Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter सरल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसरल रेखा में गति
NCERT HINDIउदाहरण
Number Of Questions9
Academic Year2023-24
  1. कोई कर एक सरल रेखा (मान लीजिए चित्र 3.1 में रेखा OP) के अनुदिश गतिमान है | कार O से चलकर 18 s में P तक पहुचंती है, फिर 6.0 s में स्थिति Q पर वापस आ जाती है | कार के औसत वेग एवं औसत चाल की गणना कीजिए, जब (a) कार O से P तक जाती है, और (b) जब वह O से P तक जा कर पुन: Q पर वापस आ जाती है |


    02:37
    View Solution
  2. x-अक्ष के अनुदिश किसी गतिमान वस्तु की स्थिति निम्नलिखित सूत्र से व्यक्त की जाती है : `x=a+bt^(2)` | यहाँ a=8.5 m, b=2.5 m `s^(-2)` तथा समय t को सेकंड में व्यक्त किया गया है |t=0 s तथा t=2.0 क्षणों पर वस्तु का वेग क्या होगा ? T=2.0 s तथा t=4.0 s के मध्य के समय अंतराल में वस्तु का औसत वेग क्या होगा ?


    04:13
    View Solution
  3. कलन-विधि का उपयोग क्र एकसमान त्वरण के लिए शुध्दगतिक समीकरण प्राप्त कीजिए |


    08:13
    View Solution
  4. किसी बहुमंजिले भवन की ऊपरी छत से कोई गेंद `20 m s^(-1)` के वेग से ऊपर की ओर उर्वाधर ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी गई है | जिस बिंदु से गेंद फेंकी गई है धरती से उसकी ऊँचाई 25.0 m है | (a) गेंद कितनी ऊपर जाएगी ? तथा (b) गेंद धरती से टकराने के पहले कितना समय लेगी ? `g=10 m s^(-2)` |


    07:31
    View Solution
  5. मुक्त पठन : स्वतंत्रतापूर्वक नीचे की ओर गिरती हुई वस्तु की गति का वर्णन कीजिए | वायुजनित प्रतिरोध की उपेक्षा की जा सकती है |


    05:53
    View Solution
  6. गैलीलियो का विषम अंक संबंधित नियम : इस नियम के अनुसार ''विरामावस्था से गिरती हुई किसी वस्तु द्वारा समान समय अंतरालों में चली गई दूरियाँ एक दूसरे से उसी अनुपात में होती है जिस अनुपात में एक से प्रारंभ होने वाले विषम अंक [अर्थात 1:3:5:7,........]'' | इस कथन को सिध्द कीजिए |


    03:19
    View Solution
  7. वाहनों की अवरोधन दूर : अवरोधन दुरी से हमारा अभिप्राय उस दुरी से है जो गतिमान वस्तु ब्रेक लगाने के कारण रूकने से पहले चल चुकी होती है | सड़क पर गतिमान वाहनों की सुरक्षा के संबंध में यह एक महत्वपूर्ण कारक है | यह दुरी वाहन के प्रारंभिक वेग `(v_(0))` तथा उसके ब्रेक की क्षमता या ब्रेक लगाए जाने के परिणामस्वरूप वाहन में उत्पन्न मंदन -a पर निर्भर करती है | किसी वाहन की अवरोधन दुरी के लिए`v_(0)` तथा a के पदों में व्यंजक निकालिए |


    06:28
    View Solution
  8. प्रतिक्रिया काल कभी-कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाती है कि हमसे तत्क्षण कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है किंतु अनुक्रिया व्यक्त करने में हमसे कुछ समय लग जाता है | प्रतिक्रिया काल किसी व्यक्ति को कोई घटनाक्रम देखने में, उसके विषय में सोचने में तथा कार्यवाही करने में लगने वाला समय है | उदाहरणस्वरूप, मान लीजिए कि कोई व्यक्ति सड़क पर कार चला रहा है और अचानक रास्ते में एक लड़का सामने आ जाता है तो कार में तेजी से ब्रेक लगाने से पहले व्यक्ति को जो समय लग जाता है उसे प्रतिक्रिया काल कहते | हैं प्रतिक्रिया काल परिस्थिति को जटिलता एवं व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है |
    आप स्वयं का प्रतिक्रिया काल एक साधारण प्रयोग द्वारा माप सकते है | आप अपने मित्र को एक रूलर दे और उससे कहें कि वह आपके हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बिच कि खाली जगह से रूलर ऊर्ध्वाधर दिशा में गिरा दे (चित्र 3.15) | ज्योंही रूलर को छोड़ा जाए आप उसे पकड़ लें | इन दोनों घटनाओं (रूलर को छोड़ने तथा आपके द्वारा पकड़ने) के बिच लगे समय `t_(r)` तथा रूलर द्वारा चली गई दुरी d को नाप लें | किसी विशेष उदाहरण में d=21.0 cm है तो प्रतिक्रिया काल कि गणना कीजिए |


    03:39
    View Solution
  9. दो समान्तर रेल की पटरियाँ उत्तर-दक्षिण दिशा में हैं। एक रेलगाड़ी A उत्तर दिशा में 54 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान है तथा दूसरी रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में 90 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान है । ज्ञात कीजिए (i) A के सापेक्ष B का आपेक्षित वेग, (ii) B के सापेक्ष धरती पर खड़े व्यक्ति का आपेक्षित वेग तथा (iii) रेलगाड़ी A की छत पर विपरीत दिशा में 18 किमी/घण्टा के वेग से दौड़ते बन्दर का धरती पर खड़े व्यक्ति के सापेक्ष वेग ज्ञात कीजिये ?


    05:32
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of NCERT भौतिकी(HINDI) of Class 11

All Exercises from NCERT HINDI Class 11 PHYSICS सरल रेखा में गति