Doubtnut Promotions Sticky

अपने निवास क्षेत्र के आस-पास जल संग्रहण की परम्परागत पद्धति का पता लगाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव मात्रा उत्पादन में वृद्धि तथा मानवीय जल-सम्बन्धी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विधियों से जल का भण्डारण करना .जल संग्रहण. कहलाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य भूमि एवं जल के प्राथमिक स्रोतों का विकास, द्वितीयक संसाधन पौधों और जन्तुओं का उत्पादन इस प्रकार करना है जिससे कि पारिस्थितिक असन्तुलन उत्पन्न न हो। जल संग्रहण सूखे तथा बाढ़ की स्थिति में लाभ पहुंचाता है तथा जलाशयों और निचले बाँध के सेवाकाल में वृद्धि करता है। जल संरक्षण के लिए विभिन्न विधियों को विकसित किया गया है, जिनके द्वारा धरती पर पड़ने वाली प्रत्येक जल-बूंद का संरक्षण किया जा सके।
जल संग्रहण के लिए छोटे-छोटे गड्ढे खोदना, झीलों का निर्माण, वर्षा ऋतु में जल से भरने वाले प्राकृतिक जलमार्ग पर .चेक डैम. बनाना (मिट्टी के छोटे-छोटे बाँध बनाना) रेत तथा चूने के पत्थर के संग्राहक बनाना तथा घर की छतों से जल एकत्र करना आदि। इससे भूजल का स्तर बढ़ जाता है और नदी भी पुनः जीवित हो जाती है।
जल संग्रहण भारत में बहुत पुरानी संकल्पना है। राजस्थान में खादिन, बड़े पात्र एवं नाड़ी, महाराष्ट्र में बन्धारस एवं तात, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में बन्धिस, बिहार में अहार तथा पाइन, हिमाचल प्रदेश में कुल्ह, जम्मू में तालाब, तमिलनाडू में एरिस, केरल में सुरंगम, कर्नाटक में कट्टा आदि प्राचीन जल संग्रहण संरचनाएँ आज भी उपयोग में लाई जाती है।
जल संग्रहण तकनीक, स्थानीय होती हैं तथा इसका लाभ भी स्थानीय/सीमित क्षेत्र को होता है। अत: स्थानीय निवासियों की सहभागिता से जल संग्रहण का कुशल प्रबन्धन किया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions