Doubtnut Promotions Sticky

क्षुद्र ग्रह तथा उल्कापिंड से आप क्या समझते हैं? इनके बारे में बताइये।

Text Solution
Verified by Experts

क्षुद्र ग्रह-तारों, ग्रहों एवं उपग्रहों के अतिरिक्त, असंख्य छोटे पिंड जो सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, क्षुद्र ग्रह कहलाते हैं। ये मंगल एवं बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार क्षुद्र ग्रह, ग्रह के ही भाग होते हैं, जो कि बहुत वर्ष पहले विस्फोट के बाद ग्रहों से टूटकर अलग हो गए।
उल्कापिंड-सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़ों को उल्कापिंड कहते हैं। कभी-कभी ये उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक आकर पृथ्वी पर गिरने लगते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान वायु के साथ घर्षण होने के कारण ये गर्म होकर जल जाते हैं। फलस्वरूप, चमकदार प्रकाश उत्पन्न होता है। कभी-कभी कोई उल्का पूरी तरह जले बिना पृथ्वी पर गिरती है जिससे धरातल पर गड्ढे बन जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions