Doubtnut Promotions Sticky

एक महिला अपने घर से प्रातः 9.00 बजे 2.5 किमी दूर अपने कार्यालय के लिए सीधी सड़क पर 5 किमी/घण्टा की चाल से चलती है। वहां वह सायं 5.00 बजे तक रहती है और 25 किमी/घण्टा की चाल से चल रही किसी ऑटो रिक्शा द्वारा अपने घर लौट आती है। उपयुक्त पैमाना चुनिये तथा उसकी गति का xt ग्राफ खींचिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पैमाना:
X- अक्ष पर समय, 1 खाना = 1 घण्टा
Y –अक्ष पर दूरी, 1 खाना =0.5 किमी
महिला प्रातः 9.00‌ बजे घर से चलती है अर्थात प्रातः 9.00 बजे उसके द्वारा तय दूरी शून्य है।
घर से महिला के ऑफिस की दूरी (x)=2.5 किमी
घर से ऑफिस जाते हुए महिला की चाल
(v1)=5 किमी/घण्टा
ऑफिस पहुंचने में लगा समय (t1)=
xv1=255=12h=30 मिनट
ऑफिस पहुंचने का समय =(9.00 AM) + (30 मिनट)
अतः प्रातः 9:30 बजे महिला द्वारा तय की गई दूरी 2.5 किमी है। यात्रा का यह भाग ग्राफ में OA द्वारा प्रदर्शित किया गया है।
महिला ऑफिस में प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहती है। अतः इस समय में दूरी स्थिर रहती है अर्थात इतने समय में तब दूरी में कोई परिवर्तन नहीं होता है केवल समय परिवर्तित होता है।
अतः इस भाग के लिए ग्राफ समय-अक्ष के समांतर रेखा होगी। यात्रा के इस भाग को ग्राफ में AB द्वारा प्रदर्शित किया गया है।
ocr_imageऑफिस से ऑटो द्वारा घर वापस आते हुए महिला की चाल
(v2)=25 किमी/घण्टा
महिला द्वारा ऑफिस से घर पहुंचने में लगा समय
t2==xv2=2.52.5=110h
=6010 मिनट =6 मिनट
(1h=60 मिनट)
वह सायं 5:00 बजे ऑफिस छोड़ती है तथा उसे घर पंहुचने में 6 मिनट लगते हैं। अतः वह सायं 5:06 बजे घर पहुंचती है। यात्रा के इस भाग को ग्राफ में BC द्वारा प्रदर्शित किया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions