Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों के घटक कथन ज्ञात कीजिए तथा जांच कीजिए कि यह सत्य है या असत्य है -
(i) एक समचतुर्भुज एक चतुर्भुज होता है और इसकी चारों भुजाएं समान होती है |
(ii) लखनऊ, राजस्थान और उत्तर-प्रदेश की राजधानी है |
(iii) 3, 5 और 15 का एक गुणज 20 है |
(iv) एक व्यक्ति जिसने गणित या कंप्यूटर विज्ञान का चयन किया है | वह MCA मे प्रवेश ले सकता है |
(v) समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक कोण 60 और प्रत्येक भुजा समान होती है |

Text Solution
Verified by Experts

(i) p: एक सम चतुर्भज एक चतुर्भुज होता है |
q: एक सम चतुर्भुज की चारो भुजाएँ समान होती है |
उपरोक्त दोनों कथन तथा सत्य है | इसमें संयोजक शब्द 'और' है |
(ii) p: लखनऊ, राजस्थान की राजधानी है |
q: लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है |
उपरोक्त में कथन p असत्य है तथा कथन q सत्य है | इसमें संयोजक शब्द 'और' है |
(iii) p:3 का एक गुणज 20 है |
q:5 का एक गुणज 20 है |
r:15 का एक गुणज 20 है |
उपरोक्त में कथन p तथा कथन r असत्य है तथा कथन q सत्य है | इसमें संयोजक शब्द 'और' है |
(iv) p: एक व्यक्ति जिसने गणित का चयन किया है, वह MCA में प्रवेश ले सकता है |
q: एक व्यक्ति जिसने कम्प्यूटर का चयन किया है, वह MCA में प्रवेश ले सकता है |
उपरोक्त में दोनों कथन p तथा q सत्य है तथा इसमें संयोजक शब्द 'या' है |
(v) p: समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक कोण 60 का होता है |
q: समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक भुजा समान होती है |
उपरोक्त में दोनों कथन p तथा q सत्य है तथा इसमें संयोजक शब्द 'और' है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions