Doubtnut Promotions Sticky

एक बोल्ट बनाने के कारखाने में मशीने A,B व C कुल उत्पादन का क्रमश: 25%, 35% तथा 40% बोल्ट बनाती है | इन मशीनों के उत्पादन का क्रमश: 5%, 4% व 2% भाग खराब है | बोल्टों के कुल उत्पादन में से एक बोल्ट यदृच्छया निकाला जाता है और वह खराब पाया जाता है | इस बोल्ट के मशीन B द्वारा बनाये जाने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना E 1 : मशीन A द्वारा बोल्ट बनाने की घटना
E 2 : मशीन B द्वारा बोल्ट बनाने की घटना
E 3 : मशीन C द्वारा बोल्ट बनाने की घटना
तथा E: बोल्ट खराब होने की घटना
प्रश्नानुसार,
P ( E 1 ) = 25 % = 0.25
इसी प्रकार, P ( E 2 ) = 0.35 , P ( E 3 ) = 0.40
अब, बोल्ट के खराब होने की प्रायिकता जबकि दिया हो कि वह मशीन A द्वारा निर्मित है |
= P ( E / E 1 ) = 5 % = 0.05
इसी प्रकार, P ( E / E 2 ) = 0.04 , P ( E / E 3 ) = 0.02
अतः बेज प्रमेय द्वारा
अभीष्ट प्रायिकता
P ( E 2 / E ) = P ( E 2 ) P ( E / E 2 ) P ( E 1 ) P ( E / E 1 ) + P ( E 2 ) P ( E / E 2 ) + P ( E 3 ) P ( E / E 3 )
= 0.35 × 0.04 0.25 × 0.05 + 0.35 × 0.04 + 0.40 × 0.02 = 28 69

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions