Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE -1 (Objective Questions) (SINGLE CORRECT CHOICE TYPE) of chapter ELECTRO MAGNETIC INDUCTION of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterELECTRO MAGNETIC INDUCTION
BANSAL HINDIEXERCISE -1 (Objective Questions) (SINGLE CORRECT CHOICE TYPE)
Number Of Questions100
Academic Year2023-24
  1. चुम्बकीय फ्लक्स (flux) `Phi_B=pmN Wb` एक अनावेशित खेलने वाले घनाकार गुटके (dics) के प्रत्येक पांच सतहों से गुजर रही है, जहाँ N (= 1 to 5) सतहो पर लिखे नम्बर है। फ्लक्स धनात्मक (बाहर की तरफ) है जब N सम है एवं ऋणात्मक (अन्दर की ओर) जब N विषम है, तो छठे सतह से कितना फ्लक्स गुजरता है ?


    03:45
    View Solution
  2. R त्रिज्या का वृताकार लूप जिसमें I धारा प्रवाहित है, x-y तल में स्थित है जिसका केन्द्र मूल बिन्दु पर है। x-y तल से सम्बर कुल चुम्बकीय फ्लक्स होगा।


    03:21
    View Solution
  3. एक इलेक्ट्रॉन R त्रिज्या के वृतीय पथ पर `alpha` कोणीय त्वरण से घूमता है। पथ के केन्द्र पर एक r त्रिज्या का चालक लूप `(r lt lt R)` रखा गया है। इलेक्ट्रॉन की गति के कारण लूप में प्रेरित वि.वा.बल है।


    05:39
    View Solution
  4. R त्रिज्या का एक चालक लूप समरूप चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है जो लूप के तल के लम्बवत् है। यदि त्रिज्या R समय ‘t' के फलन में निम्न रूप से परिवर्तित है। `R = R_0+t` तो प्रेरित वि.वा.बल है


    04:33
    View Solution
  5. 10.0 cm भुजा का एक वर्गाकार लूप 20T के चुम्बकीय क्षेत्र से क्षेत्र के लम्बवत् रखा है। 10 V का बल्व लूप से श्रेणीक्रम में चित्रानुसार जुड़ा है। चुम्बकीय क्षेत्र `Deltat` समय में शून्य तक सतत् रूप से घटता है। बल्ब पूरी क्षमता से चमकेगा यदि `Deltat` निम्न के बराबर हो -


    05:53
    View Solution
  6. 10 cm के फिसलने वाले तार के साथ एक आयतकार लूप एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत् रखा है। चुम्बकीय क्षेत्र 0.1 टेसला है तथा फिसलने वाले तार का प्रतिरोध (R) 1 ओम है। भुजा AB तथा CD का प्रतिरोध 2 ओम तथा 3 ओम है। फिसलने वाले तार में विधुत धारा ज्ञात करे जब यह 1 m/s के समान वेग से गतिशील हो।


    04:19
    View Solution
  7. मुक्त क्षेत्र की पारगम्यता की विमा है।


    03:25
    View Solution
  8. ऐच्छिक आकार परन्तु A क्षेत्रफल के एक बंद लूप को चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है। चुम्बकीय क्षेत्र लूप के तल के लम्बवत् है। लूप का प्रतिरोध R है। लूप को `180^@` से घुमा कर ऊपरी भाग नीचे की ओर किया जाता है। ताकि तल पुनः चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् हो जाए। तार से गुजरने वाला कुल आवेश है।


    03:37
    View Solution
  9. एक वर्गाकार कुंडली को x-y सतह में रखा है। इसका केन्द्र मूल बिन्दु पर है। मूल बिन्दु से B गुजरने वाले एक लम्बे तार में ऋणात्मक Z अक्ष की दिशा में धारा बह रही है। इस तार में धारा समय के साथ बढ़ रही है। कुंडली में प्रेरित धारा है।


    06:01
    View Solution
  10. एक उर्ध्वाधर छड़ चुम्बक को एक जड़ित कुंडली के अक्ष पर स्थित किसी बिन्दु से चित्रानुसार (fig - I) गिराया जाता है। चित्र - II में चुम्बक जड़ित है तथा क्षैतिज कुण्डली को छोड़ा जाता है। छड़ तथा कुंडली का त्वरण क्रमशः `a_1` तथा `a_2` है, तो


    03:40
    View Solution
  11. दो समअक्षीय तथा समरूप वृतीय लूप में धारा i समान दिशा में बह रही है। यदि लूप एक दूसरे के नजदीक आए तो


    02:26
    View Solution
  12. चित्र में दिखाए गए व्यवस्था में A से B तक बहने वाली धारा का परिमाण बढ़ता है। लूप में प्रेरित धारा


    03:31
    View Solution
  13. चित्र में `pi//2` शीर्ष कोण वालो तार के समद्विबाहु त्रिभुजाकार फ्रेम को दिखाया गया है। t = 0 पर फ्रेम एक समान चुम्बकीय क्षेत्र B में नियत वेग से प्रवेश करता है। फ्रेम का सबसे लम्बी भुजा वेग के लम्बवत् है। यदि i फ्रेम से गुजरने वाली तात्क्षणिक धारा है तो धारा का समय के परिवर्तन निन्न रूप से दिया जाता है।


    06:29
    View Solution
  14. 2m की पतली तार xy सतह के लम्बवत् है। यह चुम्बकीय क्षेत्र `vecB= (hati+2hatj) Wb//m^2` में वेग `vecv = (2hati+3hatj+hatk)m//s` से गति करता है। तार के सिरो के मध्य विभवान्तर है


    05:14
    View Solution
  15. उत्तर दक्षिण दिशा के अनुदिश रखे 30 cm लम्बी धात्विक छड़ को पूर्व दिशा में `10 ms^(-1)` चलाया जाता है। क्षेत्र में 4.0 T चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्ध्वाधर रूप से नीचे की ओर है। यदि छड़ के दक्षिण सिरे का विभव शून्य हो तो उत्तर सिरे पर प्रेरित विभव होगा।


    03:35
    View Solution
  16. एक चालक छड़ के लम्बाई के लम्बवत् `upsilon` वेग से चित्रानुसार गति कर रहा है। तार के सिरो के मध्य विभवान्तर है


    03:44
    View Solution
  17. a भुजा तथा R प्रतिरोध का एक वर्गाकार लूप एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में चलाया जाता है। (गति के दौरान लूप पूर्णतः क्षेत्र के अंदर है) लूप पर किया गया कार्य हैं।


    02:21
    View Solution
  18. परिपथ को पूर्ण करने वाला छड़ बल F के प्रभाव में U आकार के तार के अनुदिश चाल v से गति करता है। परिपथ एक समान चुम्बकीय क्षेत्र, जो कि सतह लम्बवत् है, रखा गया है। यदि परिपथ में ऊष्मा उत्सर्जन की दर Qहै तो F का मान बताए।


    03:41
    View Solution
  19. दो लम्बे तथा सीधे चालक की एक चिकने सतह पर समानान्तर रखा गया है। दो दूसरे चालको को पहले दो चालको पर लम्बवत् इस प्रकार रखा ताकि भुजा a का एक वर्ग बन जाए। चारो बाहर की तरफ v चाल से गति करना प्रारम्भ करते है। यदि तारों का प्रति इकाई लम्बाई प्रतिरोध r हो तो परिपथ में धारा होगी।


    05:25
    View Solution
  20. उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र समरूप है तथा xy सतह के लम्बवत् है। चालक ABC की लम्बाई x अक्ष के अनुदिश `AB = l_2` , है तथा y अक्ष के अनुदिश `BC = l_2` , है। ABC, xy तल में वेग `v_(x) hati + v_y hatj` से गति करता है। A तथा C के बीच विभवान्तर निम्न के समानुपाती है।


    05:11
    View Solution
  21. 5m लम्बाई की एक चालक छड़ बिना घूर्णन के `(2 m//s) hati` के वेग से एक समान चुम्बकीय क्षेत्र `(3hatj+4hatk)` में चलती है। छड़ में प्रेरित वि.वा.बल है


    07:04
    View Solution
  22. किसी क्षेत्र में चुम्बकीय क्षेत्र `vecB = B_(0)(1+x/(a)) hatk` द्वारा दिया जाता है। d भुजा का एक वर्गाकार लूप को क्षेत्र में इस प्रकार रखा जाता है ताकि इसकी दो आसन्न भुजाएँ क्रमशः x तथा y अक्ष के समानान्तर हो। लूप को नियत वेग `vecV= V_(0)hati` से गति कराया जाता है। लूप में प्रेरित वि.वा.बल है।


    02:34
    View Solution
  23. यदि 'J' आकार के एक चालक छड़ को इसके तल में बिन्दु P के परितः कोणीय वेग `omega` से घुमाया जाए तो इसके सिरों के मध्य प्रेरित वि.वा.बल है। (उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र B सतह के लम्बवत् अंदर की ओर है)


    02:43
    View Solution
  24. एक चकती चुम्बकीय ध्रवों के बीच दिखाए गए दिशा में घूर्णन कर रही है। चकती के अक्ष तथा किनारे से क्रमशः ब्रश P तथा Q सम्पर्क में है। R से कितनी धारा बहेगी? यदि बहती है।


    03:26
    View Solution
  25. A क्षेत्रफल तथा एक घरे की आयताकार कुंडली एक समान चुम्बकीय क्षेत्र B में क्षेत्र के लम्बवत् अक्ष के अनुदिश कोणीय वेग `omega` से घूर्णन कर रही है। यदि प्रारम्भ में कुंडली का तल क्षेत्र के लम्बवत् हो तो कुंडली के `90^@` घूमने पर औसत प्रेरित वि.वा.बल है।


    02:38
    View Solution
  26. 100 घेरों तथा `10Omega` प्रतिरोध तथा 10cm त्रिज्या का एक वलय व्यास के गिर्द 100 घूर्णन /से. घुमाया जा रहा है। व्यास 10mT चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् है। लूप में धारा का लगभग मान होगा। (Take : ` pi^2 = 10` )


    06:21
    View Solution
  27. L लम्बाई की ताम्र छड AB , जो कि A पर किलकित है को एक समान चुम्बकीय क्षेत्र B के लम्बवत `omega` कोणीय वेग से घुमाया जाता है। छड़ के मध्य बिन्दु C तथा सिरे B के बीच उत्पन्न वि.वा.बल है।


    04:43
    View Solution
  28. चित्र (a) में एक परिनालिका चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है जिसकी प्रबलता कागज के तल में बढ़ रही है। परिनालिका के चारो ओर स्थित चालक लूप में विधुत वाहक बल प्रेरित होता है एवं इस वि.वा.बल से बल्ब A एवं B जलते है। चित्र (b) में बिन्दु P एवं Q को लघुपथित कर दिया जाता है। लघुपथित (short) करने के बाद


    04:37
    View Solution
  29. चित्र में दिखाया गया चुम्बकीय क्षेत्र एक बेलनाकार आयतन में उपस्थित है तथा नियत दर से बढ़ रहा है। P पर रखे इलेक्ट्रॉन का तात्क्षणिक त्वरण होगा।


    04:31
    View Solution
  30. L-R परिपथ में समय-नियतांक है -


    01:57
    View Solution
  31. संलग्न परिपथ में, प्रारम्भ में स्विच S खुला है। इसे t = 0 पर बंद किया जाता है। परिपथ में बहने वाली न्यूनतम तथा अधिकतम धारा में अंतर है।


    04:05
    View Solution
  32. धारा वृद्धि तथा धारा क्षय में परिपथ के समय नियतांक का अनुपात है।


    03:23
    View Solution
  33. वि.वा.बल E से जुड़े L-R परिपथ की कुंजी को t=0 पर बंद किया जाता है। यदि e तथा i क्रमशः समय t पर प्रेरण में प्रेरित वि.वा.बल का परिमाण तथा परिपथ के धारा को प्रदर्शित करे तो कौनसा आलेख e का i के साथ परिवर्तन को सही प्रदर्शित करता है ?


    04:13
    View Solution
  34. 2H प्रेरकत्व के प्रेरण कुण्डली में किसी क्षण धारा 2A है तथा 4A/s की दर से बढ़ रही है। प्रति सेकण्ड प्रेरक में संचित ऊर्जा है।


    02:14
    View Solution
  35. दो एक समान प्रेरक में बहती धारा रेखीय रूप से चित्रानुसार परिवर्तित होती है। किसी प्रेरक में स्व-प्रेरित वि.वा.बल अधिक है ?


    04:08
    View Solution
  36. दिये गए परिपथ में धारा a= 4 amp/s की दर से बढ़ रही है। जब परिपथ में धारा 2 amp हो तो संधारित्र में संचित आवेश है।


    03:09
    View Solution
  37. L,C व R क्रमशः भौतिक राशि प्रेरकत्व ,धारिता तथा प्रतिरोध को निरूपित करते है। निम्न में से किस युग्म की विमा आवृति के बराबर है।


    02:48
    View Solution
  38. 5H प्रेरकत्व की एक कुंडली को 6V वि.वा.बल के सेल तथा `10 Omega` प्रतिरोध से t = 0 पर जोड़ा जाता है। `t = ln sqrt2` s पर कुंडली के सिरों पर वि.वा.बल बल होगा।


    04:27
    View Solution
  39. N घेरों के लम्बे परिनलिका का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A तथा प्रेरकत्व L है। जब परिनलिका से i धारा बहती है। तो इसमें चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण Bहै। धारा i का मान है।


    02:08
    View Solution
  40. चित्र में दिखाया नेटवर्क पूर्ण परिपथ का एक हिस्सा है। यदि किसी क्षण पर धारा I =5A है तथा `10^3As^(-1)` के दर से घट रही हो तो `V_(B)-V_A` निम्न के बराबर है-


    03:16
    View Solution
  41. चित्र में दिखाया गया नेटवर्क एक पूर्ण परिपथ का भाग है। यदि एक निश्चित क्षण में, धारा I= 5A है और यह 10^3 As^-1 की दर से घट रही है तब VB - VA =


    03:33
    View Solution
  42. दो वृत्ताकार कुण्डलियों निम्न में से किन्ही तीन परिस्थितियों में व्यवस्थित की जा सकती है। उनका अन्योन्य प्रेरण होगा।


    05:15
    View Solution
  43. `10Omega` तथा `20Omega` के दो प्रतिरोध 10 H का एक आदर्श प्रेरक 2V के बैटरी से चित्रानुसार संयोजित है। t= 0 पर कुंजी को बंद किया जाता है। (t = 0) तथा `(t rarroo)` पर बैटरी से प्रवाहित धारा होगी।


    03:54
    View Solution
  44. r त्रिज्या का छोटी कुंडली R त्रिज्या के बड़ी कुंडली `Rgt gtr` के केन्द्र पर समतलीय स्थिति में रखी गयी है। कुंडलियों का अन्योन्य प्रेरकत्व है।


    03:43
    View Solution
  45. लूप (1) में धारा `i_1` तथा लूप (2) में प्रेरित धारा `i_2` , दोनों ही दिशाओं में वह सकती है। धारा `i_1` , धनात्मक होगी यदि यह लूप 1 में a से b की दिशा में बहती है तथा धारा `i_2` , धनात्मक होगी यादें यह लूप 2 में c से d की दिशा में बहती है। एक प्रयोग में `i_2` , तथा समय का आलेख निम्न रूप से दिखाया गया है।


    निम्न में से कौन i, के उपरोक्त परिवर्तन का कारण हो सकता है।


    04:57
    View Solution
  46. दिखाए गए चित्र में सेल आदर्श है। कुण्डली का प्रेरण 4H तथा प्रतिरोध शून्य है। F शून्य प्रतिरोध का फ्यूज है जो 5A धारा पर जल जाता है। स्विच को t=0 पर बंद किया गया । फ्यूज कितने समय पर जल जाएगा?


    02:26
    View Solution
  47. चित्र में X को Y के साथ लम्बे समय के लिये जोड़ा गया तदुपरोन्त X को Z के साथ जोड़ दिया गया। `R_2` में कुल उत्पन्न उष्मा है।


    03:26
    View Solution
  48. चित्र में दिखाया गया परिपथ लम्बे समय से परिचालित है। जब स्विच S को विच्छेदित किया जाता है। तब प्रेरक (inductor) के सिरों पर विभव `V_L` क्या होगा तथा प्रेरक पर अंकित बिन्दु (A तथा B) में से कौन उच्चतर विभव पर होगा ? माने `R_1 = 4.00, R_2 = 8.0 Omega` तथा L= 2.5 H.


    05:31
    View Solution
  49. एक प्रेरण कुंडली 32 जूल ऊर्जा संचित करता है तथा 320 वॉट ऊर्जा ह्यासित करता है। जब इससे 4A धारा गुजरती है। जब कुंडली को बैटरी से जोड़ा जाए तो परिपथ का समय नियतांक ज्ञात करें।


    03:05
    View Solution
  50. चित्र में परिपथ का एक भाग दिखाया गया है। जब धारा | का मान 5A हो तथा `10^(3)AS^(-1)` की दर से घट रही हो तो `V_B-V_A` का मान है।


    02:31
    View Solution
  51. L - R विघटन परिपथ में प्रारम्भिक धारा t=0 पर है। जब प्रेरक में संचित ऊर्जा प्रारम्भिक मान का 1/4 तक घट जाए तो उस समय तक प्रतिरोधक से गुजरा हुआ कुल आवेश है।


    05:48
    View Solution
  52. एक प्रेरक कुंडली धारा i गुजरने पर U ऊर्जा संचित करती है और P दर से ऊर्जा ह्यस करती है। जब इस कुंडली को आदर्श बैटरी से जोड़ा जाए तो परिपथ का समय नियतांक होगा।


    02:36
    View Solution
  53. एक लम्बे तथा सीधे तार को R त्रिज्या के वृताकार वलय के अक्ष पर रखा गया है। इस निकाय का अन्योन्य प्रेरकत्व (mutual inductance) है।


    02:53
    View Solution
  54. l भुजा के एक वर्गाकार लूप को L भुजा के बड़े वर्गाकार लूप `L(Lgt gtl)` में समतलीय तथा संकेन्द्रीय स्थिति में रखा गया है। निकाय का अन्योन्य प्रेरकत्व निम्न के समानुपाती है


    05:30
    View Solution
  55. परिपथ का शक्ति गुणांक `1//sqrt2` है। परिपथ की धारिता होगी


    07:56
    View Solution
  56. जब प्रतिरोध R को अवयव A के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है तो धारा विभव से `theta_1`, कोण पीछे रहती है। जब समान प्रतिरोध को अवयव B से जोड़ा जाता है तो धारा विभव से `theta_2`, कोण आगे रहती है। जब R,A तथा B तीनो को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है तो धारा विभव से `theta` कोण आगे रहती है। यदि सभी स्थिति में प्रत्यावर्ती स्त्रोत समान हो, तो -


    04:26
    View Solution
  57. चित्र में दिखाए गए परिपथ में वर्गमाध्य मूल धारा 2.2A है। बॉक्स का शक्ति गुणांक है


    04:07
    View Solution
  58. जब 100 V DC को परिनलिका पर आरोपित करती है तो इसमें 1 Aधारा बहती है। जब 100 VAC समान परिनलिका पर आरोपित करते है। तो धारा 0.5A हो जाती है। यदि प्रत्यावर्ती स्त्रोत की आवृति 50 Hz हो तो परिनलिका की प्रतिबाधा तथा प्रेरकत्व है


    04:28
    View Solution
  59. प्रत्यावर्ती परिपथ में शक्ति `P=E_(rms) I_(rms) cos phi` द्वारा दी जाता है। अनुनाद की स्थिति में श्रेणी क्रम LCR परिपथ में `cos phi` का मान होगा।


    02:41
    View Solution
  60. ac परिपथ में ac अमीटर लगाने पर धारा का मान i है। यदि एक विद्यार्थी dc आमीटर लगाता है तो dc अमीटर का पठन होगा


    02:45
    View Solution
  61. यदि प्रत्यावर्ती धारा `I = I_0 + I_1 sin omegat` हो तो इसका वर्ग माध्य मूल मान होगा-


    04:55
    View Solution
  62. एक प्रत्यावर्ती धारा तथा विभव के बीच कलान्तर `pi//4` रेडियन है। यदि प्रत्यावर्ती स्त्रोत की आवृति 50 Hz हो तो कलान्तर के संगत समयान्तर है।


    01:50
    View Solution
  63. एक L-R श्रेणी परिपथ तथा RC श्रेणीक्रम परिपथ का शक्त्ति गुणांक (Pawer factor) क्रमशः 0.6 तथा 0.5 है। यदि दोनों परिपथों के अवयवों को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाए तो परिपथ का शक्ति गुणांक 1 होता है। L-R परिपथ तथा R-C परिपथ में प्रतिरोध का अनुपात है।


    07:47
    View Solution
  64. धारा `i=2 sin 100 pi t +2 sin(100 pi t +30^@)` का प्रभावी मान है -


    02:39
    View Solution
  65. यदि `I_(1),I_(2),I_(3)` व `I_4` क्रमशः नीचे दिखाए गए स्थितियों I, II, III तथा IV में समय-परिवर्ती धारा के वर्गमाध्य मूल मान है तो सही संबंध को निर्धारित करें।


    02:52
    View Solution
  66. एक श्रेणी क्रम LR परिपथ में `X_(L) =3R ` है। अब `X_c =R` का एक संघारित्र श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। नये तथा पुराने परिपथ में शक्ति गुणांक का अनुपात होगा।


    04:10
    View Solution
  67. निम्न में से कौन दिखाए गए परिपथ में धारा 1 प्रेरक के सिरों पर विभवान्तर `V_L` तथा संघारित्र के सिरों पर विभवान्तर `V_C` का सर्वोतम सदिश निरूपण है ?


    03:09
    View Solution
  68. चित्र में दिखाए गये प्रत्यावर्ती धारा में `I_1` तथा `I_2` , के बीच कलान्तर है


    04:48
    View Solution
  69. श्रेणी क्रम R-L-C परिपथ में, स्त्रोत की आवृति अनुनाद आवृति की आधी है। परिपथ की प्रकृति है


    03:30
    View Solution
  70. एक ट्रांसफार्मर में प्राथमिक कुण्डली में फेरों की संख्या 140 तथा द्वितीयक कुण्डली में फेरों की संख्या 280 है। यदि प्राथमिक कुण्डली में धारा 4A है, तो द्वितीयक में धारा है -


    02:01
    View Solution
  71. 3 : 1 के उच्चाथी ट्रांसफार्मर की प्राथमिक कुण्डली को एक स्रोत से जोड़ा जाता है तथा द्वितीयक कुण्डली को प्रतिरोधक R से जोड़ा जाता है। इस स्थिति में R द्वारा व्ययित शक्ति P है। यदि R को सीधे स्रोत से जोड़ दिया जाये, तो यह कितनी शक्ति व्यथित करेगी?


    07:47
    View Solution
  72. एक आदर्श दक्ष ट्रांसफार्मर 10kW का प्राथमिक शक्ति निवेश रखता है। द्वितीयक धारा जब ट्रांसफार्मर लोड पर होता है, 25A है। यदि प्राथमिक : द्वितीयक घेरों का अनुपात 8 : 1 है, तो प्राथमिक कुण्डली को आरोपित विभवान्तर है :


    04:11
    View Solution
  73. एक ट्रांसफॉर्मर की क्रोड को पटलिट करते है ताकि


    02:28
    View Solution
  74. एक दौलित्र जिससे सम्बन्धित मंदक बल इसके वेग के समानुपाती है, के लिये -


    View Solution
  75. एक सरल लोलक का एक गोलक एक श्यान माध्यम में दौलन कर रहा है। गोलक को एक छोटी गेंद के रूप में माना जा सकता है। यदि हम गोलक को समान घनत्व परन्तु बड़ी त्रिज्या की दूसरी छोटी गेंद से प्रतिस्थापित करें, तो


    View Solution
  76. एक दिये गये आयाम वाला एक ज्यावक्रीय बल एक दौलित्र पर आरोपित है। अधिकतम आयाम दौलन को बनाये रखने के लिये, आरोपित बल की आवृत्ति होनी चाहिये


    03:35
    View Solution
  77. नीचे दी गई सारणी में मदित आवर्त गति करते एक कण के लिये स्प्रिंग नियतांक k, मंदन नियतांक b व द्रव्यमान m के मान दिये गये हैं। निम्न में से किसको इसकी यांत्रिक ऊर्जा इसके प्रारम्भिक मान के एक चौथाई तक घटते में सबसे अधिक समय लगेगा?


    08:39
    View Solution
  78. एक RLC परिपथ में `12muF` का एक संधारित्र, 25mH का एक प्रेरकत्व व `60 Omega` का एक प्रतिरोध लगे हैं। धारा किस कोणीय आवृत्ति से दौलन करती है?


    02:21
    View Solution
  79. एक RLC परिपथ में 25mH का एक प्रेरकत्व व `5.0 muF` की एक धारिता लगी है। संधारित्र पर आवेश दौलन नहीं करता है लेकिन अपेक्षाकृत चरघातांकी रूप से क्षय होकर शून्य हो जाता है। परिपथ में प्रतिरोध -


    03:33
    View Solution
  80. दो अवमंदित दौलित्र समान मूल आवृत्ति `omega_0` के माने जाते हैं। प्रथम दौलित्र के द्रव्यमान व मंदन गुणांक क्रमशः `m_1` व `b_1` तथा द्वितीय दौलिटर का द्रव्यमान तथा मंदन गुणांक क्रमशः व है का एक ज्यावक्रीय चाक बल प्रत्येक दौलित्र पर लगाया जाता है। `omega_0` से काफी भिन्न `omega` से प्रारम्भ करके प्रणोदक बल अनुनादी व्यवहार को प्रेक्षित करने के लिये समायोजित किया जाता है। यदि `m_1=4m_(2)` व `b_1 = 2b_2` , हो, तो चालक दौलनों से सम्बन्धित निम्न में | से कौनसा कथन सही है ?


    View Solution
  81. यदि कोई वायु प्रतिरोध न हो, तो एक सरल लोलक का आवर्तकाल T है। यदि दौलन करते समय बॉब पर एक अल्प वायु प्रतिरोध कार्य करता हो, तो :


    03:52
    View Solution
  82. एक ब्लॉक T आवर्तकाल से मंदित आवर्त दौलन कर रहा है। सही कथन चुनिये।
    (A) चरम स्थिति से माध्य स्थिति तक जाने में लगा समय `T/4` है
    (B) एक चरम स्थिति से दूसरी चरम स्थिति तक जाने में लगा समय `T/2` है।
    (C) एक चरम स्थिति से दूसरी चरम स्थिति तक जाने में लगा समय `T/2` से कम है।
    (D) एक चरम स्थिति से दूसरी चरम स्थिति तक जाने में लगा समय `T/2` से अधिक है।


    04:03
    View Solution
  83. M द्रव्यमान तथा L लम्बाई की धात्विक छड़ दो सिरो पर छड़ के लम्बाई के अनुदिश लग रहे असमान बल `F_1` तथा `F_2` (विपरीत दिशा में) के प्रभाव में गति कर रहा है। गुरुत्व तथा बाहरी चुम्बकीय क्षेत्र उपेक्षित है। यदि इलेक्ट्रॉन विशिष्ट | आवेश (e/m) है, तो स्थायी अवस्था (steady state) में छड़ के सिरो के मध्य विभवान्तर है।


    04:32
    View Solution
  84. a त्रिज्या की एक चालक वलय बिन्दु O के परितः एक समान चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् तल x में घुमाया जाता है। कोणीय वेग `omega` है।

    P,Q तथा R के विभव के बारे में सही कथन चुनें।


    07:36
    View Solution
  85. a त्रिज्या की एक चालक वलय बिन्दु O के परितः एक समान चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् तल x में घुमाया जाता है। कोणीय वेग `omega` है।

    विभवान्तर के परिमाण के बारे में सही कथन चुने


    05:36
    View Solution
  86. a त्रिज्या की एक चालक वलय बिन्दु O के परितः एक समान चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् तल x में घुमाया जाता है। कोणीय वेग `omega` है।

    वलय में प्रेरित धारा के बारे में सही कथन चनें।


    06:22
    View Solution
  87. श्रेणी क्रम L-R परिपथ में, जो कि एक ज्यवक्रीय प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जड़ा है, L तथा R के सिरों पर महत्तम विभवान्तर क्रमशः 3V तथा 4V है।
    किसी क्षण प्रतिरोध के सिरों पर विभवान्तर 2V है। उस क्षण प्रेरक के सिरों विभवानतर होगा।


    03:37
    View Solution
  88. श्रेणी क्रम L-R परिपथ में, जो कि एक ज्यवक्रीय प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जड़ा है, L तथा R के सिरों पर महत्तम विभवान्तर क्रमशः 3V तथा 4V है।
    उसी क्षण प्रत्यावर्ती स्त्रोत के सिरों पर विभवान्तर का परिमाण (वोल्ट में) हो सकता है।


    View Solution
  89. श्रेणी क्रम L-R परिपथ में, जो कि एक ज्यवक्रीय प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जड़ा है, L तथा R के सिरों पर महत्तम विभवान्तर क्रमशः 3V तथा 4V है।
    यदि इस क्षण धारा घट रही हो तो प्रत्यावर्ती स्त्रोत का विभवान्तर का परिमाण


    02:45
    View Solution
  90. संलग्न चित्र में समान प्रतिरोध के दो वर्गाकार तार फ्रेम दिखाए गए है जो घटते हुए चुम्बकीय क्षेत्र B में रखे हुए है।

    प्रत्येक स्थिति में चुम्बकीय पलक्स का मान-


    04:26
    View Solution
  91. संलग्न चित्र में समान प्रतिरोध के दो वर्गाकार तार फ्रेम दिखाए गए है जो घटते हुए चुम्बकीय क्षेत्र B में रखे हुए है।

    स्थिति I में प्रेरित धारा की दिशा


    05:25
    View Solution
  92. संलग्न चित्र में समान प्रतिरोध के दो वर्गाकार तार फ्रेम दिखाए गए है जो घटते हुए चुम्बकीय क्षेत्र B में रखे हुए है।

    स्थिति II में प्रेरित धारा की दिशा -


    04:56
    View Solution
  93. संलग्न चित्र में समान प्रतिरोध के दो वर्गाकार तार फ्रेम दिखाए गए है जो घटते हुए चुम्बकीय क्षेत्र B में रखे हुए है।

    यदि स्थिति I तथा II में प्रेरित धारा क्रमशः `I_1` तथा `I_2` हो तो -


    04:45
    View Solution
  94. कथन 1: जब अत्याधिक प्रेरण ( inductance) वाले परिपथ की कुंजी का संबध विच्छेद किया जाता है, तो कुंजी पर स्पार्क होता है।
    कथन-2: प्रेरक में प्रेरित वि.वा.बल `|epsilon|=L|(di)/(dt)|` द्वारा किया जाता है।


    View Solution
  95. कथन 1: धारा नियन्त्रक का प्रतिरोध बढ़ाया जाए तो वलय में दक्षिणावर्ती धारा प्रेरित होती है।
    कथन 2 : वलय से गुजरता हुआ चुम्बकीय फ्लक्स पृष्ठ से बाहर की और है और घट रहा है।


    03:15
    View Solution
  96. कथन 1 : श्रेणी LCR परिपथ में प्रतिरोध पर शिखर विभव स्त्रोत के शिखर विभव से ज्यादा हो सकता है।
    कथन 2 : श्रेणी LCR परिपथ में प्रेरक (inductor) पर शिखर विभव स्त्रोत के शिखर विभव से ज्यादा हो सकता है।


    View Solution
  97. कथन 1 : अलग-अलग त्रिज्या की दो संकेन्द्रीय चालक वलयों का अन्योन्य प्रेरण अधिकतम होग यदि वलय समान तल में भी हो।
    कथन 2 : अलग-अलग त्रिज्या के दो समअक्षीय चालक वलय में एक वलय में धारा का कारण दूसरी में विधुत पलक्स का परिमाण अधिकतम होगा जब दोनों वलय समान तल में हो।


    05:04
    View Solution
  98. चुम्बकीय फ्लक्स तथा प्रतिरोध के अनुपात की विमा निम्न में से किसके बराबर है


    03:54
    View Solution
  99. चित्र में चालक का बना एक समतल फ्रेम को एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में, जो कि सतह के अंदर की ओर अभिलम्ब की दिशा में है, रखा गया है। चुम्बकीय क्षेत्र का मान कम होना शुरू होता है। प्रेरित धारा


    02:33
    View Solution
  100. एक चालक तार-फ्रेम को एक चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है। चुम्बकीय क्षेत्र पृष्ठ के तल में अंदर की ओर है तथा नियत दर से बढ़ रहा है। तार AB तथा CD में प्रेरित वि.वा.बल की . दिशा है।


    03:42
    View Solution

EXERCISE -1 (Objective Questions) (SINGLE CORRECT CHOICE TYPE) questions and complete solutions for chapter ELECTRO MAGNETIC INDUCTION of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12