Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त किन्हीं तीन मौलिक अधिकारों को लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

समानता का अधिकार :- कानून की नजर में सभी लोग समान हैं। इसका मतलब है कि सभी लोगों को देश का कानून एक समान सुरक्षा प्रदान करेगा। इस अधिकार में यह भी कहा गया है कि धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। व्यक्ति को खेल के मैदान, होटल, दुकान इत्यादि सार्वजानिक स्थानों पर जाने से नहीं रोका जा सकता है। राज्य देश के हर नागरिक को सरकारी नौकरी के लिए समान अवसर प्रदान करेगा। स्वतंत्रता का अधिकार :- इसके अंतर्गत देश के नागरिकों को अभिव्यक्ति और भाषण, शांतिपूर्ण सभा करने एवं संगठन बनाने, देश के सभी भाग में आने-जाने और रहने तथा कोई भी व्यवसाय या कारोबार करने का अधिकार प्रदान किया गया है। प्रेस, मिडिया, झंडोतोलन जैसे अधिकार भी इस के अंतर्गत आते हैं। शोषण के विरुध्द अधिकार :- यह अधिकार मनाव तस्करी बेगार एवं जबरन श्रम का निषेध करता है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खतरनाक काम-धन्धो में लगाना और मजदरी करवाना, अपराध है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions