Doubtnut Promotions Sticky

त्रिभुज और उसके गुण कक्षा 7 गणित

भूमिका

अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय मे हम त्रिभुज और उसके गुणों का अध्ययन करेंगे। आपने पिछली कक्षा 6 में प्रारम्भिक आकारों का अध्ययन किया था, जिसमे रेखाओं, त्रिभुजों, चतुर्भुजों आदि सामान्य अध्ययन किया था। इस अध्याय मे हम त्रिभुजों का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

आइये जानते है, त्रिभुज और उसके गुणों को और करीब से ...

तीन रेखाखण्डों से घिरी बंद आकृति, त्रिभुज कहलाती है। त्रिभुज सबसे कम भुजाओं वाला बहुभुज होता है। जिसमे तीन भुजाएँ, तीन कोण और तीन शीर्ष होते है।

ocr_image


त्रिभुज से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य -

• यदि किसी त्रिभुज के सभी कोण बराबर होते है तो उसकी सभी भुजाएँ भी बराबर होती है।

• यदि किसी त्रिभुज की सभी भुजाएँ बराबर होती है तो उसके सभी कोण भी बराबर होते है।

• यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाएँ बराबर हैं तो उस त्रिभुज के दो कोण भी बराबर होंगे।

• यदि किसी त्रिभुज की तीनों भुजाएँ आपस मे बराबर नहीं है तो उस त्रिभुज के तीनों कोण भी आपस मे बराबर नहीं होंगे।

अर्थात त्रिभुज की भुजाओं और कोणों मे एक विशेष संबंध होता है।

इस प्रकार का अध्ययन हम पिछली कक्षा मे कर चुके है। अब हम त्रिभुज की माध्यिकाओं, शीर्षलम्बों, बाह्य व अंतः कोणों के गुण, इसके प्रकारों तथा पाइथागोरस गुण का अध्ययन करेंगे।

त्रिभुज की माध्यिका

किसी त्रिभुज के एक शीर्ष से उसके सामने वाली भुजा को दो समान भागों मे विभाजित करने वाली रेखा, त्रिभुज की माध्यिका कहलाती है।
माध्यिका, त्रिभुज को दो बराबर क्षेत्रों में विभाजित करती है। त्रिभुज की तीन माध्यिकाएँ होती हैं, जो एक ही बिंदु पर मिलती हैं अर्थात प्रतिच्छेद करती हैं।

ocr_image


त्रिभुज की माध्यिका से संबंधित मुख्य बिन्दु :-

किसी भी त्रिभुज में माध्यिकाएँ सदैव त्रिभुज के अंदर ही होती हैं।

किसी भी त्रिभुज की तीनों माध्यिकाएँ सदैव एक - दूसरे को एक ही बिंदु पर काटती हैं।

त्रिभुज की माध्यिकाएँ जिस बिंदु पर मिलती हैं उसे उस त्रिभुज का केंद्रक /मध्य केंद्र या गुरुत्व केंद्र (Centroid) कहते हैं।

किसी त्रिभुज की माध्यिकाएँ एक ही बिंदु से होकर जाते हैं और वह बिंदु प्रत्येक माध्यिका (Median) को 2:1 के अनुपात में विभाजित करता है।

किसी समबाहु त्रिभुज में तीनों माध्यिकाओं की लंबाई एक समान होती है।

समद्विबाहु त्रिभुज में समान भुजाओं की माध्यिकाएँ समान होती हैं।

किसी समद्विबाहु त्रिभुज में असमान कोण के शीर्ष से विपरीत भुजा पर खींची गई माध्यिका उस पर लंब होती है।

किसी समद्विबाहु त्रिभुज में असमान कोण के शीर्ष से विपरीत भुजा पर खींची गई माध्यिका (Median) शीर्ष कोण को समद्विभाजित करती है।

यदि किसी त्रिभुज की तीनों भुजाएँ असमान है तो उनकी माध्यिकाएँ भी असमान होंगी अर्थात तीनों माध्यिकाओं की लंबाई अलग-अलग होगी।

