Doubtnut Promotions Sticky

यहां पर दिये हुए वस्तु के चाल समय ग्राफ का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
अ. OA द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?
ब. AB द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?
स.BC द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?‌
द.वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए।
य.वस्तु के मंदन की गण्ना कीजिए।
र. A से B तक वस्तु द्वारा चली गयी दूरी ज्ञात कीजिए।
यहां पर दिये हुए वस्तु के चाल समय ग्राफ का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।  अ. OA द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?   ब. AB द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?   स.BC द्वारा किस प्रकार की गति प्रदर्शित होती है?‌ द.वस्तु का त्वरण ज्ञात कीजिए।  य.वस्तु के मंदन की गण्ना कीजिए।  र. A से B तक वस्तु द्वारा चली गयी दूरी ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अ. चाल और समय के बीच OA एक सीधी रेखा ग्राफ है और उसकी प्रवणता O से A ऊपर की ओर है। इसलिए ग्राफ रेखा OA से एक समान त्वरण प्रदर्शित होता है।
ब. AB चाल और समय के बीच एक सीधी रेखा ग्राफ है जो समय अक्ष के समांतर है। इसलिए AB एक समान चाल (या स्थिर चाल) को प्रदर्शित करता है। A से B तक त्वरण नहीं होता है।
स. चाल और समय के बीच BC एक सीधी रेखा ग्राफ है जिसकी प्रवणता B से C, नीचे की ओर है । इसलिए BC एक समान मंदन ऋणात्मक त्वरण को प्रदर्शित करता है।
द. अब हम त्वरण ज्ञात करते हैं। हमने अभी अभी देखा है कि ग्राफ रेखा OA त्वरण को प्रदर्शित करती है। इसलिए चाल समय ग्राफ प्रवणता OA हमें वस्तु का त्वरण बतायेगी अतः
त्वरण = रेखा OA की प्रवणता
=ADOD
अब दिये हुये ग्राफ में हम पाते हैं कि AD=6m/s और OD=4‌ सेकण्ड । इसलिए ऊपर के संबंध में इन मूल्यो को पर हम पाते हैं।
त्वरण =6m/s4s
=1.5m/s2
य. अब हम मंदन की गणना करते हैं। हमने ऊपर की चर्चा की है कि ग्राफ रेखा BC मंदन को प्रदर्शित करती है। इसलिए चाल समय ग्राफ की प्रवणता BC, वस्तु के मंदन के बराबर होगी इसलिए
मंदन =रेखा BC की प्रवणता
=BEEC
अब दिये हुए ग्राफ में हम पाते हैं कि BE=6m/s और EC=16-10=6 सेकण्ड (s)इसलिए ऊपर के संबंध में मूल्यों को रखने पर हम पाते हैं
मंदन =6m/s6s
=1m/s2
र. हम अब A से B तक गति करने वस्तु द्वारा चली गयी दूरी ज्ञात करेंगें। हम अध्ययन कर चुके है चाल समय ग्राफ में वस्तु द्वारा चली गयी चाल समय ग्राफ और अक्ष के बीच घिरे हुए क्षेत्रफल के बराबर होती है। अतः
A से B तक चली गयी दूरी = रेखा AB और समय अक्ष के भीतर का क्षेत्रफल
= आयत DABE का क्षेत्रफल
=DA×DE
अब दिये हुए ग्राफ से हम पाते हैं कि DA=6m/s और D=104=6s अतः
A से B तक चली गयी दूरी =6×6
=36m
यहां पर आप के लिए एक अभ्यास है: ज्ञात कीजिए वस्तु द्वारा (i)O से A तक चली गयी दूरी (ii) B से C तल चली गयी दूरी और (iii) चली गयी कुल दूरी। उत्तर क्रमशः 12m,18m और 66m होंगे। इसके लिए आप को त्रिभुज के क्षेत्रफल के सूत्र की आवश्यकता होगी कृपया नोट करें। कि
त्रिभुज का क्षेत्रफल =1/2xxxx ऊंचाई
एक और बात नोट करने की है उपर्युक्त नमूनार्थ समस्या में दिये गय ग्राफ में चाल के साथ पर वे शब्द वेग भी लिख सकते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions