Doubtnut Promotions Sticky

AD,ΔABC की एक माध्यिका है। X, AD पर बिन्दु है। दिखाओ कि क्षेत्रफल (ΔABX)= क्षेत्रफल (ΔACX).
दिया है: ΔABC में AD माध्यिका है। X, AD पर स्थित कोई बिन्दु है।
सिद्ध करना है : क्षेत्रफल (ΔABX) = क्षेत्रफल (ΔACX)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ΔABC में AD माध्यिका है। (दिया है)
क्षेत्रफल (ΔABD) = क्षेत्रफल (ΔACD) .(i)
(माध्यिका त्रिभुज को समान क्षेत्रफल वाले दो त्रिभुजों में बांटती है)
इसी प्रकार ΔXBC में XD माध्यिका है।
क्षेत्रफल (ΔXBD) = क्षेत्रफल (ΔXCD) ....(ii)
समीकरण (i) में से (ii) को घटाने पर,
क्षेत्रफल (ΔABD) - क्षेत्रफल (ΔXBD) = क्षेत्रफल (ΔACD) - क्षेत्रफल (ΔXCD)
क्षेत्रफल (ΔABX) = क्षेत्रफल (ΔACX).
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions