Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? यह हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?

Text Solution
Verified by Experts

(1) रासायनिक परिवर्तन-वह परिवर्तन, जिसमें किसी पदार्थ के रासायनिक गुणों में परिवर्तन होता है और एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक अभिक्रिया भी कहते हैं।
(2) रासायनिक परिवर्तन हमारे जीवन में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। सभी नए पदार्थ रासायनिक परिवर्तनों के परिणामस्वरूप ही बनते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी अयस्क में से धातु का निष्कर्षण करना हो, जैसे लौह अयस्क से लोहे का, तो हमें निश्चित क्रम में रासायनिक परिवर्तन करने पड़ते हैं। औषधि भी रासायनिक अभिक्रियाओं की श्रृंखला का अन्त्योत्पाद होती है। उपयोगी नए पदार्थ जैसे, प्लास्टिक और अपमार्जकों (डिटर्जेंट्स) को रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा ही बनाया जाता है। वास्तव में, प्रत्येक नए पदार्थ की खोज रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन करके ही की गई है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions