Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभ्यास of chapter चुंबकत्व एव द्रव्य of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterचुंबकत्व एव द्रव्य
NCERT HINDIअभ्यास
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. भू-चुंबकत्व सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
    (a) एक सदिश को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए तीन राशिओ की आवश्यकता होती है। उन तीन स्वतंत्र राशिओ के नाम लिखिए जो परंपरागत रूप से पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होती है।
    (b) दक्षिण भारत में किसी स्थान पर नति कोण का मान लगभग `18^(@)` है। ब्रिटेन में आप इससे अधिक नती कोण की अपेक्षा प्रयुक्त होती है।
    (c) यदि आप ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न शहर में भू-चुंबकीय क्षेत्र रेखाओ का नक्शा बनाये तो ये रेखाएं पृथ्वी के अंदर जाएगी या इससे बाहर आएँगी?
    (d) एक चुंबकीय सुई जो ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है, यदि भू-चुंबकीय उत्तर या दक्षिण ध्रुव पर रखी हो तो यह किस दिशा में संकेत करेगी?
    (e) यह माना जाता है, की पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र लगभग एक चुंबकीय द्विध्रुव के क्षेत्र जैसा है जो पृथ्वी के केंद्र पर रखा है और जिसका द्विध्रुव आघूर्ण `8xx10^(22)JT^(-1)` है। कोई ढंग सुझाइये जिससे इस संख्या के परिणाम की कोटि जाँची जा सके।
    (f) भू-गर्भशास्त्रीओ का मानना है की मुख्य N-S चुंबकीय ध्रुवो के अतिरिक्त, पृथ्वी की सतह पर कई अन्य स्थानीय ध्रुव भी है, जो विभिन्न दिशाओ में विन्यस्त है ऐसा होना कैसा संभव है?


    12:42
    View Solution
  2. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
    (a) एक जगह से दूसरी जगह जाने पर पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र बदलता है। क्या यह समय के साथ भी बदलता है। यदि हाँ तो कितने समय अंतराल पर इसमें पर्याप्त परिवर्तन होते है?
    (a) पृथ्वी के क्रोड में लोहा है यह ज्ञात है! फिर भी भूगर्भशास्त्री इसको पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का स्त्रोत नहीं मानते। क्यों?
    (c) पृथ्वी के क्रोड के बाहरी चालक भाग में प्रवाहित होने वाली आवेश धारायें भू-चुंबकीय क्षेत्र के लिए उत्तरदायी समझी जाती है। इन् धाराओं को बनाये रखने वाली बैटरी (ऊर्जा स्त्रोत ) क्या हो सकती है?
    (d) अपने 4-5 अरब वर्षो के इतिहास में पृथ्वी अपने चुंबकीय क्षेत्र की दिशा कई बार उलट चुकी होगी। भूगर्भशास्त्री, इतने सुदूर अतीत के पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के बारे में कैसे जान पाते है।
    (e) बहुत अधिक दूरियों पर (30,000km से अधिक ) पृथ्वी की चुंबकीय क्षेत्र अपनी द्विध्रुवीय आकृति से काफी भिन्न हो जाता है। कोण से कारक इस विकृति के लिए उत्तरदायी हो सकते है?
    (f) अंतरतारकीय अंतरिक्ष में `10^(-12)`T के कोटि का बहुत ही क्षीण चुंबकीय क्षेत्र होता है। क्या इस क्षीण चुंबकीय क्षेत्र के भी कुछ प्रभावी परिणाम हो सकते है? समझाइये ।


    09:31
    View Solution
  3. एक छोटा छड़ चुंबक जो एकसमान बाह्य चुंबकीय क्षेत्र 0.25T के साथ `30^(@)` का कोण बनाता है, पर `4.5xx10^(-2)J` का बल आघूर्ण लगता है। चुंबक के चुंबकीय आघूर्ण का परिणाम क्या है?


    02:19
    View Solution
  4. चुंबकीय आघूर्ण `M=0*32JT^(-1)` वाला एक छोटा छड़ चुंबक, 0⋅15T के एकसमान बाह्य चुंबकीय क्षेत्र में रखा है। यदि यह छड़ क्षेत्र के तल में घूमने के लिए स्वतंत्र हो, तो क्षेत्र के किस विन्यास में यह (i) स्थायी संतुलन और (ii) अस्थायी संतुलन में होगा ? प्रत्येक स्थिति में चुंबक की स्थितिज ऊर्जा का मान बताइए।


    04:58
    View Solution
  5. एक परिनालिका में आस-पास लपेटे गए 800 फेरे है, तथा इसका अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `2.5xx10^(-4)m^(2)` है और इसमें 3.0A धारा प्रवाहित हो रही है। समझाइये की किस अर्थ में यह परिनालिका एक छड़ चुंबक की तरह व्यवहार करती है? इसके साथ जुड़ा हुआ चुंबकीय आघूर्ण कितना है?


    03:57
    View Solution
  6. यदि प्रश्न 5 में बताई गई परिनालिका ऊर्ध्वाधर दिशा के परितः घूमने के लिए स्वतंत्र हो और इस पर क्षैतिज दिशा में एक 0.25T का एकसमान चुंबकीय क्षेत्र लगाया जाए, तो इस परिनालिका पर लगने वाले बल आघूर्ण का परिमाण उस समय क्या होगा, जब इसकी अक्ष आरोपित क्षेत्र की दिशा से 30° का कोण बना रही हो?


    03:36
    View Solution
  7. एक छड़ चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण `1.5JT^(-1)` है, 0.22 T के एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र के अनुदिश रखा है।
    (a) एक बाह्य बल आघूर्ण कितना कार्य करेगा यदि यह चुंबक को चुंबकीय क्षेत्र के (i) लंबवत (ii) विपरीत दिशा में संरेखित करने के लिए घूमा है।
    (b) स्थिति (i) एव (ii) में चुंबक पर कितना बल आघूर्ण होता है?


    10:17
    View Solution
  8. एक परिनालिका जिसमे आस-पास 2000 फेरे लपेटे गए है तथा जिसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `1.6xx10^(-4)m^(2)` है और जिसमे 4.0A की धारा प्रवाहित हो रही है, इसके केंद्र से इस प्रकार लटकाई गई है की यह एक क्षैतिज तल में घूम सके।
    (a) परिनालिका के चुंबकीय आघूर्ण का मान क्या है?
    (b) परिनालिका पर लगने वाला बल एवं बल आघूर्ण क्या है, यदि इस पर, इसकी अक्ष से `30^(@)` का कोण बनाता हुआ `7.5xx10^(-2)T` का एकसमान क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र लगाया जाये?


    03:15
    View Solution
  9. एक वृत्ताकार कुंडली जिसमे 16 फेरे है, जिसकी त्रिज्या 10cm है और जिसमे 0.75A धारा प्रवाहित हो रही है, इस प्रकार रखी है की इसका क्षेत्र तल `6.0xx10^(-2)T` परिणाम वाले बाह्य क्षेत्र के लंबवत है। कुंडली चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत और इसके अपने तल में स्थित एक अक्ष के चारो तरफ घूमने के लिए स्वतंत्र है। यदि कुंडली को जरा-सा घूमा कर छोड़ दिया जाए तो यह अपनी स्थायी सन्तुलनावस्था के इधर -उधर `2.0s^(-1)` की आवर्ती से दोलन करती है। कुंडली का अपने घूर्णन अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण क्या है?


    04:34
    View Solution
  10. एक चुंबकीय सुई चुंबकीय याम्योत्तर के समांतर एक ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है। इसका उत्तरी ध्रुव क्षैतिज से `22^(@)` के कोण पर नीचे की ओर झुका है। इस स्थान पर चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज अवयव का मान 0.35G है। इस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण ज्ञात कीजिए।


    03:33
    View Solution
  11. दक्षिण अफ्रीका में किसी स्थान पर एक चुंबकीय सुई भौगोलिक उत्तर से `12^(@)` पश्चिम की ओर संकेत करती है। चुंबकीय याम्योत्तर में संरेखित नती-व्रत की चुंबकीय सुई का उत्तरी ध्रुव क्षैतिज से `60^(@)` उत्तर की ओर संकेत करता है। पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव मापने पर 0.16 G प्राप्त होता है। इस स्थान पर पृथ्वी के क्षेत्र का परिमाण और दिशा बताइए।


    05:07
    View Solution
  12. किसी छोटे छड़ चुंबक का चुंबकीय आघूर्ण `0.48JT^(-1)` है। चुंबक के केंद्र से 10cm की दूरी पर स्थित किसी बिंदु पर इसके चुंबकीय क्षेत्र का परिणाम एवं दिशा बताइये यदि यह बिंदु (i) चुंबक के अक्ष पर स्थित हो (ii) चुंबक के समद्विभाजक पर स्थित हो।


    04:42
    View Solution
  13. क्षैतिज तल में रखे एक छोटे छड़ चुंबक का अक्ष, चुंबकीय उत्तर-दक्षिण दिशा के अनुदिश है। संतुलन बिंदु चुंबक के अक्ष पर, इसके केंद्र से 14 सेमी दूर स्थिर है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र 0.36 गौस एवं नति कोण शून्य है। चुंबक के अभिलम्ब समद्विभाजक पर इसके केंद्र से उतनी ही दूर (14 सेमी) स्थित किसी बिंदु पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र क्या होगा?


    03:53
    View Solution
  14. यदि प्रश्न 13 में वर्णित चुंबक को `180^(@)` से घुमा दिया जाए तो संतुलन बिन्दूओ की नयी स्थिति क्या होगी?


    04:15
    View Solution
  15. एक छोटा छड़ चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण `5.25xx10^(-2)` जूल टेस्ला`""^(-1)` है, इस प्रकार रखा है की इसका अक्ष पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा के लंबवत है। चुंबक के केंद्र से कितनी दूरी पर परिणामी क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा से `45^(@)` का कोण बनाएगा, यदि हम (a) अभिलम्ब समद्विभाजक पर देखें, (b) अक्ष पर देखें। इस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण 0.42 गौस है। प्रयुक्त दूरियों की तुलना में चुंबक की लम्बाई की उपेक्षा कर सकते हैं।


    05:10
    View Solution
  16. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए
    (a) ठंडा करने पर किसी अनुचुंबकीय पदार्थ का नमूना अधिक चुंबकन क्यों प्रदर्शित करता है?
    (b) अनुचुंबकत्व के विपरीत , प्रतिचुंबकत्व पर ताप का प्रभाव लगभग नहीं होता। क्यों?
    (c) यदि एक टोरॉयड में बिस्मथ का क्रोड लगाया जाये तो इसके अंदर चुंबकीय क्षेत्र उस स्थिति की तुलना में कम होगा या ज्यादा होगा, जबकि क्रोड खाली हो?
    (d) क्या किसी लौह चुंबकीय पदार्थ की चुंबकशीलता चुंबकीय क्षेत्र पर निर्भर करती है? यदि हां तो द्रव्य चुंबकीय क्षेत्र के लिए इसका मान कम होगा या अधिक?
    (e) किसी लौह चुंबक की सतह के प्रत्येक बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सदैव लंबवत होती है। यह तथ्य उन स्थिरवैद्युत क्षेत्र रेखाओ के सदृश है जो की चालक की सतह के प्रत्येक बिंदु पर लंबवत होती है क्यों?
    क्या किसी अनुचुंबकीय नमूने का अधिकतम सम्भव चुंबकन ,लौह के आधार के चुंबकन के परिमाण की कोटि का होगा?


    11:00
    View Solution
  17. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए-
    (a) लौह चुंबकीय पदार्थ के चुंबक वक्र की अनुत्क्रमणीयता , डोमेनों के आधार पर गुणात्मक दृष्टिकोण से समझाइये
    (b) नरम लोहे के एक टुकड़े के शैथिल्यलूप का क्षेत्रफल, कार्बन-स्टील के टुकड़े के शैथिल्य लूप के क्षेत्रफल से कम होता है। यदि पदार्थ को बार-बार चुंबकन चक्र से गुजारा जाए तो कौन सा टुकड़ा अधिक ऊष्मा ऊर्जा का श्रेय करेगा?
    (c) लौह चुंबक जैसा शैथिल्य लूप प्रदर्शित करने वाली कोई प्रणाली स्मृति संग्रहण की युक्ति है। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
    (d) कैसेट के चुंबकीय फीतो पर परत चढ़ाने के लिए या आधुनिक कंप्यूटर में स्मृति संग्रहण के लिए, किस तरह के लौह चुंबकीय पदार्थो का इस्तेमाल होता है
    (e) किसी स्थान को चुंबकीय क्षेत्र से परिरक्षित करना है। कोई विधि सुझाइये ।


    07:10
    View Solution
  18. एक लम्बे, सीधे, क्षैतिज केबल में, 2.5 ऐम्पियर धारा, `10^(@)` दक्षिण-पश्चिम से `10^(@)` उत्तर-पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है। इस स्थान पर चुंबकीय याम्योत्तर भौगोलिक याम्योत्तर के पश्चिम में है। यहाँ पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र 0.33 गौस एवं नति कोण शून्य है। उदासीन बिंदुओं की रेखा निर्धारित कीजिए। (केबल की मोटाई की उपेक्षा कर सकते हैं)।
    (उदासीन बिंदुओं पर, धारावाही केबल द्वारा चुंबकीय क्षेत्र, पृथ्वी के क्षैतिज घटक के चुंबकीय क्षेत्र के समान एवं विपरीत दिशा में होता है।)


    03:43
    View Solution
  19. किसी स्थान पर एक टेलीफोन केबल में चार लम्बे, सीधे क्षैतिज तार हैं जिसमे से प्रत्येक में 1.0 ऐम्पियर की धारा पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुंबक क्षेत्र 0.39 गौस एवं नति कोण `35^(@)` है। दिक्पात कोण लगभग शून्य है। केबल के 4.0 सेमी नीचे और 4.0 सेमी ऊपर परिणामी चुंबकीय क्षेत्रों के मान क्या होंगे?


    11:45
    View Solution
  20. एक चुंबकीय सुई, जो क्षैतिज तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है, 30 फेरों एवं 12 सेमी त्रिज्या वाली एक कुंडली के केंद्र पर रखी है। कुंडली एक ऊर्ध्वाधर तल में है और चुंबकीय याम्योत्तर से `45^(@)` का कोण बनाती है। जब कुंडली में 0.35 ऐम्पियर धारा प्रवाहित होती है, चुंबकीय सुई पश्चिम से पूर्व की ओर संकेत करती है।
    (a) इस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज अवयव का मान ज्ञात कीजिए।
    (b) कुंडली में धारा की दिशा उलट दी जाती है और इसको अपनी ऊर्ध्वाधर अक्ष पर वामावर्त दिशा में (ऊपर से देखने पर) `90^(@)` के कोण पर घुमा दिया जाता है। चुंबकीय सुई किस दिशा में ठहरेगी? इस स्थान पर चुंबकीय दिक्पात शून्य लीजिए।


    04:37
    View Solution
  21. एक चुंबकीय द्विध्रुव दो चुंबकीय क्षेत्रों के प्रभाव में है। ये क्षेत्र एक-दूसरे से `60^(@)` का कोण बनाते हैं और उसमे से एक क्षेत्र का परिमाण `1.2xx10^(-2)` टेस्ला है। यदि द्विध्रुव स्थायी संतुलन में इस क्षेत्र से `15^(@)` का कोण बनाए, तो दूसरे क्षेत्र का परिमाण क्या होगा ?


    03:35
    View Solution
  22. एक समोर्जी 18 keV वाले इलेक्ट्रॉनों के किरण पुंज पर जो शुरू में क्षैतिज दिशा में गतिमान है, 0.04 गौस का एक क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र, जो किरण पुंज की प्रारंभिक दिशा के लंबवत है, लगाया गया है। आकलन कीजिए 30 सेमी की क्षैतिज दूरी चलने में किरण पुंज कितनी दूरी ऊपर या नीचे विस्थापित होगा? (`m_(e)=9.11xx10^(-31)` किग्रा `e=1.60xx10^(-19)C`)
    [नोटः इस प्रश्न में आँकड़े इस प्रकार चुने गए प्रकार चुने गए हैं की उत्तर से आपको यह अनुमान हो, की TV सेट में इलेक्ट्रॉन गन से पर्दे तक इलेक्ट्रॉन किरण पुंज की गति भू-चुंबकीय क्षेत्र से किस प्रकार प्रभावित होती है।]


    08:42
    View Solution
  23. अनुचुंबकीय लवण के एक नमूने में `2.0 xx 10^(24)` परमाणु द्विध्रुव हैं। जिनमें से प्रत्येक का द्विध्रुव आघूर्ण `1.5 xx 10^(-23) JT^(-1)` है। इस नमूने को 0.64 T के एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया और 4.2 k ताप तक ठंडा किया गया। इसमें 15% चुंबकीय संतृप्तता आ गई। यदि इस नमूने को 0.98 T के चुंबकीय क्षेत्र में 2.8 k ताप पर रखा हो तो इसका कुल द्विध्रुव आघूर्ण कितना होगा? ( यह मान सकते है कि क्यूरी नियम लागू होता है। )


    04:17
    View Solution
  24. एक रोलैंड रिंग की औसत त्रिज्या 15cm है और इसमें 800 आपेक्षिक चुंबकशीलता के लौह चुंबकीय क्रोड पर 3500 फेरे लिपटे हुए है। 1.2 A की चुंबककारी धारा के कारण इसके क्रोड में कितना चुंबकीय क्षेत्र (B) होगा?


    02:19
    View Solution
  25. किसी इलेक्ट्रॉन के नैज चक्रणी कोणीय संवेग `S` एवं कक्षीय कोणीय संवेग `l` के साथ जुड़े चुंबकीय आघूर्ण क्रमश : `mu_(s)` और `mu_(l)` है। क्वांटम सिध्दांत के आधार पर (और प्रयोगात्मक रूप से अत्यंत परिशुध्दतापूर्वक पुष्टी) इनके मान क्रमश : निम्न प्रकार दिए जाते हैं-
    `mu_(s) =-(e//m)S,` एवं `mu_(l) =-(e//2m)l`
    इनमें से कौन-सा व्यंजक चिरसम्मत सिध्दांतों के आधार पर प्राप्त करने की आशा की जा सकती हैं। उस चिरसम्मत आधार पर प्राप्त होने वाले व्यंजक को व्युत्पन्न कीजिए।


    08:39
    View Solution

अभ्यास questions and complete solutions for chapter चुंबकत्व एव द्रव्य of NCERT भौतिकी(HINDI) of Class 12

All Exercises from NCERT HINDI Class 12 PHYSICS चुंबकत्व एव द्रव्य