Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्नावली of chapter अनुपात और समानुपात of Class 6 book with complete answers and questions

Class 6MATHS
Chapterअनुपात और समानुपात
NCERT EXEMPLAR HINDIप्रश्नावली
Number Of Questions89
Academic Year2023-24
  1. 8 पुस्तकों का 20 पुस्तकों से अनुपात है -


    01:02
    View Solution
  2. एक वर्ग की भुजाओं की संख्या का एक घन के किनारों की संख्या से अनुपात है -


    03:29
    View Solution
  3. एक चित्र 60 cm चौड़ा और 1.8 m लंबा है इसकी चौड़ाई का इसके परिमाप से न्यूनतम रूप में अनुपात है -


    02:07
    View Solution
  4. नीलम की वार्षिक आय 288000 रु है। उसकी वार्षिक बचत 36000 रु है। उसकी बचत का उसके व्यय से अनुपात है -


    02:12
    View Solution
  5. कक्षा VI की गणित की पाठ्यपुस्तक में 320 पृष्ठ हैं। 'सममिति' अध्याय पृष्ठ 261 से पृष्ठ 272 तक है। इस अध्याय के पृष्ठों की संख्या का पुस्तक के पृष्ठों की संख्या से अनुपात है -


    02:07
    View Solution
  6. एक डिब्बे में, लाल कंचों का नीले कंचों से अनुपात `7:4` है। उस डिब्बे में, निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या कंचों की कुल संख्या हो सकती है?


    02:57
    View Solution
  7. एक अलमारी में, हरे रंग के कवर वाली पुस्तकों और भूरे रंग के कवर वाली पुस्तकों का अनुपात `2:3` है। यदि हरे रंग के कवर वाली पुस्तकों की संख्या 18 है, तो भूरे रंग के कवर वाली पुस्तकों की संख्या है -


    02:27
    View Solution
  8. अनुपात `2:3, 5:8, 75:121` और `40:25` में सबसे बड़ा अनुपात है -


    02:32
    View Solution
  9. किसी कक्षा में b लड़के और g लड़कियाँ हैं। उस कक्षा में लड़कों की संख्या का कुल विद्यार्थियों की संख्या से अनुपात है -


    01:30
    View Solution
  10. यदि एक बस एक समान गति से `160` `km` की दूरी `4` घंटे में तय करती है तथा एक रेलगाड़ी एक समान गति से `320` `km` की दूरी `5` घंटे में तय करती है तो उनके द्वारा एक घंटे में चली गई दूरियों का अनुपात


    02:12
    View Solution
  11. समानुपात के बॉक्स से लुप्त संख्या लिखिए:
    `(3)/(5)=(square)/(20)`


    01:06
    View Solution
  12. समानुपात के बॉक्स से लुप्त संख्या लिखिए:
    `(square)/(18)=(2)/(9)`


    01:02
    View Solution
  13. समानुपात के बॉक्स से लुप्त संख्या लिखिए:
    `(8)/(square)=(3.2)/(4)`


    01:35
    View Solution
  14. समानुपात के बॉक्स से लुप्त संख्या लिखिए:
    `(square)/(45)=(16)/(40)=(24)/(square)`


    02:18
    View Solution
  15. समानुपात के बॉक्स से लुप्त संख्या लिखिए:
    `(16)/(36)=(square)/(63)=(36)/(square)=(square)/(117)`


    02:48
    View Solution
  16. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `(3)/(8)=(15)/(40)`


    01:03
    View Solution
  17. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `4:7=20:35`


    01:47
    View Solution
  18. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `0.2:5=2:0.5`


    01:36
    View Solution
  19. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `3:33=33:333`


    01:51
    View Solution
  20. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `15m:40m=35m:65m`


    01:50
    View Solution
  21. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `27cm^(2):57cm^(2)=18cm:38cm`


    01:53
    View Solution
  22. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `5kg:7.5kg=Rs 7.50:Rs5`


    02:08
    View Solution
  23. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `20g:100g=1m:500cm`


    01:30
    View Solution
  24. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    12 घंटे : 30 घंटे = 8 km : 20 km


    01:26
    View Solution
  25. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    10 kg का 100 kg से अनुपात `1:10` है|


    00:56
    View Solution
  26. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    150 cm का 1 मीटर से अनुपात `1:1.5` है|


    01:15
    View Solution
  27. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    `25kg:20g=50kg:40g`


    01:53
    View Solution
  28. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    1 घंटे का 1 दिन से अनुपात `1: 1` है।


    01:02
    View Solution
  29. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    अनुपात `4 : 16` अपने न्यूनतम रूप में है।


    01:02
    View Solution
  30. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    अनुपात `5 : 4` अनुपात `4 : 5` से भिन्न है।


    01:05
    View Solution
  31. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    एक अनुपात सदैव 1 से अधिक होगा।


    01:20
    View Solution
  32. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    एक अनुपात 1 के बराबर हो सकता है।


    01:14
    View Solution
  33. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    यदि `b: a = c: d` है, तो a, b, c, d समानुपात में हैं।


    01:36
    View Solution
  34. दिए गये कथन सत्य (T) हैं या असत्य (F) :
    एक अनुपात के दोनों पद दो भिन्न-भिन्न इकाइयों के हो सकते हैं।


    01:40
    View Solution
  35. एक अनुपात ____ द्वारा तुलना का एक रूप होता है।


    01:36
    View Solution
  36. `20 m : 70 m = 8 `रु : _________रु


    00:56
    View Solution
  37. बॉक्स `square` में, एक संख्या इस प्रकार है कि `square: 24:: 9: 12` समानुपात में हैं। `square` में संख्या है ______


    01:11
    View Solution
  38. यदि दो अनुपात बराबर हों, तो वे ____ में होते हैं। आकृति (जिसमे प्रत्येक वर्ग 1 इकाई लंबाई का है) छायांकित भाग का अछायांकित भाग से अनुपात ज्ञात कीजिए।


    03:12
    View Solution
  39. छायांकित भाग की परिसीमा के परिमाप और संपूर्ण आकृति के परिमाप का अनुपात _________ है।


    02:54
    View Solution
  40. छायांकित भाग के क्षेत्रफल और संपूर्ण आकृति के क्षेत्रफल का अनुपात ______ है।


    01:49
    View Solution
  41. 24 घंटे के काल में एक अजगर के सोने का समय आकृति के छायांकित भाग से निरूपित है।

    सोने के समय का जागने के समय से अनुपात है | ______


    02:01
    View Solution
  42. न्यूनतम रूप में व्यक्त किए गए अनुपात के पदों में _______ के अतिरिक्त कोई उभयनिष्ठ गुणनखंड नहीं होता।


    02:14
    View Solution
  43. दो राशियों का अनुपात ज्ञात करने के लिए, उन्हें ______ इकाइयों में व्यक्त करना चाहिए।


    01:48
    View Solution
  44. 5 पैसे का 25 पैसे से वही अनुपात है जो 20 पैसे का ______ से है।


    01:05
    View Solution
  45. शनि और बृहस्पति अपनी-अपनी धुरियों (अक्षों) के प्रति एक चक्कर लगाने में क्रमशः 9 घंटे 56 मिनट और 10 घंटे 40 मिनट का समय लेते हैं शनि और बृहस्पति द्वारा लिए गए समयों का अनुपात न्यूनतम रूप में ______ है।


    04:18
    View Solution
  46. 100 mL पानी में 10g कॉस्टिक सोडा घुलकर कॉस्टिक सोडा का विलयन बनाता है। इस प्रकार का विलयन बनाने के लिए 1 लीटर पानी में ________ कॉस्टिक सोडे की आवश्यकता होगी।


    03:20
    View Solution
  47. एक मेज का अंकित मूल्य 625 रुपये है तथा इसका विक्रय मूल्य 500 रुपये है। विक्रय मूल्य का अंकित मूल्य के साथ क्या अनुपात है?


    04:28
    View Solution
  48. अनुपातों के कौन-से युग्म बराबर हैं और क्यों?
    (i) `(2)/(3),(4)/(6)`
    (ii) `(8)/(4),(2)/(1)`
    (iii) `(4)/(5),(12)/(20)`


    01:53
    View Solution
  49. `10 : 21` और `21 : 93` में कौन-सा अनुपात बड़ा है?


    02:36
    View Solution
  50. रेशमा ने 18 kg बर्फी, खोया और चीनी को `7:2` के अनुपात में मिलाकर बनाई। उसने खोये की कितनी मात्रा प्रयोग की?


    01:29
    View Solution
  51. 56 cm लंबे एक रेखाखंड को `2 : 5` के अनुपात में दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक भाग की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    01:30
    View Solution
  52. मानव शरीर में दूध के दाँतों की संख्या 20 है और पक्के दाँतों की संख्या 32 है। दूध के दाँतों और पक्के दाँतों की संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    01:22
    View Solution
  53. जनसंख्या में लिंग अनुपात को प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या के रूप में परिभाषित किया जाता है। लिंग अनुपात ज्ञात कीजिए यदि एक शहर में प्रति 4000 पुरुषों पर 3732 महिलाएँ हैं।


    01:55
    View Solution
  54. किसी वर्ष रवि ने 360000 रुपये अर्जित किए तथा 24000 रुपये आयकर के रूप में दिए। निम्नलिखित अनुपात ज्ञात कीजिए -
    (a) आय का आयकर से।
    (b) आयकर का कर देने के बाद शेष आय से।


    02:45
    View Solution
  55. रमेश की आय 28000 रुपये प्रति मास है। उसकी पत्नी रमा की आय 36000 रुपये प्रति मास है। निम्नलिखित अनुपात ज्ञात कीजिए -
    (a) रमेश की आय और उनकी कुल आय का
    (b) रमा की आय और उनकी कुल आय का।


    02:51
    View Solution
  56. किसी कंपनी में कार्य करने वाले 288 व्यक्तियों में से 112 पुरुष हैं तथा शेष महिलाएँ हैं। निम्नलिखित की संख्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए -
    (a) पुरुषों का महिलाओं से
    (b) पुरुषों का कुल व्यक्तियों से
    (c) महिलाओं का कुल व्यक्तियों से।


    03:38
    View Solution
  57. कागज़ की एक आयताकार शीट की लंबाई 1.2 मीटर और चौड़ाई 21सेंटीमीटर है। इस कागज़ की चौड़ाई का लंबाई से अनुपात ज्ञात कीजिए।


    01:39
    View Solution
  58. एक स्कूटर 120 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे में तय करता है तथा एक रेलगाड़ी 120 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे में तय करती है। इनकी चालों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    संकेत : चाल = `("तय की गई दूरी")/("लिया गया समय")`


    03:37
    View Solution
  59. एक कार्यालय प्रातः 9 बजे खुलता है तथा सायं 5:30 बजे बंद होता है और बीच में 30 मिनट का लंच ब्रेक होता है। लंच ब्रेक का कार्यालय के कुल समय से क्या अनुपात है?


    02:44
    View Solution
  60. 3 मीटर लंबी एक छड़ी की छाया की लंबाई 4 मीटर है। दिन के उसी समय यदि एक ध्वजदंड की छाया की लंबाई 24 मीटर है, तो ध्वजदंड कितना ऊँचा है?


    02:24
    View Solution
  61. एक पाक विधि के अनुसार केक बनाने के लिए प्रत्येक `2(1)/(2)` कप आटे में 1 कप दूध की आवश्यकता होती है, जो 6 व्यक्तियों के लिए पर्याप्त है। एक ऐसा ही केक आठ व्यक्तियों के लिए बनाने के लिए, कितने कप आटा और कितने कप दूध की आवश्यकता होगी?


    04:16
    View Solution
  62. किसी स्कूल में, बड़े कमरों की संख्या का छोटे कमरों की संख्या से अनुपात `3:4` है। यदि छोटे कमरों की संख्या 20 है, तो बड़े कमरों की संख्या ज्ञात कीजिए।


    01:36
    View Solution
  63. समीरा जनपथ क्रॉसिंग पर प्रतिदिन समाचार-पत्र बेचती है। एक विशेष दिन उसके पास कुल 312 समाचार-पत्र थे जिनमें से 216 अंग्रेजी में थे और शेष हिंदी में थे। निम्नलिखित अनुपात ज्ञात कीजिए -
    (a) अंग्रेजी समाचार-पत्रों की संख्या का हिंदी समाचार-पत्रों की संख्या से
    (b) हिन्दी समाचार-पत्रों की संख्या का समाचार-पत्रों की कुल संख्या से।


    03:48
    View Solution
  64. किसी स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न धार्मिक समुदायों से संबंध रखते हैं। हिंदू विद्यार्थियों की संख्या 288, मुस्लिम विद्यार्थियों की संख्या 252, सिक्ख विद्यार्थियों की संख्या 144 तथा इसाई विद्यार्थियों की संख्या 72 है। मुस्लिम छात्रों की संख्या का छात्रों की कुल संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए|


    03:06
    View Solution
  65. अनुपात ज्ञात कीजिए। एक छुट्टी वाले दिन, चिन्मय ने मुंबई की चौपाटी पर जाकर देखा कि वहाँ उत्तर भारतीय भोजन स्टॉलों की संख्या का दक्षिण भारतीय भोजन स्टॉलों की संख्या से अनुपात `5:4`है। यदि भोजन स्टॉलों की कुल संख्या 117 है, तो प्रत्येक प्रकार के स्टॉलों की संख्या ज्ञात कीजिए।


    02:49
    View Solution
  66. रामलीला मैदान के एक पार्किंग स्टैंड पर कार्तिक ने गिना कि वहाँ 115 साइकिल, 75 स्कूटर और 45 बाइक हैं। साइकिलों की संख्या का वाहनों की कुल संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।


    01:57
    View Solution
  67. एक रेलगाड़ी अजमेर से जयपुर तक की दूरी 2 घंटे में तय करती है, जो परस्पर 130 किलोमीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली से भोपाल तक दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा यदि इनके बीच की दूरी 780 किलोमीटर है और यदि रेलगाड़ी समान गति से चल रही हो।


    03:37
    View Solution
  68. एक स्कूल के मैदान की लंबाई और चौड़ाई क्रमश: 150 मीटर और 90 मीटर है जबकि एक मेला मैदान की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 210 मीटर और 126 मीटर है। क्या ये मापन समानुपात में हैं?


    02:16
    View Solution
  69. आकृति में महाद्वीपों के तुलनात्मक क्षेत्रफल दिए गए हैं -
    निम्नलिखित के क्षेत्रफलों का क्या अनुपात है?
    (a) अफ्रीका का यूरोप से
    (b) आस्ट्रेलिया का एशिया से
    (c) अंटाटिका का उत्तरी और दक्षिणी अमरीका के कुल माप से।


    07:51
    View Solution
  70. एक चाय का व्यापारी 234 रुपये और 130 रुपये प्रति किलोग्राम वाली दो प्रकार की चाय को इनके मूल्यों के अनुपात में मिलाकर एक नया मिश्रण तैयार करता है। इस मिश्रण का भार 84 किलोग्राम है, तो मिश्रण में प्रत्येक प्रकार की चाय का भार ज्ञात कीजिए।


    03:25
    View Solution
  71. एक मिश्र धातु में केवल जस्ता और ताँबा `7:9` के अनुपात में है। यदि इस मिश्र धातु का भार 8 किलोग्राम है, तो इसमें ताँबें का भार ज्ञात कीजिए।


    01:27
    View Solution
  72. निम्नलिखित आकृति में, प्रत्येक विभाजन 1 सेंटीमीटर निरूपित करता है

    दूरियों के निम्नलिखित अनुपातों को संख्यात्मक रूप में व्यक्त कीजिए -
    (i) `AC : AF` (ii) `AG : AD` (iii) `BF:AI` (iv) `CE:DI`


    04:04
    View Solution
  73. दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए, जिनका योग 100 है और अनुपात `9:16` है -


    01:29
    View Solution
  74. आकृति (i) और (ii) में से प्रत्येक में, छायांकित भाग का पूरे भाग से अनुपात ज्ञात कीजिए -


    01:55
    View Solution
  75. किसी टाइपिस्ट को 40 पृष्ठों की एक पांडुलिपि को टाइप करना है। उसने पांडुलिपि के 30 पृष्ठ टाइप किए। टाइप किए गए पृष्ठों का बचे हुए पृष्ठों से क्या अनुपात है?


    02:02
    View Solution
  76. `40cmxx60cm` विमाओं वाली समान टाइलों से बनाए गए फर्श के एक डिज़ाइन में (आकृति) अनुपात ज्ञात कीजिए -
    (a) छायांकित भाग के परिमाप का पूरे डिजाइन के परिमाप से
    (b) छायांकित भाग के क्षेत्रफल का अछायांकित भाग के क्षेत्रफल से।


    08:31
    View Solution
  77. आकृति में निम्नलिखित क्षेत्रफलों के क्या अनुपात हैं?
    (a) छायांकित भाग I और छायांकित भाग II

    (b) छायांकित भाग II और छायांकित भाग III
    (c) छायांकित भागों I और II का कुल भाग तथा छायांकित भाग III


    07:58
    View Solution
  78. एक कार 15 लीटर पेट्रोल में 240 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 25 लीटर पेट्रोल में वह कितनी दूरी तय करेगी?


    01:41
    View Solution
  79. बच्चू माँझी 8 महीने में 24000 रुपये अर्जित करता है। इस दर से,
    (a) वह एक वर्ष में कितना अर्जित कर पाएगा?
    (b) वह कितने महीनों में 42000 रुपये अर्जित करेगा?


    03:32
    View Solution
  80. 8 हैक्टेयर भूमि में 360 क्विटल गेहूँ का उत्पादन होता है। 540 क्विटल गेहूँ के लिए, कितनी भूमि की आवश्यकता होगी?


    01:51
    View Solution
  81. पृथ्वी अपने अक्ष के प्रति 24 घंटे में `360^(@)` का घूर्णन करती है। वह 2 घंटे में कितने डिग्री का घूर्णन करेगी?


    01:58
    View Solution
  82. आरती एनिमिया से पीड़ित है क्योंकि उसके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम है। डॉक्टर उसे प्रतिदिन आयरन की दो गोलियाँ लेने की सलाह देता है। यदि 10 गोलियों की लागत 17 रु है तो उसका 15 दिन का मेडिकल बिल कितना होगा?


    01:54
    View Solution
  83. केंद्रीय विद्यालय में कक्षा VI का त्रैमासिक शुल्क 540 रुपये है। सात महीनों के लिए विद्यालय का शुल्क क्या होगा?


    01:47
    View Solution
  84. एक चुनाव में, दो प्रत्याशियों को 5 : 7 के अनुपात में मत मिले। यदि सफल प्रत्याशी को 20734 मत मिले हों, तो उसके विपक्षी को कितने मत मिले?


    02:01
    View Solution
  85. 3 मीटर लंबे धातु के एक पाइप का भार 7.6 किलोग्राम है। इसी प्रकार के 7.8 मीटर लंबे पाइप का भार क्या होगा?


    03:02
    View Solution
  86. रास्पबेरी जैली को बनाने की विधि के अनुसार 5 कप रास्पबेरी जूस के लिए `2(1)/(2)` कप चीनी की आवश्यकता है। 6 कप जूस के लिए चीनी की मात्रा ज्ञात कीजिए।


    01:46
    View Solution
  87. एक किसान ने, खेत में टमाटर के 1890 पौधे पंक्तियों में इस प्रकार लगाए कि प्रत्येक पंक्ति में 63 पौधे थे। एक प्रकार के कीड़े ने प्रति पंक्ति 18 पौधे नष्ट कर दिए। कीड़े ने कितने पौधे नष्ट कर दिए?


    02:57
    View Solution
  88. किसी कमरे के फर्श की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 5 मीटर और 3 मीटर है। इस फर्श को आंशिक रूप से ढकने के लिए `(1)/(16)m^(2)` क्षेत्रफल वाली 40 टाइलों का प्रयोग करना है। इस फर्श के टाइल लगे हुए और टाइल न लगे हुए भागों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    03:24
    View Solution
  89. एक बढ़ई के पास `3mxx2m` माप का एक बोर्ड था। वह इसमें से `250 cmxx 90 cm` माप का एक आयताकार टुकड़ा काटता है। कटे हुए टुकड़े और शेष भाग के क्षेत्रफलों का अनुपात क्या है?


    02:42
    View Solution

प्रश्नावली questions and complete solutions for chapter अनुपात और समानुपात of NCERT MATHS (HINDI) of Class 6

All Exercises from NCERT EXEMPLAR HINDI Class 6 MATHS अनुपात और समानुपात