कक्षा 10 | गणित |
अध्याय | दो चरों वाले रैखिक समीकरण - युग्म |
BHARATI BHAWAN | प्रश्नमाला 3E |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 4
दो परीक्षा कक्षों A और B में कुछ विद्यार्थी हैं। दोनों कक्षों में विद्यार्थियों की संख्याएँ बराबर करने के लिए, A से B में 10 विद्यार्थी भेजे जाते हैं। परंतु, यदि B से 20 विद्यार्थी A में भेज दिए जाएँ, तो A में विद्यार्थियों की संख्या B के विद्यार्थियों की संख्या की दुगुनी हो जाती है। दोनों कक्षों में विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए। हल देखेंQuestion 5
एक छात्रावास के मासिक व्यय का एक भाग नियत है तथा शेष इसपर निर्भर करता है कि छात्र ने कितने दिन भोजन लिया है। जब एक विद्यार्थी A को, जो 25 दिन भोजन करता है, रु.4500 छात्रावास के व्यय के लिए अदा करने पड़ते हैं जबकि एक विद्यार्थी B को, जो 30 दिन भोजन करता है, छात्रावास के व्यय के लिए रु.5200 अदा करने पड़ते हैं। नियत व्यय और प्रतिदिन के भोजन का मूल्य ज्ञात कीजिए। हल देखेंQuestion 6
कोई दुकानदार पढ़ने के लिए पुस्तकें किराये पर देता है। वह प्रथम तीन दिन के लिए एक निश्चित शुल्क लेता है और उसके बाद प्रत्येक दिन के लिए एक अतिरिक्त शुल्क लेता है। माना ने एक पुस्तक 7 दिन तक रखने के लिए रु.27 दिए, जबकि तन्वी ने एक पुस्तक 5 दिन तक रखने के लिए रु. 21 दिए। निश्चित शुल्क तथा प्रत्येक दिन का अतिरिक्त शुल्क ज्ञात कीजिए।हल देखेंQuestion 9
एक व्यक्ति ने कोई धनराशि दो योजनाओं A और B में निवेशित की, जो क्रमशः 10% और 8% वार्षिक ब्याज देती हैं। उसे कुल वार्षिक ब्याज के रूप में रु. 1350 प्राप्त हुए। परंतु, यदि उसने इन योजनाओं में निवेशित राशियों को परस्पर बदल लिया होता, तो उसे वार्षिक ब्याज के रूप में रु.45 कम प्राप्त होते। उसने प्रत्येक योजना में कितनी राशि निवेशित की?हल देखेंQuestion 29
एक राजमार्ग पर दो स्थान A और B,160 km की दूरी पर हैं। एक कार A से तथा दूसरी कार B से एक ही समय चलना प्रारंभ करती है। यदि ये कारें भिन्न-भिन्न चालों से एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे 8 hr पश्चात मिलती हैं। परंतु, यदि वे विपरीत दिशाओं में एक-दूसरे की ओर चलती हैं, तो वे 2 hr पश्चात मिलती हैं। प्रत्येक कार की चाल ज्ञात कीजिएहल देखें