किसी समकोण त्रिभुज में समकोण वाले शीर्ष से कर्ण पर खींची गई माध्यिका (Median) कर्ण के आधे के बराबर होती है।

उदाहरण 1

निम्नलिखित के लिए अनुमान से आकृति खींचिए।

"ΔABC में, BE एक माध्यिका हैं।"

माध्यिका : त्रिभुज के किसी शीर्ष से सामने वाली भुजा के मध्य बिन्दु को मिलाने वाली रेखा उस त्रिभुज की माध्यिका कहलाती है।

चूंकि हमे यहां ΔABC दिया है तथा BE माध्यिका दी गई है।
अतः शीर्ष B से सामने वाली भुजा पर माध्यिका :-

ocr_image


त्रिभुज के शीर्षलंब

किसी त्रिभुज के एक शीर्ष से उसके सामने वाली भुजा पर डाला गया लंब (90), उस त्रिभुज का शीर्षलंब कहलाता है।

ocr_image


शीर्षलंब से संबंधित बिन्दु :

  • शीर्षलंब हमेशा सामने वाली भुजा पर 90 का कोण बनाते है।

  • एक त्रिभुज मे केवल तीन शीर्षलंब ही संभव है।

  • तीनों शीर्षलंब जिस बिन्दु पर एक दूसरे को काटते है उस बिन्दु को लंबकेंद्र कहते है।

    उपर्युक्त आकृति मे AD,BE तथा CF इसके शीर्षलंब है तथा O इसका लंबकेंद्र है।

  • उदाहरण 2

    निम्नलिखित के लिए अनुमान से आकृति खींचिए।

    "ΔPQR में, PQ तथा PR त्रिभुज के शीर्षलम्ब हैं।"

    शीर्षलंब : किसी त्रिभुज के एक शीर्ष से उसके सामने वाली भुजा पर डाला गया लंब (90), उस त्रिभुज का शीर्षलंब कहलाता है।

    चूंकि हम जानते है कि किसी त्रिभुज मे केवल एक 90 का कोण हो सकता है, परंतु हमे यहाँ दो शीर्षलंब बनाने है।
    अतः इसे निम्न प्रकार नामांकित करते है :-

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे PQ व PR समकोण त्रिभुज PQR के शीर्षलंब है।

    त्रिभुज के बाह्य कोण और इसके गुण

    प्रत्येक त्रिभुज मे उसका बाह्य कोण उसके अंतः सम्मुख कोणों के योग के बराबर होता है।
    यह गुणधर्म प्रत्येक त्रिभुज के लिए मान्य होता है चाहे वह समकोण त्रिभुज हो या विषमबाहु त्रिभुज ।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे, ACD बाह्य कोण है तथा A और B इसके अंतः सम्मुख कोण है।
    अतः गुणधर्म अनुसार ACD=A+B

    आइए इस गुणधर्म की पुष्टि करते है :-

    गुणधर्म : किसी त्रिभुज का बाह्य कोण अपने दोनों सम्मुख अंतः कोणों के योग के बराबर होता है।


    पुष्टि :


    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे हमे त्रिभुज ABC दिया गया है तथा ACD इसका बाह्य कोण है।
    दर्शाना है : ACD=A+B
    अब हम उपर्युक्त आकृति मे शीर्ष C से भुजा BA के समांतर CE रेखा खींचते है जिससे कि हमे इस गुणधर्म को समझने मे सहायता प्राप्त होंगी।

    चरण 1: चूंकि BA||CE तथा AC एक तिर्यक रेखा है।
    अतः 1=x { एकांतर कोण गुण }

    चरण 2: चूंकि BA||CE तथा BD एक तिर्यक रेखा है।
    अतः 2=y { संगत कोण गुण }

    चरण 3: अतः 1+2=x+y

    चरण 4: A+B=ACD { चित्र से }

    अतः त्रिभुज का बाह्य कोण (ACD) अपने दोनों सम्मुख अंतः कोणों (A+B) के योग के बराबर होता है।

    उदाहरण 3

    निम्नलिखित आकृति में अज्ञात बाह्य कोण ACD का मान ज्ञात कीजिये।

    ocr_image

    चूंकि हमे दिया गया है :-
    BAC=50
    ABC=70
    हमे ज्ञात करना है :- ACD=?

    हम जानते है की बाह्य कोण अपने अंतः सम्मुख कोणों के योग के बराबर होता है। अतः

    ACD=ABC+BAC
    ACD=70+50
    ACD=120

    उदाहरण 4

    निम्न आकृति में अज्ञात अन्तः कोण x का मान ज्ञात कीजिये।

    ocr_image

    हमे यहाँ बाह्य कोण का मान दिया गया है अतः हमे अंतः कोण c का मान ज्ञात करना है :-

    चूंकि हम जानते है त्रिभुज का बाह्य कोण उसके अंतः सम्मुख कोणों के योग के बराबर होता है अतः

    a=b+c

    115=50+x

    x=11550

    x=65

    त्रिभुज के अंतः कोण और इसके गुण

    त्रिभुज के सभी अंतः कोणों का योग 180 होता है।
    यह गुणधर्म भी प्रत्येक त्रिभुज के लिए मान्य होता है।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे, A+B+C=180

    आइए इस गुणधर्म की पुष्टि करते है :-

    गुणधर्म : त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग 180 होता है।


    पुष्टि :


    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे हमे त्रिभुज ABC दिया गया है तथा A,B,C इसके अंतः कोण है।
    दर्शाना है : A+B+C=180
    4 इस त्रिभुज का बाह्य कोण है जो भुजा BC को D तक बढ़ाने पर बनता है।

    चरण 1: 1+2=4{ बाह्य कोण गुण }

    चरण 2: दोनों पक्षों मे 3 का योग करने पर
    1+2+3=4+3

    चरण 3: चूंकि 3 और 4 एक ही रेखा पर बने है।
    अतः 1+2+3=180 { रेखिक युग्म कोण गुण }

    A+B+C=180

    अतः त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग 180 होता है।

    उदाहरण 5

    निम्नलिखित आकृति मे अज्ञात x का मान ज्ञात कीजिये।

    ocr_image

    चूंकि हमे दिया गया है : ABC मे :-
    A=x
    B=90
    C=2x

    हम जानते है कि त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग 180 होता है। अतः


    A+B+C=180

    x+90+2x=180

    3x=18090

    x=903

    x=30

    अतः
    A=30
    B=90
    C=60

    OMR (One Minute Revision)

  • किसी भी त्रिभुज की तीनों माध्यिकाएँ सदैव एक - दूसरे को एक ही बिंदु पर काटती हैं।

  • शीर्षलंब हमेशा सामने वाली भुजा पर 90 का कोण बनाते है।

  • तीनों शीर्षलंब जिस बिन्दु पर एक दूसरे को काटते है उस बिन्दु को लंबकेंद्र कहते है।

  • माध्यिका, त्रिभुज को दो बराबर क्षेत्रों में विभाजित करती है।
  • एक त्रिभुज मे केवल तीन शीर्षलंब ही संभव है।
  • त्रिभुज के प्रकार

    सामान्यतः त्रिभुज विभिन्न प्रकार के होते है परंतु इस अध्याय मे विशेषतः दो प्रकार के त्रिभुजों का अध्ययन करेंगे।
    (i) समबाहु त्रिभुज : ऐसा त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ समान लंबाई की हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है।
    इस त्रिभुज का प्रत्येक कोण समान होता है अर्थात 60 का होता है।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे,
    AB=BC=AC तथा
    A=B=C=60

    (ii) समद्विबाहु त्रिभुज : ऐसा त्रिभुज जिसकी केवल दो भुजाएँ लंबाई मे समान हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।
    इस त्रिभुज मे समान भुजाओं के सम्मुख कोण आपस मे बराबर होते है।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे,
    ED=EF तथा
    D=F

    त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाई का योग गुण

    त्रिभुज की किन्ही दो भुजाओं की लंबाई का योग हमेशा तीसरी भुजा से अधिक होता है।
    यह गुण प्रत्येक त्रिभुज के लिए मान्य होता है चाहे वह समबाहु त्रिभुज हो या विषमबाहु त्रिभुज ।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे :-
    AB+BC>AC अथवा
    BC+AC>AB

    अर्थात कोई भी दो भुजाओं का योग हमेशा तीसरी भुजा से अधिक होता है।

    उदाहरण 6

    निम्न चित्र में ΔABC समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AB=AC तथा EF BC है।
    निम्नलिखित कथनों की सत्यता के लिए कारण दीजिए :

    (i) B=C

    (ii) AEF=B

    (iii) AEF=AFE

    (iv) AE=AF
    ocr_image

    समद्विबाहु त्रिभुज : ऐसा त्रिभुज जिसकी कोई दो भुजाएँ समान हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।

    (i) B=C
    पुष्टि : चूंकि AB=AC है अतः समद्विबाहु त्रिभुज मे समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते है।

    (ii)AEF=B
    पुष्टि : चूंकि EF=BC है तथा BE एक तिर्यक रेखा है। अतः ये कोण संगत कोण युग्म गुण से समान होंगे।

    (iii) AEF=AFE
    पुष्टि : चूंकि AB=AC है इसलिए इनका अर्ध भाग भी समान होगा। अतः समद्विबाहु त्रिभुज मे समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते है।

    (iv) AE=AF
    पुष्टि : चूंकि AB=AC है अतः इनका अर्ध भाग भी समान होगा।

    समकोण त्रिभुज और पाइथागोरस गुण

    समकोण त्रिभुज

    बच्चों! अब तक हमने सामान्य त्रिभुजों का अध्ययन किया। अब हम समकोण त्रिभुज का अध्ययन करेंगे।
    इस त्रिभुज मे समकोण के सामने की भुजा इस त्रिभुज की सबसे बड़ी भुजा अर्थात कर्ण होता है तथा अन्य दो भुजाएँ इसके पाद कहलाते है। इसमे नीचे वाली भुजा को आधार तथा लम्बवत भुजा को लंब या ऊंचाई कहते है।

    ocr_image


    समकोण त्रिभुज होने की शर्ते :-
  • समकोण होने के लिए अभीष्ट त्रिभुज का एक कोण 90 का होना चाहिए।

  • समकोण त्रिभुज होने के लिए अभीष्ट त्रिभुज का पाइथागोरस गुण का पालन करना आवश्यक है।

    पाइथागोरस प्रमेय

    किसी समकोण त्रिभुज मे कर्ण का वर्ग, आधार और लंब पर बने वर्गों के योग के बराबर होता है।
    आइए एक उदाहरण से समझते है।
    उदाहरण : निम्न त्रिभुज मे आधार =5cm तथा लंब =12cm है तो कर्ण का मान ज्ञात कीजिए।

    ocr_image


    उपर्युक्त आकृति मे पाइथागोरस प्रमेय लगाने पर :-

    AC2=(BC)2+(AB)2

    AC2=52+122

    AC2=25+144

    AC2=169

    AC= 169

    AC=13 cm

    अतः कर्ण का मान 13cm होगा।

    नोट : यदि कोई त्रिभुज पाइथागोरस गुण का पालन नहीं करता है तो वह समकोण त्रिभुज नहीं होगा।

  • OMR (One Minute Revision)

  • ऐसा त्रिभुज जिसकी तीनों भुजाएँ समान लंबाई की हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है।

  • ऐसा त्रिभुज जिसकी केवल दो भुजाएँ लंबाई मे समान हो, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है।

  • त्रिभुज की किन्ही दो भुजाओं की लंबाई का योग हमेशा तीसरी भुजा से अधिक होता है।

  • समकोण होने के लिए अभीष्ट त्रिभुज का एक कोण 90 का होना चाहिए।

  • किसी समकोण त्रिभुज मे कर्ण का वर्ग, आधार और लंब पर बने वर्गों के योग के बराबर होता है।
  • उदाहरण 7

    एक पेड़ भूमि से 5 m की ऊँचाई पर टूट जाता है और उसका ऊपरी सिरा भूमि को उसके आधार से 12 m की दूरी पर छूता है। पेड़ की पूरी ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

    ocr_image

    माना कि पेड़ की पूरी ऊंचाई =AB
    चूंकि यह 5 m ऊंचाई से टूट गया है जो DC के रूप मे है। अतः हमे DC का मान ज्ञात करना है ?

    BCD मे पाइथागोरस प्रमेय प्रयोग करने पर :-

    CD2=BD2+BC2

    CD2=52+122

    CD2=25+144

    CD=169

    CD=13 cm

    चूंकि AD=CD
    AD=13 cm

    अतः पेड़ की कुल ऊंचाई
    AB=AD+DB
    AB=13+5
    AB=18 cm

    उदाहरण 8

    एक 17 मीटर लम्बी सीढ़ी एक इमारत के सहारे इस प्रकार खड़ी है कि वह इमारत पर जमीन से 15 मीटर ऊँची खिड़की तक पहुँचती है। बताइए कि सीढ़ी का निचला सिरा इमारत के आधार से कितनी दूर है ?

    प्रश्नानुसार एक आकृति बनाते है,

    ocr_image


    चूंकि हमे दिया गया है :
    AB=15 m
    AC=17 m
    BC=?

    ABC मे पाइथागोरस प्रमेय लगाने पर :

    AC2=AB2+BC2

    172=152+BC2

    289=225+BC2

    BC2+225=289 { पक्ष बदलने पर }

    BC2=289225

    BC=64

    BC=8 m

    अतः सीढ़ी का निचला सिरा इमारत के आधार से 8 मीटर दूर है।

    सारांश

  • एक त्रिभुज की तीन भुजाएँ तथा तीन कोण, इसके छः अवयय कहलाते हैं।

  • किसी त्रिभुज के एक शीर्ष को उसके सम्मुख भुजा के मध्य बिंदु से मिलाने वाले रेखाखंड को उसकी एक माध्यिका कहते हैं। एक त्रिभुज की तीन माध्यिकाएँ होती हैं।

  • किसी त्रिभुज के एक शीर्ष से उसके सम्मुख भुजा पर खींचे गए लंब को त्रिभुज का एक शीर्षलंब कहते हैं। एक त्रिभुज के तीन शीर्षलंब होते हैं।

  • किसी त्रिभुज का बाह्य कोण किसी एक भुजा को एक ही ओर बढ़ाने पर बनता है। प्रत्येक शीर्ष पर, एक भुजा को दो प्रकार से बढ़ाकर दो बाह्य कोण बना सकते हैं।

  • त्रिभुज के बाह्य कोण की माप, उसके दो सम्मुख अंतःकोणों के योग के बराबर होती है।

  • एक त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है।

  • एक त्रिभुज जिसकी प्रत्येक भुजा की माप समान हो, समबाहु त्रिभुज कहलाता है। समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 60° का होता है।

  • एक त्रिभुज, जिसकी कोई दो भुजाएँ माप में समान हों, समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है। समद्विबाहु त्रिभुज की असमान भुजा उसका आधार कहलाती है तथा आधार पर बने दोनों कोण एक दूसरे के बराबर होते हैं।

  • त्रिभुज की कोई दो भुजाओं की मापों का योग, तीसरी भुजा की माप से अधिक होता है।

  • त्रिभुज की कोई दो भुजाओं के मापों का अंतर, तीसरी भुजा की माप से कम होता है।

  • उपर्युक्त दोनों गुण किसी त्रिभुज की रचना की संभावना बताने में उपयोगी होते हैं।

  • समकोण त्रिभुज में समकोण के सामने वाली भुजा कर्ण तथा अन्य दोनों भुजाएँ उसके पाद (अर्थात आधार और लंब) कहलाती हैं।

  • पाइथागोरस गुण :-

    एक समकोण त्रिभुज में कर्ण का वर्ग = उसके पादों के वर्गों का योग।

    यदि एक त्रिभुज, समकोण त्रिभुज नहीं है तब यह गुण प्रयुक्त नहीं होता है। यह गुण इस बात को तय करने में उपयोगी होता है कि अभीष्ट त्रिभुज समकोण त्रिभुज है या नहीं।