Doubtnut Promotions Sticky

गुणनखंडन कक्षा 8 गणित

भूमिका

बच्चों! चरों और अचरों से बीजीय व्यंजक बनते हैं। व्यंजकों को बनाने के लिए, हम चरों और अचरों पर योग, व्यवकलन, गुणन और विभाजन की संक्रियाएँ करते हैं। हमने कक्षा 6 में प्राकृत संख्याओं के गुणनखंडों का अध्ययन किया हैं। जब कोई संख्या अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखी हो, तो वह उसका अभाज्य गुणनखंड रूप कहलाता है। जब हम किसी व्यंजक का गुणनखंड करते हैं, तो हम उसे गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखते हैं। ये गुणनखंड, संख्याएँ, बीजीय चर या बीजीय व्यंजक हो सकते हैं।

इस अध्याय मे हम बीजीय व्यंजकों को उनके गुणनखंडों के गुणनफलों के रूप में व्यक्त करना तथा इनके विभाजन का अध्ययन विस्तार से करेंगे।

आइये जानते है, गुणनखंडन को और करीब से...

प्राकृत संख्याओं के गुणनखंड: हमने कक्षा 6 में प्राकृत संख्याओं के गुणनखंडों का अध्ययन किया हैं। हम एक प्राकृत संख्या को अन्य प्राकृत संख्याओं के रूप में लिख सकते हैं।

जैसे

30=30×1

30=2×15

30=3×10

30=5×6

30=5×2×3

इस प्रकार, 1,2,3,5,6,10,15 और 30 संख्या 30 के गुणनखंड हैं। इनमें से 2,3 और 5 संख्या 30 के अभाज्य गुणनखंड है।

जब कोई संख्या अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखी हो, तो वह उसका अभाज्य गुणनखंड रूप कहलाता है।

उदाहरण: 30=2×3×5

इसी प्रकार, हम बीजीय व्यंजकों (algebraic expression) को भी उनके गुणनखंडों के गुणनफलों के रूप में व्यक्त कर सकते हैं। इसका हम इस अध्याय में अध्ययन करेंगे।

बीजीय व्यंजकों के गुणनखंड: बीजीय व्यंजकों के पद गुणनखंडों के गुणनफलों के रूप में बनते हैं।

उदाहरण: 5xy+3x

हल: पद 1: 5xy=5×x×y

पद 2: 3x=3×x

उदाहरण: 3x(x+2)

गुणनखंड: 3×x(x+2)

ये बीजीय व्यंजक के अखंडनीय गुणनखंड कहलाते है।

गुणनखंड क्या हैं`?`

जब हम किसी बीजीय व्यंजक के गुणनखंड करते हैं, तो उसे गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखते हैं, ये गुणनखंड संख्याएँ, बीजीय चर या बीजीय व्यंजक हो सकते हैं। जैसे: - 5xy,2x+x+y,2xy,2x(y+2),6(y+1) ये व्यंजक पहले से ही गुणनखंड रूप में हैं।

इसके विपरीत 2x+4,3x+3y, x2+5x, x2+5x+6

यह स्पष्ट नहीं है कि इनके गुणनखंड क्या हैं। इस प्रकार के व्यंजकों के गुणनखंड करने के लिए, हम आगे कुछ विधियों का अध्ययन करेंगे।

सार्व गुणनखंडों की विधि: बीजीय व्यंजकों के पदों के गुणनखंडों में से वह गुणनखंड जो सभी पदों में उभयनिष्ठ (Common) हो उसे सार्व गुणनखंड कहते हैं।

जैसे: 10x+2xy

पद 1: 10x=2×5×x

पद 2: 2xy=2×x×y

यहाँ पद 1 और पद 2 में 2x उभयनिष्ठ हैं, इसलिए 2 और x बीजीय व्यंजक 10x2+2xy का सार्व गुणनखंड होगा।

इस विधि के तीन चरण होते हैं:

चरण 1: सबसे पहले व्यंजक के प्रत्येक पद को अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखते हैं।

चरण 2: प्रत्येक पद के गुणनखंड मे जो उभयनिष्ठ हैं अर्थात सार्व गुणनखंड हैं उन्हे अलग करते हैं।

चरण 3: वितरण के नियम का उपयोग करके प्रत्येक पद के शेष गुणनखंडों को लिखते हैं (या सार्व गुणनखंड का उभयनिष्ठ ले सकते हैं)।

Note: वितरण का नियम: a×(b+c)=(a×b)+(a×c)

उदाहरण: 5xy+10x के गुणनखंड कीजिए।

हल: यहाँ दो पद है, 5xy और 10x

अतः, 5xy के गुणनखंड =5×x×y

10x के गुणनखंड =5×2×x

स्पष्ट हैं कि दोनों पदों में 5 और x उभयनिष्ठ गुणनखंड हैं।

5xy+10x=(5×x×y)+(5×2×x)

अतः, 5xy+10x=(5x×y)+(5x×2)

वितरण के नियम से,

5xy+10x=5x×(y+2)

5xy+10x=5x(y+2)

अतः 5x(y+2) व्यंजक (5xy+10x) के अखंडनीय गुणनखंड हैं।

पदों के पुन: समूहन द्वारा गुणनखंडन: कभी-कभी एक दिए हुए व्यंजक के सभी पदों में एक सार्व गुणनखंड नहीं होता है, परंतु इन पदों के कुछ समूह इस प्रकार बनाए जा सकते हैं कि प्रत्येक समूह के सभी पदों में एक सार्व गुणनखंड होता है। जब हम ऐसा करते हैं, तो सभी समूहों में एक सार्व गुणनखंड मिल जाता है, जिससे हम व्यंजक के गुणनखंड प्राप्त कर लेते हैं। यह विधि पुन: समूहन विधि कहलाती है।

उदाहरण से समझते हैं:

2xy+2y+3x+3

इस व्यंजक में सभी पदों में कोई सार्व गुणनखंड नहीं है।

अतः, 2xy+2y को एक समूह तथा 3x+3 को दूसरे समूह में विभाजित करते हैं।

यहाँ 2xy+2y में 2y सार्व गुणनखंड है।

2xy+2y=2y(x+1)

अत: 2y(x+1) गुणनखंड के रूप में लिखा जा सकता है।

इसी प्रकार, 3x+3 में 3 सार्व गुणनखंड है।

3x+3=3(x+1)

अतः 3(x+1) गुणनखंड रूप में लिखा जा सकता हैं।

अब 2xy+2y––––––––+3x+3–––––

=2y(x+1)+3(x+1) [यहाँ (x+1) उभयनिष्ठ हैं।]

=(x+1)(2y+3)

अत: यह दिये व्यंजक का गुणनखंड रूप है। इस प्रकार दिये गये व्यंजक के पदों को पुनर्व्यवस्थित कर समूह बनाकर गुणनखंड किया जा सकता है, यही पुनः समूहन है।

OMR (One Minute Revision)

  • जब कोई संख्या अभाज्य गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखी हो, तो वह उसका अभाज्य गुणनखंड रूप कहलाता है।

  • बीजीय व्यंजकों के पद (terms) गुणनखंडों के गुणनफलों के रूप में बनते हैं।

  • बीजीय व्यंजकों के पदों के गुणनखंडों में से वह गुणनखंड जो सभी पदों में उभयनिष्ठ (Common) हो उसे सार्व गुणनखंड कहते हैं।

  • उदाहरण 1

    दिए हुए पदों में सार्व गुणनखंड ज्ञात कीजिए :
    14pq, 28p2q2

    14pq और 28p2q2 को अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखने पर,

    14pq=2×7×p×q

    28p2q2=2×2×7×p×p×q×q

    यहाँ दोनों पद में 2,7,p और q उभयनिष्ठ हैं।

    दिए हुए पदों मे सार्व गुणनखंड 2×7×p×q=14pq

    उदाहरण 2

    दिए हुए पदों में सार्व गुणनखंड ज्ञात कीजिए :
    6abc,24ab2,12a2b

    दिए गए पदों को अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखने पर,

    6abc=2×3×a×b×c

    24ab2=2×2×2×3×a×b×b

    12a2b=2×2×3×a×a×b

    यहाँ, 2,3,a और b उभयनिष्ठ हैं।

    सार्व गुणनखंड =2×3×a×b=6ab

    उदाहरण 3

    निम्नलिखित व्यंजक का गुणनखंड कीजिए :
    6p12q

    यहाँ, दो पद 6p12q हैं।

    अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखने पर,

    6p=2×3×p

    12q=2×2×3×q

    सार्व गुणनखंड =2×3=6

    6p12q=(2×3×p)(2×2×3×q)

    प्रत्येक पद से सार्व (उभयनिष्ठ) गुणनखंड को बाहर निकालने पर,

    =2×3(p2×q)

    =6(p2q)

    अतः, 6(p2q) दिये व्यंजक का गुणनखंड हैं।

    उदाहरण 4

    निम्नलिखित व्यंजक का गुणनखंड कीजिए:
    10a215b2+20c2

    दिए गए पदों 10a2,15b220c2 को अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखने पर,

    10a2=2×5×a×a

    15b2=3×5×b×b

    20c2=2×2×5×c×c

    सार्व गुणनखंड =5

    10a215b2+20c2=(2×5×a×a)(3×5×b×b)+(2×2×5×c×c)

    प्रत्येक पद से सार्व (उभयनिष्ठ) गुणनखंड को बाहर निकालने पर,

    =5[(2×a×a)(3×b×b)+(2×2×c×c)]

    =5(2a23b2+4c2)

    अतः, 5(2a23b2+4c2) दिये व्यंजक का गुणनखंड हैं।

    उदाहरण 5

    गुणनखंड कीजिए :
    15pq+15+9q+25p

    इस व्यंजक में सभी पदों में कोई सार्व गुणनखंड नहीं है।

    अतः, 15pq+25p को एक समूह तथा 15+9q को दूसरे समूह में विभाजित करते हैं।

    15pq+25p––––––––––+15+9q––––––

    15pq+25p में,

    15pq=3×5×p×q

    25p=5×5×p

    सार्व गुणनखंड =5×p=5p

    15pq+25p=(3×5×p×q)+(5×5×p)

    15pq+25p=5p(3q+5)

    इसी प्रकार, (15+9q) में,

    15=3×5

    9q=3×3×q

    सार्व गुणनखंड =3

    15+9q=(3×5)+(3×3×q)

    15+9q=3(5+3q)

    अब 15pq+25p––––––––––+15+9q––––––

    =5p(3q+5)+3(5+3q)

    =5p(3q+5)+3(3q+5) [यहाँ (3q+5) उभयनिष्ठ हैं।]

    =(3q+5)(5p+3)

    अत: यह दिये व्यंजक का गुणनखंड रूप है।

    सर्वसमिकाओं के प्रयोग द्वारा गुणनखंडन

    हम जानते हैं कि,

    मानक सर्वसमिकाएँ:
    (a+b)2=a2+2ab+b2 ..........(i)

    (ab)2=a22ab+b2 ..........(ii)

    (a+b)(ab)=a2b2 ..........(iii)

    पहले हम दिए हुए व्यंजक को देखते हैं यदि यह उपरोक्त सर्वसमिकाओं में से किसी एक के दाएँ पक्ष के रूप का है, तो उस सर्वसमिका के बाएँ पक्ष के संगत व्यंजक से वांछित गुणनखंड प्राप्त हो जाते हैं।

    उदाहरण: x2+8x+16 के गुणनखंड कीजिए।

    हल: दिए गए व्यंजक में तीन पद हैं। अतः इसमें सर्वसमिका (iii) का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। साथ ही, इसके पहले और तीसरे पद पूर्ण वर्ग हैं तथा बीच वाले पद का चिह्न धनात्मक है।

    अतः, यह a2+2ab+b2 के रूप का है, जहाँ a=x और b=4 हैं।

    इस प्रकार,

    a2+2ab+b2=x2+2(x)(4)+42

    =x2+8x+16

    a2+2ab+b2=(a+b)2 (तुलना करने पर)

    x2+2(x)(4)+42=(x+4)2

    =(x+4)(x+4)

    अतः, (x+4)(x+4) दिए गए सर्वसमिका का गुणनखंड हैं।

    उदाहरण: 9y224y+16x का गुणनखंड कीजिए।

    हल: 9y224y+16

    =(3y)22×3y×4+(4)2

    यह सर्वसमिका (ii) के दाएँ पक्ष (a22ab+b2) के समान है, जहां a=3y, b=4 हैं।

    a22ab+b2=(ab)2

    (3y)22×3y×4+(4)2=(3y4)2

    =(3y4)(3y4)

    अतः, (3y4)(3y4) दिए गए सर्वसमिका का गुणनखंड हैं।

    (x+a)(x+b) के रूप के गुणनखंड:

    (x+a)(x+b)=x2+(a+b)x+ab ..........(iv)

    उदाहरण: x2+8x+12 का गुणनखंड कीजिए।

    यहाँ, हम देख सकते हैं कि 12 एक वर्ग संख्या नहीं हैं, इसलिए सर्वसमिका (i), (ii) व (iii) से हल नहीं किया जा सकता हैं।

    अब हम सर्वसमिका (iv) का प्रयोग कर हल करेंगे।

    सर्वसमिका x2+(a+b)x+ab से तुलना करने पर,

    a+b=8, ab=12

    a और b को ज्ञात करने के लिए, ab=12, में 12 के ऐसे गुणनखंडों का चयन करना होगा जिनका योग 8 होता है।

    अतः, हम a=2 तथा b=6 लेंगे।

    अतः, x2+8x+12=x2+(2+6)x+2×6

    x2+(a+b)x+ab=(x+a)(x+b)

    x2+(2+6)x+2×6=(x+2)(x+6)

    अतः, (x+2)(x+6) दिए गए सर्वसमिका का गुणनखंड हैं।

    उदाहरण 6

    गुणनखंड कीजिए :
    9x2y216

    दिया गया है:

    =9x2y216

    हम इसे निम्न प्रकार से भी लिख सकते है:

    =(3xy)2(4)2

    सर्वसमिका : a2b2=(a+b)(ab)

    यहाँ a=3xy तथा b=4

    अतः गुणनखंड =(3xy+4)(3xy4)

    उदाहरण 7

    निम्नलिखित व्यंजक का गुणनखंड कीजिए:
    p2+6p+8

    स्पष्ट हैं, कि 8 एक वर्ग संख्या नहीं हैं, इसलिए सर्वसमिका (i), (ii) व (iii) से हल नहीं किया जा सकता हैं।

    अब हम सर्वसमिका (iv) का प्रयोग कर हल करेंगे।

    सर्वसमिका x2+(a+b)x+ab से तुलना करने पर,

    a+b=6, ab=8

    a और b को ज्ञात करने के लिए, ab=6, में 6 के ऐसे गुणनखंडों का चयन करना होगा जिनका योग 6 होता है।

    अतः, a=2 तथा b=4 लेंगे।

    अब, p2+6p+8=p2+(2+4)p+2×4

    x2+(a+b)x+ab=(x+a)(x+b)

    p2+(2+4)p+2×4=(p+2)(p+4)

    अतः, (p+2)(p+4) दिए सर्वसमिका का गुणनखंड हैं।

    बीजीय व्यंजकों का विभाजन

    बच्चों! हमने बीजीय व्यंजकों के जोड़ एवं व्यवकलन तथा गुणन की प्रक्रिया का अध्ययन कर चुके है।
    अब हम बीजीय व्यंजकों के विभाजन का अध्ययन करेंगे।

    हम जानते है कि विभाजन गुणन की प्रतिलोम संक्रिया है।
    अर्थात 7×8=56

    56÷8=7 56÷7=8

    आइए इस संक्रिया का उपयोग बीजीय व्यंजकों के लिए करते है।

    2x×3x2=6x3

    6x3÷2x=3x2

    6x3÷3x2=2x

    इस प्रकार हम देख सकते है कि बीजीय व्यंजकों के विभाजन प्रक्रिया मे चरों का चरों से तथा अचरों का अचरों से भाग किया जाता है।

    एकपदी का एकपदी से विभाजन:

    आइए उदाहरण की सहायता से समझते है:

    उदाहरण: हल कीजिए: 20x4÷10x2

    हल :
    विभाजन के लिए सर्वप्रथम हमे दिए गए पदों का गुणनखंड कर लेना चाहिए।

    20x4=20×x×x×x×x

    10x2=10×x×x

    =20x410x2

    =2×2×5×x×x×x×x2×5×x×x

    =2×x×x

    =2x2

    इस प्रकार हम दोनों पदों के गुणनखंड करके समान पदों को ऊपर - नीचे काट देते है तथा शेष बचे हुए पद ही अंतिम उत्तर होता है।

    एक बहुपद का एकपदी से विभाजन:

    इस प्रक्रिया मे हम बहुपद के प्रत्येक पद मे एकपदी का भाग देते है।

    आइए उदाहरण से समझते है:

    उदाहरण: 4y3+5y2+6y का 2y से विभाजन कीजिए।

    हल :
    4y3+5y2+6y2y

    प्रत्येक पद मे अलग - अलग भाग देने पर:

    =4y32y+5y22y+6y2y

    समान पदों को निरस्त करने पर:

    =2y2+5y2+3

    इस प्रकार हम बहुपदों का विभाजन भी बहुत ही आसानी से कर सकते है।

    एक बहुपद का बहुपद से विभाजन:

    इस प्रक्रिया मे हम दोनों बहुपदों मे से सार्व गुणनखंड को बाहर निकाल लेते है। फिर सार्व गुणनखंड को काटकर उत्तर की गणना करते है।

    आइए उदाहरण से समझते है:

    उदाहरण: (7x2+14x)÷(x+2) की गणना कीजिए।

    हल :
    दिए गए पद बहुपद है। अतः

    7x2+14x=(7×x×x)+(2×7×x)

    x+2=x+2

    =7x2+14xx+2

    =(7×x×x)+(2×7×x)x+2

    =7x(x+2)x+2

    " "=(7x(cancel(x+2)))/cancel(x+2)

    =7x

    OMR (One Minute Revision)

  • मानक सर्वसमिकाएँ:

  • (a+b)2=a2+2ab+b2 ........(i)

    (ab)2=a22ab+b2 ........(ii)

    (a+b)(ab)=a2b2 ........(iii)

  • विभाजन गुणन की प्रतिलोम संक्रिया है।

  • विभाजन के लिए सर्वप्रथम हमे दिए गए पदों का गुणनखंड कर लेना चाहिए।
  • उदाहरण 8

    24xy2z3 को 6yz2 से भाग दीजिए।

    सर्वप्रथम दिए गए पदों को गुणनखंडों मे बदलते है।

    24xy2z3 =6×4×x×y×y×z×z×z

    6yz2=6×y×z×z

    अब विभाजन करते है,

    =6×4×x×y×y×z×z×z6×y×z×z

    = (cancel6xx4xx x xx cancely xx y xx cancelz xx cancelz xx z)/(cancel6xxcancelyxxcancelzxxcancelz)

    =4xyz

    उदाहरण 9

    हल कीजिए:
    (5x26x)÷3x

    दिया गया विभाजन एक बहुपद का एकपदी से विभाजन है अतः बहुपद के प्रत्येक पद मे एकपदी का अलग - अलग भाग देते है।

    = 5x23x6x3x

    = 5×x×x3×x6x3x

    " "=" "(5xx x xx cancelx)/(3xx cancelx) - cancel(6 x)/cancel(3 x)

    = 5×x32

    = 5x32

    उदाहरण 10

    निम्नलिखित विभाजन कीजिए:
    (10x25)÷(2x5)

    चूंकि यह बहुपद का बहुपद से विभाजन है अतः दिए गए पदों के गुणनखंड करके उभयनिष्ठ पद को बाहर लेकर हल करते है।

    =10x252x5

    =5×2x5×52x5

    =5(2x5)2x5

    =(5xx(cancel(2x-5))) / cancel(2x-5)

    =5

    त्रुटि ज्ञात करना

    किसी भी बीजीय व्यंजक मे त्रुटि होना सामान्य बात होती है। त्रुटि का पता हम आसानी से लगा सकते है।
    कोई भी बीजीय सर्वसमिका मे उसका दायाँ पक्ष और बायाँ पक्ष बराबर होता है। त्रुटि का पता लगाने के लिए हम इस नियम का प्रयोग करते है।

    आइए एक उदाहरण से समझते है:

    4(x5)=4x5 दिए गए कथन की जांच कीजिए।

    हल:
    कथन की सत्यता के लिए यह आवश्यक है कि इसका दायाँ और बायाँ पक्ष समान अर्थात बराबर हो।
    दिए गए कथन को हल करते है:

    बायाँ पक्ष 4(x5)=4x20

    दायाँ पक्ष 4x5

    बायाँ पक्ष दायाँ पक्ष

    यहाँ दायाँ और बायाँ पक्ष बराबर नहीं है अतः दिए गए कथन मे त्रुटि है।

    आइए त्रुटि को सही करते है :-

    चूंकि बायाँ पक्ष को हल करने पर हमे 4x20 प्राप्त होता है जो दायाँ पक्ष का मान होना चाहिए।

    4(x5)=4x20

    बायाँ पक्ष = दायाँ पक्ष

    अतः अब दिया कथन सत्य है।

    उदाहरण 11

    निम्नलिखित गणितीय कथनों में त्रुटि ज्ञात करके उसे सही कीजिए:
    x(3x+2)=3x2+2

    कथन की सत्यता के लिए आवश्यक है कि इसका बायाँ और दायाँ पक्ष बराबर होना चाहिए।

    बायाँ पक्ष = x(3x+2)

    =(3x×x)+(2×x)

    =3x2+2x

    दायाँ पक्ष = 3x2+2

    बायाँ पक्ष दायाँ पक्ष

    यहाँ बायाँ पक्ष दायाँ पक्ष के बराबर नहीं है अतः दिए गए कथन मे त्रुटि है।

    x(3x+2)=3x2+2x

    बायाँ पक्ष = दायाँ पक्ष

    अतः इस संशोधन के बाद दिया गया कथन सही है।

    सारांश

    • जब हम किसी व्यंजक का गुणनखंड करते हैं, तो हम उसे गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखते हैं। ये गुणनखंड, संख्याएँ, बीजीय चर या बीजीय व्यंजक हो सकते हैं।

    • एक अखंडनीय गुणनखंड वह गुणनखंड है जिसे और आगे गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

    • किसी व्यंजक का गुणनखंड करने की एक क्रमबद्ध विधि सार्व गुणनखंड विधि है।

      इस विधि के तीन चरण होते हैं :

      (i) व्यंजक के प्रत्येक पद को अखंडनीय गुणनखंडों के गुणनफल के रूप में लिखिए।
      (ii) सार्व गुणनखंडों का पता लगाइए और उन्हें अलग कर लीजिए।
      (iii) प्रत्येक पद में शेष गुणनखंडों को वितरण नियम के अनुसार संयोजित कीजिए।

    • कभी-कभी एक दिए हुए व्यंजक के सभी पदों में एक सार्व गुणनखंड नहीं होता है, परंतु इन पदों के कुछ समूह इस प्रकार बनाए जा सकते हैं कि प्रत्येक समूह के सभी पदों में एक सार्व गुणनखंड होता है। जब हम ऐसा करते हैं, तो सभी समूहों में एक सार्व गुणनखंड प्रकट हो जाता है, जिससे हम व्यंजक के गुणनखंड प्राप्त कर लेते हैं। यह विधि पुनः समूहन विधि कहलाती है।

    • पुन: समूहन द्वारा गुणनखंडन में यह याद रखना चाहिए कि व्यंजक के पदों के प्रत्येक पुनः समूहन पुनः व्यवस्था से गुणनखंड प्राप्त नहीं होते हैं। हमें व्यजक को देखना चाहिए तथा प्रयास और भूल विधि से वांछित पुनः समूहन प्राप्त करना चाहिए।

    • गुणनखंडन किए जा सकने वाले व्यंजकों में से अनेक a2+2ab+b2, a22ab+b2,a2b2 और x2+(a+b)x+ab इन व्यंजकों के गुणनखंड अध्याय 9 में दी हुई निम्नलिखित सर्वसमिकाओं से ज्ञात किए जा सकते हैं:

      (a+b)2=a2+2ab+b2 ..........(i)

      (ab)2=a22ab+b2 ..........(ii)

      (a+b)(ab)=a2b2 ..........(iii)

      (x+a)(x+b)=x2+(a+b)x+ab ..........(iv)

    • उन व्यंजकों में, जिनके गुणनखंड (x+a)(x+b) के प्रकार के हैं, याद रखना चाहिए कि संख्यात्मक (अचर) पद से ab प्राप्त होता है। इसके गुणनखंडों a और b को इस प्रकार चुनना चाहिए कि चिह्न को ध्यान में रखते हुए, इनका योग x के गुणांक के बराबर हो।

    • हम जानते हैं कि संख्याओं की स्थिति में विभाजन गुणा की प्रतिलोम संक्रिया होती है। यही बात बीजीय व्यंजकों के विभाजन के लिए भी लागू रहती है।

    • एक बहुपद को एक एकपदी से विभाजन की स्थिति में, हम या तो विभाजन, बहुपद के प्रत्येक पद को उस एकपदी से भाग देकर कर सकते हैं या सार्व गुणनखंड विधि से कर सकते हैं।

    • एक बहुपद को एक बहुपद से विभाजन की स्थिति में, हम भाज्य बहुपद के प्रत्येक पद को भाजक बहुपद से भाग देकर विभाजन नहीं कर सकते। इसके स्थान पर, हम प्रत्येक बहुपद के गुणनखंड करते हैं और इनमें सार्व गुणनखंडों को काट देते हैं।

    • इस अध्याय में पढ़े गए बीजीय व्यंजकों के विभाजनों की स्थिति से हमें भाज्य = भाजक × भागफल प्राप्त होगा। परंतु व्यापक रूप में यह संबंध निम्नलिखित है:

      भाज्य = भाजक × भागफल + शेषफल

      इस प्रकार, इस अध्याय में हमने केवल उन विभाजनों की चर्चा की है, जिनमें शेषफल शून्य है।

    • कथन की सत्यता के लिए यह आवश्यक है कि दायाँ और बायाँ पक्ष समान अर्थात बराबर हो।