Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदहारण of chapter प्रायिकता of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12MATHS
Chapterप्रायिकता
NCERT HINDIउदहारण
Number Of Questions37
Academic Year2023-24
  1. यदि `P(A)=7/13,P(B)=9/13` और `P(AnnB)=4/13` तो `P(A|B)` ज्ञात कीजिए।


    01:17
    View Solution
  2. एक परिवार में दो बच्चे है | यदि ज्ञात हों कि बच्चो में से कम से कम एक बच्चा
    लड़का है, तो दोनों बच्चो के लड़का होने की क्या प्रायिकता है ?


    02:41
    View Solution
  3. एक बक्से में दस कार्ड 1 से 10 तक पूर्णांक लिख कर रखे गए और उन्हें अच्छी तरह
    मिलाया गया। इस बक्से से एक कार्ड यादृच्छया निकाला गया। यदि यह ज्ञात हो कि निकाले
    गए कार्ड पर संख्या 3 से अधिक है तो उस संख्या के सम होने की क्या प्रायिकता है?


    02:52
    View Solution
  4. एक पाठशाला में 1000 विद्यार्थी है जिनमें से 430 लड़कियां हैं। यह ज्ञात है कि 430 में से 10 प्रतिशत कक्षा XII में पढ़ती हैं। क्या प्रायिकता है कि एक यादृच्छया चुना गया विद्यार्थी कक्षा XII में पढ़ता है यदि यह ज्ञात है कि चुना गया विद्यार्थी लड़की हैं?


    03:42
    View Solution
  5. एक पासे को तीन बार उछालने के परीक्षण में घटना A तथा B को निम्न प्रकार से परिभाषित किया गया है
    A: तीसरी उछाल पर संख्या 4 प्रकट होना
    B: पहली उछाल पर संख्या 6 और दूसरी उछाल पर संख्या 5 प्रकट होना
    यह B का घटित होना दिया गया है, तो घटना A की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    05:41
    View Solution
  6. एक पासे को दो बार उछाला गया और प्रकट हुई संख्याओं का योग 6 पाया गया। संख्या 4 के न्यूनतम एक बार प्रकट होने की सप्रतिबंध प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    05:31
    View Solution
  7. एक सिक्के को उछालने के परीक्षण पर विचार कीजिए। यदि सिक्के पर चित प्रकट हो तो सिक्के का पुनः उछालें परंतु यदि सिक्के पर पट प्रकट हो तो एक पासे को फेंकें। यदि घटना कम से कम एक पट प्रकट होना का घटित होना दिया गया है तो घटना पासे पर 4 से बड़ी संख्या प्रकट होना की सप्रतिबंध प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    07:07
    View Solution
  8. एक कलश में 10 काली और 5 सफेद गेंदें हैं। दो गेंद एक के बाद एक निकाली जाती है और पहली गेंद दूसरे के निकालने से पहले वापस नहीं रखी जाती है। मान लीजिए कि कलश में से प्रत्येक गेंद का निकालना समसंभाव्य है तो दोनों काले गेंद निकालने की क्या प्रायकिता है?


    04:06
    View Solution
  9. 52 पत्तों की अच्छी तरह फेंटी गई गड्डी सें से एक के बाद एक तीन पत्ते बिना प्रतिस्थापित किए निकाले गए। पहले दो पत्तों का बादशाह और तीसरे का इक्का होने की क्या प्रायिकता है?


    03:34
    View Solution
  10. एक पासे को एक बार उछाला जाता है। घटना पासे पर प्राप्त संख्या 3 का अपवर्त्य है को E से और पासे पर प्राप्त संख्या सम है को F से निरूपित किया जाए तो बताएं क्या घटनाएं E और F स्वतंत्र ?


    03:05
    View Solution
  11. एक अनभिनत पासे को दो बार उछाला गय। मान लें A घटना पहली उछाल पर विषम संख्या प्राप्त होना और B घटना द्वितीय उछाल पर विषम संख्या प्राप्त होना दर्शाते हैं। घटनाओं A और B के स्वतंत्र का परीक्षण कीजिए।


    07:59
    View Solution
  12. तीर सिक्कों को उछाला गया है। मान लें E घटना तीन चित या तीन पट प्राप्त होना और F घटना न्यूनतम दो चित प्राप्त होना और G घटना अधिकतम दो पट प्राप्त होना को निरूपित करते हैं। युग्म (E,F),(E,G) और (F,G) में कौन से स्वतंत्र है? कौन-कौन से पराश्रित हैं?


    09:04
    View Solution
  13. सिद्ध कीजिए कि यदि E और F दो स्वतंत्र घटनाएं है तों E और F’ भी स्वतंत्र होगी।


    04:53
    View Solution
  14. यदि A और B स्वंतत्र घटनाएं है तो A या B में से न्यूनतम एक के होने की प्रायिकता `=1-P(A’)P(B’)`


    04:31
    View Solution
  15. किसी व्यक्‍ति ने एक निर्माण कार्य का ठेक लिया हैं हड़ताल कोने की प्रायिकता 0.65 है। हड़ताल न होने की तथा हड़ताल होने की स्थि तियों में निर्माण कार्य के समयानुसार पूर्ण होने की प्रायिकताएं क्रमशः 0.80 तथा 0.32 हैं। निर्माण कार्य के समयानुसार पूर्ण होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    02:56
    View Solution
  16. दो थैले I और II दिए हैं । थैले I में 3 लाल और 4 काली गेंदें हैं जब कि थैले II में 5 लाल और 6 काली गेंदें हैं। किसी एक थेले में से यादृच्छया एक गेंद निकाली गई है जो कि लाल रंग की हैं इस बात की क्या प्रायिकता है कि यह गेंद थैले II से निकाली गई हैं?


    05:21
    View Solution
  17. तीन अभिन्न डिब्बे I,II and III दिए गए हैं जहां प्रत्येक में दो सिक्के हैं डिब्बे I में दोनो सिक्के सोने के है डिब्बे II में दोनों सिक्के चांदी के हैं और डिब्बे III में एक सोने और एक चांदी का सिक्का है। एक व्यक्‍ति यादृच्छया एक डिब्बा चुनता है और उसमें से यादृच्छया एक सिक्का निकालता है। यदि सिक्का सोने का है तो इस बात की क्या प्रायिकता है कि डिब्बे में दूसरा सिक्का भी सोने का ही है?


    04:49
    View Solution
  18. मान ले कि एक एच. आई. वी. परीक्षण की विश्वसनीयता निम्नलिखित प्रकार की गई है |
    एच. आई. वी. पोजीटिव व्यक्तियों के लिए परीक्षण 90% पता लगाने में और 10 % पता न लगाने में सक्षम है | एच. आई. वी. से स्वतंत्र व्यक्तियों के लिए परीक्षण, 99% सही पता लगाता है यानी एच. आई. वी. नेगेटिव बताता है जबकि 1% परीक्षित व्यक्तियों के लिए एच. आई. वी. पोजीटिव बताता है | एक बड़ी जनसंख्या, जिसमे 0.1% व्यक्ति एच. आई. वी. ग्रस्त है, में से एक व्यक्ति यादृच्छया चुना जाता है और उसका परीक्षण किया जाने पर रोगविज्ञानी एच. आई. वी. उपस्थिति बताता है | क्या प्रायिकता है कि वह व्यक्ति वास्तव में एच. आई. वी. ( पोजीटिव ) हैं ?


    07:44
    View Solution
  19. एक बोल्ट बनाने के कारखाने में मशीने (यंत्र) A,B और C कुल उत्पादन का क्रमशः 25 प्रतिशत, 35 प्रतिशत और 40 प्रतिशत बोल्ट बनाती हैं। इन मशीनों के उत्पादन का क्रमशः 5,4 और 2 प्रतिशत भाग खराब (त्रुटिपूर्ण) हैं। बोल्टों के कुल उत्पादन में से एक बोल्ट यादृच्छया निकाला जाता है और वह खराब पाया जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह बोल्ट मशीन B द्वारा बनाया गया है?


    07:27
    View Solution
  20. एक डॉक्टर को एक रोगी को देखने आना है। पहले के अनुभवों से यह ज्ञात है कि उसके ट्रेन, बस, स्कूटर या किसी अन्य वाहन से आने की प्रायिकताएं क्रमशः `3/10, 1/5, 1/10` या `2/5` है यदि वह ट्रेन, बस या स्कूटर से आता है तो उसके देर से आने की प्रायिकताएं क्रमशः `1/4, 1/3` या `1/12` है परंतु किसी अन्य वाहन से आने पर उसे देर नहीं होती है। यदि वह देर से आया, तो उसके ट्रेन से आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    06:13
    View Solution
  21. एक व्यक्‍ति के बारे में ज्ञात है कि वह 4 में से 3 बार सत्य बोलता है। वह एक पासे
    को उछालता है और बतलाता है कि उस पर आने वाली संख्या 6 है। इस की
    प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पासे आने वाली संख्या वास्तव में 6 है।


    05:06
    View Solution
  22. एक व्यक्‍ति एक सिक्के को तीन बार उछालने का खेल खेलता है। खेल के आयोजी द्वारा उस व्यक्‍ति को प्रत्येक चित के लिए रू0 2 देता है और प्रत्येक पट के लिए वह व्यक्‍ति आयेाजक को रू0 1.50 देता है। मान लें X व्यक्‍ति द्वारा जीती गई या हारी गई राशि को व्यक्त करता है। दर्शाएं कि X एक यादृच्‍छिक चर है और इसे परीक्षण के प्रतिदर्श समष्‍टि के फलन के रूप में प्रदर्शित कीजिए।


    04:41
    View Solution
  23. एक थैले में 2 सफेद और 1 लाल गेंद हैं। यादृच्छया एक गेंद निकाली गई और उसका रंग नोट करने के बाद उसे पुनः थैले में डाला गया। इस प्रक्रिया को पुनः किया गया। यदि X दो निकालों में सफलता की संख्या को दर्शाता है तो X का विवरण दें जहां एक लाल गेंद का निकलना सफलता माना गया है।


    03:46
    View Solution
  24. ताश के 52 पत्तों की एक सुमिश्रित गड्डी से दो पत्ते उत्तरोत्तर प्रतिस्थापना के साथ निकाले जाते हैं। इक्कों की संख्या का प्रायिकता बंटन ज्ञात कीजिए।


    04:24
    View Solution
  25. पासों के एक जोड़े को तीन बार उछालने पर द्विकों (doubles ) की संख्या का प्रायिकता बंटन ज्ञात कीजिये।


    02:56
    View Solution
  26. मान लें किसी यादृच्‍छिक चुने गए विद्यालयी दिवस में पढ़ाई के घंटों को X से दर्शाया जाता है। X के मान `x` लेनेकी प्रायिकता निम्नलिखित तरह से है जहां `k` एक वास्तविक संख्या है:
    `P(X=x)={(0.1, if x=0),(kx, if x=1or2),(k(5-x),if x=3or4),(0,"otherwise"):}`
    (a) `k` का मान ज्ञात करें।
    (b) इस बात की क्या प्रायिकता है कि आप
    न्यूनतम दो घंटें पढ़ते है? तथ्यतः दो घंटें पढ़ते हैं? अधिकतम दो घंटे पढ़ते हैं?


    05:50
    View Solution
  27. मान लें कि पासों के एक जोड़े को उछाला जाता है और यादृच्‍छिक चर X पासों पर प्राप्त संख्याओं का योग लिया जाता है X का माध्य या प्रत्याशा ज्ञात कीजिए।


    09:59
    View Solution
  28. एक अनभिनत पासे का फेंकने पर प्राप्त संख्याओं का प्रसरण ज्ञात कीजिए।


    07:48
    View Solution
  29. ताश के 52 पत्तों की भली –भांति फेंटी गई गड्डी में से दो पत्ते उत्तरोत्तर बिना प्रतिस्थापना के (या एक साथ) निकाले जाते हैं। बादशाहों की संख्या का माध्य, प्रसरण व मानक विचलन ज्ञात कीजिए।


    10:38
    View Solution
  30. 7 लाल और 9 काली गेंदों वाले एक कलश में से उत्तरोत्तर छः गेंद निकली गई। बताइए किि गेंद निकालने के परीक्षण बरनौली परीक्षण है या नहीं यदि प्रत्येक निकाल के बाद गेंद को
    (i) प्रतिस्थापित किया गया हो।
    (ii) प्रतिस्थापित न किया गया हो।


    04:20
    View Solution
  31. यदि एक न्याय सिक्के को 10 बार उछाला गया तो निम्न की प्राकियताएं ज्ञात कीजिएः
    (i) ठीक छः चित
    (ii) न्यूनतम छः चित
    (iii) अधिकतम छः चित


    13:00
    View Solution
  32. 10 प्रतिशत खराब अंडों वाले एक ढेर से 10 अंडे उत्तरोत्तर प्रतिस्थापना के साथ निकाले गए। इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि 10 अंडों के प्रतिदर्श में कम से कम एक खराब अंडा है।


    03:20
    View Solution
  33. चार डिब्बों में रंगीन गेंदें निम्न सारणी में दर्शाए गए तरह से आंबटित की गई है:

    एक डिब्बे का यादृच्छया चुना गया और फिर उसमें से एक गेंद निकाली गई। यदि गेंद का रंग काला है तो इसकी क्या प्रायिकता है कि गेंद को डिब्बा III से निकाला गया है?


    06:15
    View Solution
  34. द्विपद बंटर `B(4,1/3)` का माध्य ज्ञात कीजिए।


    05:27
    View Solution
  35. एक निशानेबाज के लक्ष्य भेदन की प्रायिकता `3/4` है। वह कम से कम कितनी बार गोली चलाए कि लक्ष्य को कम से कम एक बार भेदने की प्रायिकता 0.99 से अधिक हो?


    05:40
    View Solution
  36. A and B बारी-बारी से एक पासे को उछालते हैं जब तक कि उनमें से कोई एक पासे पर छः प्राप्त कर खेल को जीत नहीं लेता। यदि A खेल को शुरू करें तो उनके जीतने की क्रमशः प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    05:57
    View Solution
  37. यदि एक मशीन समुचित ढंग से स्थापित की जाती है तो यह 90 प्रतिशत स्वीकार्य वस्तु उत्पादित करती हैं । यदि यह समुचित ढंग से स्थापित नहीं की जाती है तो यह मात्र 40 प्रतिशत स्वीकार्य वस्तु बनाती हैं पूर्व अनुभव यह दर्शाता है कि मशीन स्थापन 80 प्रतिशत समुचित है। यदि एक निश्‍चित स्थापन के बाद मशीन 2 स्वीकार्य वस्तु उत्पादित करती है। तो मशीन की समुचित ढंग से स्थापित होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    06:07
    View Solution

उदहारण questions and complete solutions for chapter प्रायिकता of NCERT गणित(HINDI) of Class 12