Doubtnut Promotions Sticky

प्रकृति में पाए जाने वाले कार्बन चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कार्बन चक्र-कार्बन पृथ्वी पर कई अवस्थाओं में मिलता है। यौगिक के रूप में यह वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में, विभिन्न प्रकार के खनिजों में कार्बोनेट और हाइड्रोजन कार्बोनेट के रूप में पाया जाता है। सभी सजीवों में पाये जाने वाले यौगिक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, न्यूक्लिक अम्ल व विटामिन आदि में कार्बन पाया जाता है। बहुत सारे जन्तुओं के बाहरी और भीतरी कंकाल भी कार्बोनेट लवण के बने होते हैं। प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बन जीवन के विभिन्न प्रकारों में समाविष्ट हो जाता है। यह प्रक्रिया वायुमण्डल में या जल में घुले कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोज अणु में परिवर्तित कर देती है। ये ग्लूकोस अणु या तो दूसरे पदार्थों में बदल दिए जाते हैं या ये दूसरे जैविक रूप से महत्त्वपूर्ण अणुओं के संश्लेषण के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।
ocr_image
जीवित प्राणियों को ऊर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया में ग्लूकोस का उपयोग होता है। श्वसन क्रिया में ग्लूकोस कार्बन डाइऑक्साइड में बदल जाता है। यह कार्बन डाइऑक्साइड वायुमण्डल में वापस चली जाती है। कार्बनिक पदार्थों व जीवाश्म ईंधनों के दहन से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड भी वायुमण्डल में जाती है। इस प्रकार कार्बन का विभिन्न भौतिक एवं जैविक क्रियाओं के द्वारा पुनर्चक्रण होता रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions