Doubtnut Promotions Sticky

भारत सरकार का कौन-सा अधिकारी सदस्य न होते हुए भी भारतीय संसद की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार रखता है?

A

उपराष्ट्रपति

B

भारत का अटॉर्नी जनरल

C

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

D

चुनाव आयुक्त

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


भारत के महान्यायवादी (अनुच्छेद 76) की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति की जाती है। जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने की योग्य रखता है, ऐसे किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति महान्यायवादी के पद पर नियुक्त सकते हैं। देश के महान्यायवादी का कर्तव्य कानूनी मामलों में केन्द्र सरकार सलाह देना और कानूनी प्रकृति की उन जिम्मेदारियों को निभाना है जो राष्ट्र की ओर से उनके पास भेजे जाते हैं। इसके अतिरिक्त संविधान और विभिन्न अन्य कानून के अंतर्गत उनका जो काम निर्धारित है, उनका भी पालन करना होता है। अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उन्हें देश के किसी न्यायालय में उपस्थित होने का अधिकार है। उन्हें संसद की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार है, हालांकि उनके पास मतदान का अधिकार नहीं होता है उनके कामकाज में सहायता के लिए सॉलिसिटर जनरल और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल होते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|