Doubtnut Promotions Sticky

उर्वरक क्या होते हैं? उर्वरकों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उर्वरक (Fertilizers)-उद्योगों द्वारा व्यावसायिक रूप से तैयार रासायनिक पादप पोषक उर्वरक कहलाते हैं। उर्वरक पोषक विशिष्ट (nutrient specific) होते हैं तथा मृदा में किसी विशेष पोषक की आपूर्ति कर सकते हैं। पादपों द्वारा इनका अवशोषण भी सुगमता से होता है। यह प्रमुखत: नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P) तथा पोटैशियम (K) को अलग-अलग अथवा विभिन्न संयोजनों में उपलब्ध करा सकते है। अतः इन्हें नाइट्रोजन उर्वरक, फॉस्फोरस उर्वरक या पोटैशियम उर्वरक के रूप में जाना जाता है। नाइट्रोजन उर्वरक प्रमुखतः नाइट्रोजन उपलब्ध कराते हैं। जैसे—गरिया। कुछ उर्वरक नाइट्रोजन और फॉस्फोरस दोनों उपलब्ध कराते है। जैसे- डाइअमोनियम फॉस्फेट। पोटैशियम उर्वरक प्रमुख रूप से पोटैशियम उपलब्ध कराते हैं। जैसे K 2 , O , K N O 3 आदि। NPK उर्वरक तीनों पोषक प्रदान करते हैं। कुछ उर्वरक मृदा को सूक्ष्म पोषक तत्व भी उपलब्ध कराते हैं। मृदा की जांच के बाद, इनकी कमी होने पर इन्हें मृदा में अलग से मिलाया जाता है। जैसे-जिंक
उर्वरकों के उपयोग से पादपों में कायिक वृद्धि (vegetative growth) अच्छी होती है.अर्थात् उनमें बड़ी शाखाएं, पत्तियो व फूल बनते हैं और स्वस्थ पौधों की प्राप्ति होती है। इससे उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions