Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE - 2 (SUBJECTIVE QUESTIONS) of chapter ROTATIONAL MECHANICS of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterROTATIONAL MECHANICS
BANSAL HINDIEXERCISE - 2 (SUBJECTIVE QUESTIONS)
Number Of Questions64
Academic Year2023-24
  1. एक वस्तु जो कि निर्देशांक अक्ष z के अनुदिश एक अक्ष के परितः किलकित है, बल `vecF = 2hati+3hatjN` पर आरोपित किया जाता है। यदि बल बिन्दु `vecr = 4hati + 5hatj` पर आरोपित किया जाता है, तो (a) z अक्ष के परितः कुल बलाघूर्ण का परिमाण तथा (b) बलाघूर्ण सदिश की दिशा ज्ञात कीजिए।


    02:04
    View Solution
  2. `F_g` भार वाले एक समान बेलन पर स्पर्श रेखीय रूप से एक उर्ध्वाधर बल चित्र में दर्शाए अनुसार आरोपित किया जाता है। बेलन व दोनों सतहों के मध्य स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.500 है। `F_g` के पदों में, अधिकतम बल P जो आरोपित किया जा सकता है ताकि बेलन घुर्णन ना करे।


    09:40
    View Solution
  3. इन्द्रा विहार में एक फल बेचने वाला असंतुलित तुला से फलो को बेच रहा है। वह सही भार को प्रयोग में लेता है किन्तु वह चित्र में दर्शाए अनुसार हिंज से 4 cm की दूरी पर 100 gm द्रव्यमान की एक डोरी बांधे हुए है। आप 250 gm अंगुर खरीदते हो, तो आपने कितने अंगुर वास्तविक रूप से खरीदे है ?
     


    03:21
    View Solution
  4. m द्रव्यमान, h ऊँचाई तथा w चौड़ाई का एक समान लकड़ी का दरवाजा है। यह एक ओर से जुड़े दो शिकंजे (hinges) द्वारा लटका हुआ, शिकंजे दरवाजे के तली से h/3 व 25/3 निर्देशित है। माना की m = 20.0 kg, h= 2.20 m, तथा w=1.00 m तथा तली का चिकना शिकंजा (hinge) दरवाजे के क्रेप में कसा हुआ नहीं है। दरवाजे पर कार्यरत बलों को ज्ञात कीजिए।
     


    09:53
    View Solution
  5. R त्रिज्या के एक ठोस गोले से R/2 त्रिज्या का एक गोलाकार छिद्र किया जाता है। शेष बचे हुए गोले का द्रव्यमान M है, तो एक अक्ष के परितः वस्तु का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए, जो कागज के तल के लम्बवत्  O से गुजर रहा है।
     


    08:24
    View Solution
  6. m द्रव्यमान तथा L लम्बाई की एकसमान छड़ इसके एक सिरे पर बल F आरोपित करके विरामावस्था में रखी हुई जो की दर्शाए अनुसार उर्ध्वाधर तल में है। धरातल पर्याप्त रूप से खुरदरा है। ज्ञात कीजिये।
    (a) बल F
    (b) धरातल द्वारा लगाई की अभिलम्ब प्रतिक्रिया 
    (c ) धरातल (परिमाण तथा दिशा) द्वारा आरोपित धर्षण बल
     


    14:45
    View Solution
  7. समान द्रव्यमान m व लम्बाई l की दो छड़े जिनकी मध्य विन्दु मूल पर है, x व y अक्ष के अनुदिश स्थित है। रेखा x=y के परितः दोनों का जड़त्व आघूर्ण क्या होगा?


    04:03
    View Solution
  8. M द्रव्यमान का समरूप प्लेट वर्गाकार आकृति व अर्द्ध वृत्ताकार भाग के साथ चित्र के अनुसार है। वर्ग की भुजा 2a है। इसके द्रव्यमान केन्द्र से गुजर रहे अक्ष के परितः तथा तल के लम्बवत् प्लेट का जड़त्व आघूर्ण `1.6Ma^2` है। प्लेट के तल में स्पर्शरेखा AB के परिता प्लेट का जड़त्व आघूर्ण ___होगा।
     


    05:38
    View Solution
  9. दो चकतियां A व Bचित्र में दर्शाए अनुसार एक दूसरे से सम्पर्क में है। A पर दृढ़ रूप से लपेटी गई एक रस्सी को `2 m//s^2` से नीचे की ओर खींचा जाता है। A व B के मध्य घर्षण बल ज्ञात कीजिए यदि फिसलन अनुपस्थित है।
     


    03:11
    View Solution
  10. m द्रव्यमान व l लम्बाई की एक छड़ का एक सिरा एक कील पर जुड़ा है तथा दूसरा सिरा m द्रव्यमान व l लम्बाई की एक छड़ के मध्य बिन्दु से लम्बवत् रूप से चिपका हुआ है।
    स्थिति-(a): यदि दोनों छड़े एक क्षैतिज तल में रखी जाती है (चित्र देखे) तथा फिर मुक्त की जाती है।
    स्थिति-(b): यदि दोनों छड़े एक ऊर्ध्व तल में रखी जाती है (चित्र देखे) तथा फिर मुक्त की जाती है।
    स्थिति-(a) से स्थिति-(b) में द्रव्यमान केन्द्र के प्रारम्भिक त्वरण का अनुपात X है। 32X का मान है।
     


    08:31
    View Solution
  11. चित्र में 4kg व 2kg द्रव्यमान के दो ब्लॉक A व B40 kg द्रव्यमान व त्रिज्या 0.1 m की एक चकती C से गुजर रही है एक हल्की डोरी के दो सिरो से संयोजित है तथा चकती एक स्थिर क्षैतिज अक्ष, के संपाती है, के परितः मुक्त रूप से घूर्णन करती है। निकाय विरामावस्था से मुक्त किया जाता है तथा डोरी चकती के ऊपर फिसलती नहीं है। ज्ञात कीजिए।
    (i) द्रव्यमान B को रेखीय त्वरण
    (ii) प्रारम्भ से 10sec की समाप्ति तक चकती द्वारा बनाए गए चक्करों की संख्या
    (iii) ब्लॉक A से संलग्न डोरी में तनाव
     


    10:21
    View Solution
  12. m द्रव्यमान डोरी के द्वारा घिरनी से दर्शाए अनुसार संयोजित है। घिरनी R त्रिज्या की एक ठोस चकती है। डोरी (cord) चकती पर फिसलती नहीं है। द्रव्यमान को धरातल से hऊँचाई पर विरामावस्था से मुक्त किया जाता है तथा उस क्षण पर द्रव्यमान धरातल तक पहुँचता है, जब चकती `omega` कोणीय वेग से घुर्णन कर रही है। चकती का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।
     


    05:08
    View Solution
  13. एक द्रव्यमान वृत्ताकार चकती का द्रव्यमान m व त्रिज्या Rहै। m द्रव्यमान का एक कण भी चकती के किनारे पर एक बिन्दु A पर स्थिर है। (चित्रानुसार) चकती एक स्थिर क्षैतिज PQ जो चकती के केन्द्र C से R/4 दुरी पर है, के परिता मुक्त रूप से घुर्णन कर सकती है। रेखा AC, PQ के लम्बवत् है। प्रारम्भ में, चकती इस तरह से उर्ध्वाधर रखी हुई है कि A उसके उर्ध्वाधर बिन्दु पर है। तब यह गिरने दी जाती है ताकि यह PQ के परिता घुर्णन करना प्रारम्भ कर सके। कण की रेखीय चाल इसकी निम्नतम स्थिति पर पहुंचने पर ज्ञात कीजिए।


    12:59
    View Solution
  14. तीन समान द्रव्यमान `m, l` लम्बाई की द्रव्यमानहीन छड़ो द्वारा एक दूसरे से दृढ़ रूप से संयोजित है, जो एक समबाहु त्रिभुज बनाते है (चित्रानुसार) । व्यवस्था (assembly) को त्रिभुज के लम्बवत् अक्ष के परिता `omega` कोणीय वेग दिया गया है। नियत `omega` के लिये, A से गुजर रहे अक्ष की तुलना में B से गुजर रहे अक्ष के लिये व्यवस्था (assembly) की गतिज ऊर्जा का अनुपात ज्ञात कीजिए।
     


    05:11
    View Solution
  15. एक व्यक्ति t सेकण्ड के लिये नियत बल F से एक घिरनी के चारों ओर लपेटी गयी रस्सी को खींचता है । यदि आन्तरिक व बाहृय परिधी की त्रिज्याए aव b (a < b) है, तो चित्र में दर्शायी गई स्थितियों में व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य `W_1//W_2`अनुपात ज्ञात कीजिए।


    03:46
    View Solution
  16. m द्रव्यमान व l लम्बाई के एक तार से बना वर्गाकार फ्रेम एक क्षैतिज तल में रखा हुआ है। यह AD के परितः मुक्त रूप से घुर्णन करता है। यदि फ्रेम को मुक्त किया जाए तो फ्रेम को `90^@` से घुर्णन करने के समय के दौरान गुरूत्व द्वारा किया गया कार्य क्या होगा?


    04:45
    View Solution
  17. L लम्बाई व m द्रव्यमान की एक समान छड़ (beam) दर्शाए अनुसार व्यवस्थित है। यदि धागा अचानक टुट जाए, तो ज्ञात कीजिए।
    (a) सिरे B का त्वरण
    (b) किलकित पर प्रतिक्रिया


    02:49
    View Solution
  18. m द्रव्यमान के तीन कण A,B तथा C एक दूसरे से तीन द्रव्यमानहीन छड़ो से जुड़े हुए है। जो l भुजा वाले एक दृढ़ समबाहु त्रिभुज पिण्ड का निर्माण करते है। यह पिण्ड क्षैतिज घर्षणहीन टेबल पर रखा हुआ है तथा यह बिन्दु A पर कंसा हुआ है ताकि यह A से उर्ध्वाधर अक्ष के परिता बिना घर्षण के गति कर सकती है। पिण्ड को `omega` नियत कोणीय वेग से A के सापेक्ष टेबल पर घूर्णन गति करने के लिये व्यवस्थित किया जाता है।
     
    (a) वस्तु पर हिंज द्वारा लगाया गया क्षैतिज बल का परिमाण ज्ञात कीजिए।
    (b) समय T पर, भुजा BC x अक्ष के समान्तर है, BC के अनुदिश B पर एक बल F आरोपित किया जाता है। T समय पश्चात् वस्तु पर हिंज द्वारा लगाया गया बल का x-घटक व y= घटक प्राप्त कीजिए।


    06:04
    View Solution
  19. दो द्रव्यमान, प्रत्येक m, को मध्य बिन्दु B तथा अंतिम बिन्दु C पर संयोजित है, द्रव्यमान हीन छड़ AC, A से लटका हुआ है। यह चित्र में दर्शाए अनुसार क्षैतिज स्थिति से मुक्त किया जाता है। हिंज (hinge)A पर बल जब छड़ उधिर होती है, ज्ञात कीजिये।
     


    05:06
    View Solution
  20. एक ऑटोमोबाइल का दरवाजा खुला है तथा वस्तु के लम्बवत् है। ऑटोमोबाइल `2 ft//sec^2` त्वरण से प्रारम्भ होता है तथा दरवाजे की चौड़ाई 30 इंच है। दरवाजे को एकसमान आयताकार के रूप में मानिए तथा घर्षण को नगण्य मानिए तथा इसके बाहरी किनारे की चाल जो ड्राइवर द्वारा देखी जाती है जब दरवाजे बंद होने वाला है, होगी


    05:59
    View Solution
  21. M द्रव्यमान व L लम्बाई की एक पतली एक समान छड़ इसके एक सिरे पर कसी हुई है तथा क्षैतिज स्थिति से विरामावस्था में छोड़ दी गयी L/3 दूरी पर निर्देशित बिन्दु पर तनाव ज्ञात कीजिये जब छड़ उर्ध्वाधर है।


    05:01
    View Solution
  22. 0.5 kg द्रव्यमान का एक ब्लॉक क्षैतिज से `30^@` आनत कोण के एक घर्षणहीन आनत तल पर एक लम्बी द्रव्यमानहीन डोरी द्वारा स्थित है। 2kg द्रव्यमान तथा 0.2 m त्रिज्या के एक समान ठोस बेलनाकार ड्रम Y पर डोरी चित्रानुसार लपेटी हुई है। ड्रम को प्रारम्भ में कोणीय वेग दिया गया है ताकि ब्लॉक X तल पर ऊपर की ओर गति करना प्रारम्भ कर दे। `(g = 9.8m//s^2)`
    (i) गति के दौरान डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए।
    (ii) किसी निश्चित क्षण पर Y के कोणीय वेग का परिमाण 10rad/sec है। इस निश्चित क्षण से X द्वारा तय की गई दूरी की गणना कीजिए जबकि यह विरामावस्था से प्रारम्भ होती है।


    07:32
    View Solution
  23. 10kg द्रव्यमान का एक कण `3y = 4x + 10` रेखा के अनुदिश x-y तल में 6m/sec एक समान चाल से गति कर रहा है। मूलबिन्दु के सापेक्ष इसके कोणीय संवेग का परिमाण `kg - m^2//s` में क्या होगा?


    03:09
    View Solution
  24. एक समान चकती केन्द्र O से एक दृढ़ उर्ध्वाधर अक्ष के परिता मुक्त रूप से घुर्णन कर सकती है। एक व्यक्ति O के पूर्व की ओर किनारे पर A पर विरामावस्था में खड़ा है। चकती का द्रव्यमान व्यक्ति के द्रव्यमान का 22 गुना है। व्यक्ति वामावर्त दिशा में गति करना प्रारम्भ करता है। चकती के सापेक्ष एक घूर्णन पूर्व करने के पश्चात् वह बिन्दु A पर पहुँचता है तो उसकी स्थिति अब क्या होगी?


    04:11
    View Solution
  25. m द्रव्यमान का एक ब्लॉक दर्शाए अनुसार एक ढ़ीली डोरी व r त्रिज्या, m द्रव्यमान की घिरनी चकती से जुड़ा हुआ है। घिरनी क्षैतिज टेबल पर अपने केन्द्र के सापेक्ष किलकित है तथा ब्लॉक 5 m/s प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। जब डोरी में तनाव आ जाए तब वेग ज्ञात कीजिए।


    03:22
    View Solution
  26. दो व्यक्ति, प्रत्येक 75 kg द्रव्यमान के एक दूसरे के विपरीत एक बड़ी क्षैतिज चकती की रिम पर खड़े हुए है। चकती का द्रव्यमान 450 kg है तथा यह इसके अक्ष के सापेक्ष मुक्त रूप से घूर्णन करती है। प्रत्येक व्यक्ति समान चाल से दक्षिणावर्त दिशा में रिम के अनुदिश एक साथ गति करना प्रारम्भ करते है तथा चकती पर इनके मूल प्रारम्भिक बिन्दु पर पहुँचते है। धरातल के सापेक्ष चकती द्वारा तय कोण ज्ञात कीजिए।


    06:51
    View Solution
  27. एक समान वलय प्रारम्भ में `omega` कोणीय वेग से ऊर्ध्वाधर अक्ष के परिता घूर्णन कर रही है। एक बिन्दु कीट (insect) (S) जो समान द्रव्यमान का है, वलय के निचले बिन्दु `P_1` से गति करना प्रारम्भ करता है तथा बिन्दु `P_2` तक पहुंचता है (चित्र में दर्शाए अनुसार) वलय का अन्तिम कोणीय वेग क्या होगा?


    03:12
    View Solution
  28. m द्रव्यमान व R त्रिज्या की एकसमान चकती `omega` कोणीय वेग से इसके केन्द्र से गुजर रहे उर्ध्वाधर अक्ष के परितः घुर्णन करती है। चकती के केन्द्र की ओर m द्रव्यमान व `2omegaR` वेग वाला समान द्रव्यमान क्षैतिज रूप से गति कर रही चकती से टकराता है तथा इसकी रिम से चिपक जाता है। ज्ञात कीजिए
    (a) चकती का कोणीय वेग
    (b) चकती के कारण कण का आवेग
    (c) हिंज के कारण चकती पर आवेग


    05:51
    View Solution
  29. दो भारी धात्विक प्लेट एक दूसरे से `90^@` कोण पर जुड़ी हुई है। 30 Kg द्रव्यमान की एक लेमीनार पट्टिका दो भारी धात्विक प्लेटों से जुड़ी रेखा AB पर कसी हुई है। हिन्ज घर्षणहीन है। AB के समान्तर अक्ष के परिता तथा इसके द्रव्यमान केन्द्र से गुजर रहे लेमीनार पट्टिका का जड़त्व आघूर्ण `1.2Kg-m^2` है। दो रबर अवरोध (obstacles) P व Q फिक्स है, रेखा AB से 0.5 m दूरी पर प्रत्येक धात्विक प्लेट पर फिक्स है। यह दूरी ऐसी चूनी हुई ताकि लेमीनार पट्टिका पर हिन्जी के कारण प्रतिक्रिया टक्कर के दौरान शून्य है। प्रारम्भ में लेमीनार पट्टिका `1 rad//s` कोणीय वेग से किसी एक अवरोध से टकराती है तथा पुनः लौट जाती है। प्रत्येक अवरोध के कारण पट्टिका पर आवेग 6 N-5 है, तो -
    (a) AB से लेमीनार पट्टिका के द्रव्यमान केन्द्र की दूरी ज्ञात कीजिए।
    (b) कितने कोणीय वेग से लेमीनार पट्टिका पहली टक्कर के पश्चात् पुनः लौट आएगी?
    (c) कितने टक्कर बाद लेमिनार पट्टिका विरामावस्था में आयेगी ?


    16:41
    View Solution
  30. 2kg द्रव्यमान व 1 m लम्बाई की एक पतली एक समान छड़ इसके ऊपरी सिरे जो विरामावस्था में है, के सापेक्ष मुक्त रूप से घुर्णन कर सकती है। यह चित्र में दर्शाए अनुसार इसकी लम्बाई के अभिलम्बवत् निचले बिन्दु पर 10 Ns का आवेगीय बल प्राप्त करती है। टक्कर के ठीक पश्चात् छड़ की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।


