव होता है इसके अलावा बच्चों तीनों प्रकार के तत्व जैसे कि धातु, अधातु एवं उपधातु की उपस्थिति इनके रसायन को अनेकता प्रदान करती है। बच्चों हम इस अध्याय में p- ब्लॉक के तत्वों वर्ग 13, 14, 15 ,16 , 17 और 18 के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Read More
कक्षा 12रसायन विज्ञान
अध्यायp-ब्लॉक तत्व
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

p-ब्लॉक तत्व कक्षा 12 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक तत्त्व

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व- II

ERRORLESS CHEMISTRY (HINDI) - P - ब्लॉक के तत्व (बोरॉन एवं कार्बन परिवार )

NEET PREVIOUS YEAR - नाईट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक

JEE MAINS & ADVANCED CHEMISTRY (HINDI) - S - तथा P - ब्लॉक के तत्व एवं उनके यौगिक

SCIENCE PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - P -ब्लॉक के तत्त्व

MITTAL CHEMISTRY (HINDI) - हैलोजेन व्युत्पन्न

YUGBODH CHEMISTRY - p-ब्लॉक के तत्व

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व -I

NAVBODH CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व

YUGBODH AGRAWAL CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व

NCERT रसायन(HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक तत्व (वर्ग 15,16,17,18)

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - p-ब्लॉक के तत्व

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - VIIA तथा शून्य वर्ग के तत्व

STUDENTS FRIENDS - P- ब्लॉक के तत्व

Ncert कक्षा 12 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय