गणितीय आगमन एक तकनीक (technique) है जिसका प्रयोग विविध प्रकार के गणितीय कथनों का सूत्रिकरण करने में किया जा सकता है, जो n के पदों में सूत्रबद्ध हों, जहाँ n एक धन पूर्णांक है। इस अध्याय मे हम देखेंगे आगमन सिद्धांत की प्रेरणा कहाँ से आयी तथा इस सिद्धांत को समझने का प्रयास करेंगे।
गणितीय आगमन गणितीय उपपत्ति प्रस्तुत करने की एक विधि है जिसका उपयोग प्रायः यह दर्शाने के लिये किया जाता है कि कोई कथन सभी प्राकृतिक संख्याओं के लिये सत्य है। इस प्रकार हम कह सकते है बीजगणित में या गणित की अन्य शाखाओं में कुछ ऐसे परिणाम या कथन होते हैं जिन्हें एक धन पूर्णांक n के पदों में व्यक्त किया जाता है। ऐसे कथनों को सिद्ध करने के लिए विशिष्ट तकनीक पर आधारित समुचित सिद्धांत है जो गणितीय आगमन का सिद्धांत (Principle of Mathematical Induction) कहलाता है।
गणितीय आगमन के सिद्धांत के अनुसार प्राकृत सँख्या n से संबंधित कोई साध्य सभी n≥k के लिए सही होगा यदि
प्राकृतिक संख्याओं के समुच्चय N का एक ऐसा उपसमुच्चय Sn जो प्रथम n क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं को लेने से प्राप्त होता है, आगमनिक समुच्चय (Inductive set) कहलाता है।
यदि k∈Sn और k≤n
तब k+1∈Sn
माना धन पूर्णांकों से सम्बंधित एक कथन P(n) दिया गया है। तो इस कथन की सत्यता की जांच निम्न चरणों द्वारा की जाती है
P(n)=1+2+3+4+...............+n=n(n+1)2,
n के सभी प्राकृतिक मानों के लिये सत्य है।
step 1-
सर्वप्रथम यह दिखाएं कि यह कथन n=1 के लिये सत्य है।
P(1) का मतलब निम्नलिखित कथन होगा-
1(1+1)2=1
स्पष्टतः यह कथन सत्य है क्योंकि इसका दायां पक्ष और बांयां पक्ष दोनो ही एक हैं (अतः समान हैं)
अतः n=1 के लिये कथन सत्य है (अर्थात् P(1) सत्य है।)
step 2-
अब हम यह मानेंगे कि प्रथम k प्राकृतिक संख्याओं के लिए भी अर्थात n=k के लिए भी दिया गया कथन सत्य है अर्थात
1+2+3+4+5+...............+k
=k(k+1)2.....(i)
तो हमें सिद्ध करना हैं कि P(k+1) भी सत्य है। अर्थात
हमें सिद्ध करना हैं
1+2+3+4+5+......................+k+(k+1)
=(k+1)(k+2)2
उपपति -
समीकरण 1 में दोनों तरफ k+1 जोड़ने पर
1+2+3+4+5+......................+k+(k+1)
=(k)(k+1)2+(k+1)
⇒(k+1)[k2+1]
=(k+1)(k+2)2
इससे प्रदर्शित हुआ कि वास्तव में P(k+1) भी सत्य है।
इस प्रकार गणितीय आगमन से सिद्ध हुआ कि उपरोक्त कथन P(n),n के सभी प्राकृतिक मानों के लिये सत्य है।
इतिसिद्धम
गुण - यदि कोई दिया गया कथन P(n) ,n≥4 के सभी मानों के लिए कथन सत्य हो तो इस स्थिति में प्रथम चरण n=4 से प्रारंभ होगा और हम सर्वप्रथम परिणाम को n=4 के लिए अर्थात् P(4) के लिए सत्यापित करेंगे ।
चरण 1 सर्वप्रथम कथन P(n) की n=1 लिए सत्यता की जांच करे।
चरण 2 - यदि कथन P(n), n=1 के लिए सत्य है तो कल्पना करे कि यह n=k के लिए P(k) सत्य है।
चरण 3 - सिद्ध करे की कथन n=k+1 के लिए भी सत्य है। यदि यह सत्य साबित हुआ तो हम कह सकते है क़ि कथन P(n) सभी प्राकृतिक संख्याओं के लिए सत्य है।
सभी n≥1 के लिए, सिद्ध कीजिए
12+22+32+42+...+n2=n(n+1)(2n+1)6
मान लीजिए कि दिया कथन P(n) है,अर्थात्
P(n):12+22+32+42+...+n2=n(n+1)(2n+1)6
n=1 के लिए
चूंकि कथन में योग वाला अनुक्रम दिया गया है इसलिए n=1 के लिए बाएं पक्ष से केवल पहला पद (12) लेंगे और दायें पक्ष में n=1 मान रखेंगे
P(1):=1(1+1)(2×1+1)6
P(1):=1×2×36=1
जो कि सत्य है
किसी धन पूर्णांक k के लिए कल्पना कीज़ए कि P(k) सत्य है, अर्थात्
12+22+32+42+...+k2=k(k+1)(2k+1)6 ....(i)
अब हम सिद्ध करेंगे कि P(k+1) भी सत्य है,
(12+22+32+42+...+k2)+(k+1)2
=k(k+1)(2k+1)6+(k+1)2 [(i) के प्रयोग से]
=k(k+1)(2k+1)+6(k+1)26
=(k+1)(2k2+7k+6)6
=(k+1)(2k2+4k+3k+6)6
=(k+1)(2k(k+2)+3(k+2))6
=(k+1)((k+2)(2k+3))6
=(k+1)((k+1+1)(2k+2+1))6
=(k+1)(k+1+1){2(k+1)+1}6
=(k+1)((k+1)+1){2(k+1)+1}6
इस प्रकार P(k+1) सत्य है जब कभी P(k) सत्य है।
अतः गणितीय आगमन सिद्धांत से सभी प्राकृत संख्याओं N के लिए कथन P(n) सत्य है।
गणितीय आगमन सिद्धांत से साबित कीजिए कि
11.2+12.3+.....+1n(n+1)=nn+1
माना कि
P(n):11.2+12.3+….+1n(n+1)=nn+1
Step I. जब n=1,L.H.S=11.2=12
तथा R.H.S=nn+1=11+1=12
∴L.H.S.=R.H.S
अतः P(1) सत्य है।
माना कि P(m) सत्य है तो
11.2+12.3+………+1m(m+1)=mm+1....(i)
साबित करना है कि P(m+1) सत्य है।
अतः P(m+1): 11.2+12.3+….+1m(m+1)+1(m+1)(m+1+1)
अंतिम पद को छोड़कर शुरू के सभी पदों के योग का मान समी (i) से रखने पर
=mm+1+1(m+1)(m+2)
=m(m+2)+1(m+1)(m+2)
=m2+2m+1(m+1)(m+2)
=(m+1)2(m+1)(m+2)
=m+1m+2
=m+1(m+1)+1....(ii)
समीकरण (ii) से हमने सिद्ध किया कि P(m) सत्य होने पर P(m+1) भी सत्य है।
अतः कथन P(n) गणितीय आगमन के सिद्धांत से सभी प्राकृत संख्या n के लिए सत्य है।
x>−1 के लिए सभी प्राकृत संख्याओं n के लिए साबित कीजिए कि
(1+x)n≥(1+nx)
माना कि,
P(n):(1+x)n≥(1+nx) जहाँ x>−1
जब n=1
L.H.S=(1+x) तथा R.H.S=(1+x)
∴ जब n=1, (1+x)n=1+nx
अतः (1+x)n≥1+nx सत्य है जब n=1
∴P(1) सत्य है।
माना कि P(m) सत्य है
⇒(1+x)m≥(1+mx).....(i)
साबित करना है कि P(m+1) सत्य है।
अर्थात P(m+1): ⇒(1+x)1+m≥(1+(1+m)x)=α (माना).....(ii)
(सिद्ध करना है)
अब समीकरण (i) के दोनों तरफ (1+x) से गुणा करने पर
(1+x)m⋅(1+x)≥(1+mx)(1+x)
(1+x)m+1≥(1+mx)(1+x)=β (माना).....(iii)
ध्यान दीजिए यहाँ हमने समी (ii) एवं (iii) के दायें पक्ष को क्रमशः α एवं β माना है
अबβ−α=(1+mx)(1+x)−1−(m+1)x
β−α =1+mx+x+mx2−1−mx−x
=mx2>0
चूंकि m एक प्राकृत संख्या है और किसी भी वास्तविक संख्या का वर्ग (x2) हमेशा धनात्मक होता है
∴mx2>0
β−α>0
∴β>α…………(iv)
समीकरण (iii) तथा (iv) से
(1+x)m+1>α
⇒(1+x)m+1>1+(m+1)x. [(ii) से]
अतः P(m) सत्य होने पर P(m+1) सत्य होगा। ……..B
समीकरण A तथा B से, गणितीय आगमन सिद्धांत से सभी प्राकृत संख्याओं n के लिए P(n) सत्य है।
प्रत्येक धन पूर्णांक n के लिए सिद्ध कीजिए कि 7n−3n,4 से विभाजित होता है।
मान लीजिए दिया कथन P(n):7n−3n,4 से विभाजित है।
हम पाते हैं P(1):71−31=4 जो कि 4 से विभाजित होता है। इस प्रकार P(n),n=1 के लिए सत्य है।
कल्पना कीजिए कि एक धन पूर्णांक k के लिए P(k) सत्य है।
अर्थात, P(k):7k−3k,4 से विभाजित होता है।
अतः हम लिख सकते हैं 7k−3k=4d जहाँ d∈N
अब हम सिद्ध करना चाहते हैं कि P(k+1) सत्य है, जब कभी P(k) सत्य है।
अब 7(k+1)−3(k+1)
=7(k+1)−7.3k+7.3k−3(k+1)
=7(7k−3k)+(7−3)3k
=7(4d)+(7−3)3k
=7(4d)+4.3k
=4(7d+3k)
यहाँ देख सकते है की 4⋅(7d+3k), 4 से पूर्णतः विभाजित है।
अतः P(k) सत्य होने पर, P(k+1) सत्य है।
इस प्रकार गणितीय आगमन से सिद्ध हुआ कि उपरोक्त कथन P(n),n के सभी प्राकृतिक मानों के लिये सत्य है।
यदि n≥2 तो आगमन सिद्धांत से साबित करें कि n4<10n
माना कि,
P(n):n4<10n,n≥2
जब n=2, L.H.S =24=16 तथा R.H.S=102=100
∴16<100∴P(2) सत्य है …….(A)
माना कि P(m) सत्य है तो m4<10m
अर्थात 10m>m4………..(1)
साबित करना है कि P(m+1) सत्य है अर्थात (m+1)4<10m+1 अर्थात
10m+1>(m+1)4
=α (माना) …...(2)
अर्थात 10m+1≥α,
जहां α=(m+1)4
समीकरण (1) के दोनों तरफ 10 से गुणा करने पर
10m⋅10>10m4
10m+1>10m4=β माना
अर्थात 10m+1>β
जहां β=10m4……(3)
अब βα=10m4(m+1)4
βα=10(mm+1)4
चूँकि
m≥2
दोनों पक्षों में 1 जोड़ने पर
∴m+1≥3
व्युत्क्रम करने पर असमिका के चिह्न बदल जाते हैं
⇒13≥1m+1
−1 का गुणा करने पर असमिका के चिह्न बदल जाते हैं
⇒−1m+1≥−13
दोनों पक्षों में 1 जोड़ने पर-
⇒1−1m+1≥1−13
⇒mm+1≥23
⇒(mm+1)4≥(23)4
⇒10(mm+1)4≥10.1681≥1
∴ समी (3) से βα≥1=β>α ….(4)
समीकरण 2 और 4 से
10m+1>α
अर्थात 10m+1>(m+1)4
∴P(m) सत्य होने पर P(m+1) सत्य होगा ….(B)
समीकरण A और B से, आगमन सिद्धांत से सभी प्राकृत संख्याओं n≥2 के लिए P(n) सत्य है।
गणितीय आगमन (Mathematical induction) गणितीय उपपत्ति (Mathematical Proof) प्रस्तुत करने की एक विधि है जिसका उपयोग प्रायः यह दर्शाने के लिये किया जाता है कि कोई कथन (statement) सभी प्राकृतिक संख्याओं के लिये सत्य है।
चरण 1 सर्वप्रथम कथन P(n) की n=1 लिए सत्यता की जांच करे।
चरण 2 - यदि कथन P(n), n=1 के लिए सत्य है तो कल्पना करे कि यह n=k के लिए P(k) सत्य है।
चरण 3 - सिद्ध करे की कथन n=k+1 के लिए भी सत्य है। यदि यह सत्य साबित हुआ तो हम कह सकते है क़ि कथन P(n) सभी प्राकृतिक संख्याओं के लिए सत्य है।
कुछ स्मरण रखने योग्य श्रेणियों के n पदों का योग-