    03:31
    View Solution
  31. L लम्बाई व m द्रव्यमान की एक समान छड़ AB, A पर मुक्त रूप से लटक रही है तथा यह विरामावस्था में उधिर रूप से लटकी हुई है। समान द्रव्यमान m का कण जो क्षैतिज रूप से v चाल से दागा जाता है, छड़ के मध्य बिन्दु से टकराता है। यदि कण टक्कर के पश्चात् विरामावस्था में होता है। तब A पर आवेगीय प्रतिक्रिया ज्ञात कीजिए।


    03:21
    View Solution
  32. एक कार विराम से एक समान रूप से त्वरित होती है तथा 9.00 sec में 27m/s चाल तक पहुंचती है। यदि टायर का व्यास 60 cm है, तो ज्ञात – (a) इस गति के कारण टॉयर द्वारा बनाए गए घूर्णन की संख्या (माना की कोई फिसलन नही है) (b) एक टॉयर की अन्तिम घूर्णन चाल घूर्णन प्रति सेकण्ड में क्या होगी?


    05:05
    View Solution
  33. त्रिभुज की आकृति की एक दृढ़ वस्तु `v_A = 5 m//s darr , v_B = 10 m//s darr` रखती है। बिन्दु C का वेग ज्ञात कीजिए।


    06:57
    View Solution
  34. 3R त्रिज्या का एक ठोस गोला, 2R त्रिज्या की एक ठोस चकती तथा R त्रिज्या की एक वलय, (समान द्रव्यमान m के है) तीनों एक खुरदरे अनन्त तल पर नीचे लुढ़क रहे है। इनके त्वरण क्रमशः a,b व c है। a/b व b/c के अनुपात ज्ञात कीजिए।


    03:43
    View Solution
  35. समान व्यास वाले एक ठोस बेलन तथा C एक खोखला पाइप P सम्पर्क में है जब वे चित्र में दर्शाए अनुसार एक लम्चे आनत तल पर विरामावस्था से मुक्त किए जाते है। बेलन C तथा पाइप P बिना फिसले लुढक रह है। 6 सेकण्ड पश्चात् इनके मध्य स्पष्ट अन्तराल (मी0 में) ज्ञात कीजिए।


    07:23
    View Solution
  36. m द्रव्यमान की एक ठोस एक समान चकती a त्वरण से एक जड़ित आनत तल से बिना फिसले नीचे लुढक रही है। तल की सतह के कारण चकती पर घर्षण बल ज्ञात कीजिए।


    05:57
    View Solution
  37. एक ठोस बेलन `60^@` आनत कोण वाले आनत तल के शीर्ष से विरामावस्था से मुक्त की जाती है, जहाँ घर्षण गुणांक x दूरी के साथ परिवर्तित है जो `mu = (2 - 3x)/(sqrt3)` है। इसके फिसलने से पूर्व आनत पर बेलन द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।


    05:19
    View Solution
  38. R आन्तरिक त्रिज्या तथा 3R बाहृय त्रिज्या की एक स्पूल (spool) इसके ज्यामितीय केन्द्र से गुजर रहे अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण `I =MR^2` रखे हुए है जहाँ स्पूल का द्रव्यमान M है। एक धागा स्पूल की आन्तरिक सतह पर लपेटा है। जो नियत बल = Mg से क्षैतिज रूप से खींचा जाता है धागे पर उस बिन्दु का त्वरण ज्ञात कीजिये जो खींचा हुआ है माना की स्पूल फर्श पर लुढ़क रहा है।


    07:53
    View Solution
  39. M द्रव्यमान तथा L लम्बाई की एक सीधी छड़ AB एक घर्षणहीन क्षैतिज सतह पर रखी हुई है। एक क्षैतिज बल नियत परिमाण F जड़ित दिशा रखे हुए है जो सिरे A पर कार्य करना प्रारम्भ करता है। छड़ प्रारम्भ में बल के लम्बवत् है। सिरे B का प्रारम्भिक त्वरण ज्ञात कीजिए।


    06:11
    View Solution
  40. m द्रव्यमान की एक एकसमान प्लेट निम्न प्रकार से चित्र में दर्शायी गई है। प्रत्येक स्थिति के लिये B पर संयोजन मुक्त करने के पश्चात् ज्ञात कीजिए
    a) प्लेट का कोणीय त्वरण
    b) इसके द्रव्यमान केन्द्र का त्वरण


    13:16
    View Solution
  41. 2kg द्रव्यमान तथा 10cm त्रिज्या की दो पतली वृत्ताकार चकतीयों 20cm लम्बाई की एक दृढ़ द्रव्यमानहीन छड़ द्वारा जुड़ी हुई है। छड़ का अक्ष चकतियों के केन्द्र के तलों के लम्बवत् है। वस्तु एक ट्रक पर इस प्रकार रखी हुई कि वस्तु का अक्ष क्षैतिज है तथा ट्रक की गति की दिशा के लम्बवत् है। यदि घर्षण ट्रक के फर्श के साथ बहुत अधिक है ताकि वस्तु बिना फिसले ट्रक पर लुढ़क सके। ट्रक की गति दिशा को x-अक्ष व उर्ध्वाधर ऊपर की दिशा को z-अक्ष के रूप में मानिए। यदि ट्रक का त्वरण `9m//s^2` है, तो गणना कीजिए-
    (a) प्रत्येक चकती पर घर्षण बल
    (b) प्रत्येक चकती पर कार्यरत घर्षण बलाघूर्ण का परिमाण व दिशा वस्तु के द्रव्यमान केन्द्र O के परिता है। x-y व z दिशाओं में एकांक सदिशों के सदिश रूप में बलघूर्ण की व्याख्या कीजिए।


    12:01
    View Solution
  42. आन्तरिक त्रिज्या R,बाहृय त्रिज्या 2R द्रव्यमान M की एक खोखला बेलन इसके अक्ष के सापेक्ष चाल v से लुढ़क रहा है। इसकी गतिज ऊर्जा क्या होगी?


    08:16
    View Solution
  43. m द्रव्यमान व R त्रिज्या की एक वलय से तीन कण चित्र में दर्शाए अनुसार जुड़े हुए है। वलय का केन्द्र `v_0` चाल रखता है। निकाय की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। (फिसलन अनुपस्थित है)


    04:32
    View Solution
  44. निम्न चित्र में वेज का AB भाग खुरदरा तथा BC भाग चिकना दर्शाया गया है। एक ठोस A बेलन A से B तक बिना फिसले गति करना प्रारम्भ करता है। स्थानान्तरण गतिज ऊर्जा व घूर्णन गतिज ऊर्जा का अनुपात ज्ञात कीजिए जब बेलन बिन्दु C तक पहुँचता है।


    06:12
    View Solution
  45. m द्रव्यमान व r त्रिज्या का एक गोला एक क्षैतिज सतह पर इस प्रकार धकेला जाता है कि यह प्रारम्भ से बिना फिसले लुढक सके। तली पर द्रव्यमान केन्द्र की न्यूनतम चाल ज्ञात कीजिये ताकि यह (R+r) त्रिज्या के लूप के चारो ओर पूर्णतया लुढ़क सके। (बिना पथ को मुक्त किए)


    04:09
    View Solution
  46. M' द्रव्यमान का एक कारपेट (अविस्तारीय पदार्थ से बना हुआ) R त्रिज्या के एक बेलन के रूप में इसकी लम्बाई के अनदिश लुढ़क सकता है तथा खुरदरे फर्श पर रखा हुआ है। कारपेट फर्श पर बिना फिसले तब लुढकना प्रारम्भ करता है जब इसे अल्प मात्रा में धकेला जाता है। कारपेट के बेलनाकार भाग का क्षैतिज वेग जब इसकी त्रिज्या R/2 तक कम हो जाए, होगा-


    08:03
    View Solution
  47. एक चिकनी टेबल पर, प्रत्येक m द्रव्यमान के दो कण, विपरीत दिशा में `v_0` वेग से गति कर रहे है, l लम्बाई की दृढ़ द्रव्यमानहीन छड़ के सिरो से अपने वेगो को लम्बवत् रखते हुए टकराते है। टक्कर के पश्चात् कण छड़ से चिपक जाते है। क्रमागत गति के दौरान छड़ में तनाव ज्ञात कीजिए।


    04:20
    View Solution
  48. m द्रव्यमान व R त्रिज्या की एक समान चकती एक खुरदरे क्षैतिज फर्श पर `v_0` वेग से क्षैतिज रूप से प्रेक्षेपित की जाती है ताकि यह `t = 0` पर फिसलते हुए गति करना प्रारम्भ करता है। `t_0` सेकण्ड के पश्चात् यह चित्र में दर्शाए लोटनी गति प्रारम्भ कर देती है।
    (i) `t_0` पर चकती के द्रव्यमान केन्द्र की वेग की गणना कीजिए।
    (ii) मानाकि घर्षण गुणांक `mu` है तो `t_0` की गणना कीजिए। समय के फलन के रूप में घर्षण बल द्वारा किए गए कार्य की गणना कीजिए तथा `t_0` से अधिक समय में इसके द्वारा किए गए कुल कार्य की गणना कीजिए।


    19:13
    View Solution
  49. l लम्बाई की एक एकसमान छड़ को चित्र में दर्शाए अनुसार इसकी लम्बाई से समकोण पर आवेग किया गया है। उस बिन्दु का जो विरामावस्था पर है, केन्द्र से दूरी ज्ञात कीजिए।


    03:31
    View Solution
  50. m द्रव्यमान व R त्रिज्या का एक ठोस गोला एक चिकने क्षैतिज सतह पर रखा हुआ है। एक केन्द्र रेखा के ऊपर h=4R/5 ऊँचाई पर गोले को क्षैतिज रूप से धक्का दिया गया है। यदि धक्के का आवेग I है, तब ज्ञात कीजिए -
    (a) वह न्यूनतम समय जिसके पश्चात् शीर्षतम बिन्दु B धरातल को स्पर्श करेगा
    (b) इस समय अंतराल में द्रव्यमान केन्द्र का विस्थापन


    05:59
    View Solution
  51. एक सिरे से लटकी एक छड़ क्षैतिज स्थिति से मुक्त की जाती है (चित्र में दर्शाएं अनुसार) जब यह ऊर्ध्वाधर होती है, इसका निचला आधा भाग बिना किसी प्रतिक्रिया के अलग हो जाता है। तब उर्ध्वाधर से लटके आधे भाग द्वारा बनाया गया अधिकतम कोण `'theta'` ज्ञात कीजिए।


    08:39
    View Solution
  52. L लम्बाई व M द्रव्यमान की एक एकसमान छड़ चिकनी टेबल पर रखी हुई। M द्रव्यमान का एक छोटा कण केन्द्र O से x दूरी पर बिन्दु C पर `v_0` वेग से छड़ से टकराता है। कण टक्करा के पश्चात् विरामावस्था में आ जाता है। तब x का मान ज्ञात कीजिए ताकि छड़ का बिन्दु B ठीक टक्कर के पश्चात् स्थिर हो जाए।


    03:27
    View Solution
  53. R त्रिज्या की एक वलय बिना फिसले नियत वेग से लुढ़क रही है। इसके मार्ग के उच्चतम बिन्दु पर वलय के किसी कण द्वारा तय किए गए पथ की वक्रता त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


    01:51
    View Solution
  54. M द्रव्यमान व L लम्बाई की एक छड़ AB क्षैतिज घर्षणहीन सतह पर रखी हुई है। m द्रव्यमान का एक कण ABके लम्बवत् दिशा में `v_0` वेग से सतह के अनुदिश गति करते हुए छड़ के सिरे A से टकराता है। टक्कर पूर्णतया प्रत्यास्थ है। टक्कर के पश्चात् कण विरामावस्था में आ जाता है।
    (a) m/M अनुपात ज्ञात कीजिए।
    (b) छड़ पर एक एक बिन्दु P टक्कर के तुरन्त पश्चात् विराम में आ जाता है। AP दूरी ज्ञात कीजिए।
    (c) टक्कर के पश्चात् समय `pi//L(3v_0)` पर बिन्दु P की रेखीय चाल ज्ञात कीजिए।


    19:06
    View Solution
  55. तीन समरूप छड़ों से बनायी गई एक दृढ़ वस्तु Hअक्षर के रूप में कसकर बाँधी गई है। वस्तु क्षैतिज अक्ष जो H के किसी एक पाद (legs) से गुजरता है, के परितः घूर्णन करने के लिए स्वतन्त्र है। वस्तु विराम से स्थिति जिसमें H का तल क्षैतिज है, में गिरने के लिए अनुमत है। वस्तु की कोणीय चाल क्या होती है जब H का तल ऊर्ध्वाधर है।


    05:59
    View Solution
  56. R त्रिज्या की वलय बिना फिसले नियत वेग से लुढ़कती है। वलय के किसी कण द्वारा इसके पथ के उच्चतम बिन्दु पर अपनाये गये पथ की वक्रता त्रिज्या…….होगी।


    01:51
    View Solution
  57. `3l` लम्बाई की एक सरल धात्विक छड़ दर्शाए अनुसार मोड़ी जाती है। अब मुड़ी हुई छड़ को एक खुरदरी क्षैतिज सतह पर रख दिया जाता है। एक हल्की डोरी समकोण के शीर्ष से जुड़ी हुई है। डोरी क्षैतिज रूप से खींची जाती है ताकि छड़ नियत वेग से फिसले ।। वह कोण `alpha` ज्ञात कीजिए जो डोरी भुजा `2l` से कोण बनाती है।


    09:25
    View Solution
  58. एक छड़ की लम्बाई के लम्बवत् एवं इसके द्रव्यमान केन्द्र से गुजर रहे अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए। छड़ जिसका रेखीय घनत्व परिवर्ती है जो `lambda = ax` है, जहाँ a नियताक है तथा x इसके बाए सिरे से सम्बन्धित छड़ के एक तत्व की स्थिति है। छड़ की लम्बाई l है।


    08:04
    View Solution
  59. एक ढीली फिट की गई खिड़की दो डोरियो द्वारा संतुलित है जो w/2 भार द्वारा संयोजित है। डोरियां चित्र में दर्शाए अनुसार घर्षणहीन घिरनियों से गुजर रही है। डोरिया खिड़की के कोने पर लगभग बंधी हुई है। दाई ओर डोरी काटने पर खिड़की नीचे की ओर त्वरित हो जाती है। यदि खिड़की व साइड सपोर्ट के मध्य घर्षण गुणांक `mu` है तब खिड़की के त्वरण की गणना कीजिए (`mu`, a, b व g के पदों में) जहाँ a चौड़ाई तथा b खिड़की की लम्बाई है।


    12:12
    View Solution
  60. 0.75 kg द्रव्यमान व 40 cm लम्बाई की एक दृढ़ क्षैतिज चिकनी छड़ AB इसके मध्य बिन्दु O से फिक्स ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः मुक्त रूप से घुर्णन कर सकती है। 1kg द्रव्यमान की प्रत्येक वलय छड़ के किसी एक ओर से O से 10 cm की दूरी पर विरामावस्था में है। छड़ 30 रेडियन प्रति सेकण्ड के कोणीय वेग से घूर्णन करने के लिये व्यवस्थित की गई है। छड़ की लम्बाई के अनुदिश प्रत्येक वलय का वेग m/s में ज्ञात कीजिए जब वे छड़ के सिरो तक पहुँचती है।


    09:03
    View Solution
  61. स्प्रिंग का एक सिरा, अविस्तारीय लम्बाई `l_0 = 1m` एक घर्षणहीन टेबल पर रखा हुआ है, दृढ है, दूसरा सिरा m= 0.1 kg द्रव्यमान के छोटे गोटी से जुड़ा है। गोटी को स्प्रिंग के लम्बवत् दिशा में प्रारम्भिक `v_0 = 11 m//s` पर वेग दिया गया। गति की स्थिति में, स्प्रिंग का अधिकतम प्रसार `l = l_0//10` है। स्प्रिंग का बल नियतांक (SI इकाई में ) क्या होगा?
     


    04:25
    View Solution
  62. दो एकसमान बेलन, प्रत्येक m = 10kg तथा त्रिज्या r = 150 mm दर्शाए अनुसार एक खुरदरी बेल्ट द्वारा संयोजित है। यदि निकाय विरामावस्था से मुक्त किया जाता है, तो ज्ञात कीजिये-
    (a) बेलन A के केन्द्र का वेग इसके 1.2 m गति करने के पश्चात् तथा
    (b) दो बेलनो से जुड़ी बेल्ट के भाग में तनाव
     


    07:03
    View Solution
  63. एक आयताकर दृढ़ फिक्स ब्लॉक एक लम्बा क्षैतिज किनारा रखे हुए है। R त्रिज्या का एक ठोस संयोजी बेलन विरामावस्था पर क्षैतिज रूप किनारे के समान्तर लम्बाई के साथ रखा हुआ है। ताकि बेलन का अक्ष एवं ब्लॉक का किनारा चित्र में दर्शाए अनुसार उर्ध्वाधर तल में हो। यहाँ किनारे पर स्थैतिक घर्षण उपस्थित है ताकि बिना फिसले किनारे के लुढ़कने के कारण विस्थापन अल्प होता हो । ज्ञात कीजिए।
    वह कोण `theta_c`जिससे बेलन किनारे से सम्पर्क मुक्त करने से पूर्व घूर्णन प्रारम्भ करता है।
    (b) बेंलन के द्रव्यमान केन्द्र की चाल किनारे से सम्पर्क मुक्त करने से पूर्व तथा
    (c )  बेलन की स्थानान्तरण व घूर्णन गतिज ऊर्जा का अनुपात जब इसका द्रव्यमान केन्द्र किनारे से क्षेतिज रेखा में हो।


    14:40
    View Solution
  64. प्रत्येक m द्रव्यमान के तीन कण A, B,C, a भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के रूप में द्रव्यमानहीन छड़ो द्वारा एक दूसरे से जुड़ी हुई । m द्रव्यमन का दूसरा कण BC के अनुदिश निर्देशित `v_0` वेग से दर्शाए अनुसार टकराता है। टकराने वाला कण टक्कर के पश्चात् तुरन्त रूक जाता है।
    (i) त्रिभुज ABC के आधा चक्र पूर्ण करने में इसकी क्रमागत गति में लिये समय की गणना कीजिए।
    (ii)  समय अन्तराल के दौरान बिन्दु B का कुल विस्थापन क्या होगा ?
     


    View Solution

EXERCISE - 2 (SUBJECTIVE QUESTIONS) questions and complete solutions for chapter ROTATIONAL MECHANICS of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12