Class 12 | PHYSICS |
Chapter | नाभिक |
PRABODH PUBLICATION | आंकिक प्रश्न |
Number Of Questions | 10 |
Academic Year | 2023-24 |
दो नाभिकों की द्रव्यमान संख्याओं का अनुपात 27 : 125 है | उनकी नाभिकीय त्रिज्या का अनुपात क्या होगा ?
सिलिकॉन के तीन समस्थानिकों की आपेक्षिक बहुलता निम्न प्रकार है- `""^(28)Si=92.25%,^(29)Si=4.65%" तथा "^(30)Si=3.10%` सिलिकॉन के औसत परमाणु भार की गणना कीजिए।
हाइड्रोजन नाभिक का घनत्व ज्ञात कीजिए | दिया है -
`R_(0)=1.1" fermi तथा "m_(p)=1.007825" u".`
हाइड्रोजन से हीलियम बनाने की प्रक्रिया में `0.7%` द्रव्यमान की क्षति होती है | एक किलोग्राम हाइड्रोजन से हीलियम बनाने में कितनी ऊर्जा प्राप्त होगी ?
एक इलेक्ट्रॉन और एक पॉजिट्रॉन की परस्पर क्रिया से उत्पन्न ऊर्जा का मान में ज्ञात कीजिए | `(m_(e)=9.1xx10^(-31)" किग्रा")` |
`""_(10)^(23)"Ne"` नाभिक के `beta`- क्षय के बाद `""_(11)^(23)"Na"` में रूपांतरित होता है | उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा की गणना कीजिए | यह मान लीजिए की संतति नाभिक और एंटीन्यूट्रिनों की गतिज ऊर्जा नगण्य है |
`""_(10)^(23)"Na"` का द्रव्यमान = 22.994466 u.
`""_(11)^(23)"Na"` का द्रव्यमान = 22.989770 u
`1u=931.5" MeV"//"c"^(2).`
`""_(92)^(238)"U" to""_(90)^(234)"Th"+""_(2)^(4)"He"` में `alpha`-क्षय के दौरान विमुक्त ऊर्जा की गणना कीजिए |
दिया है -
(i) `""_(92)^(238)"U"` का परमाणु द्रव्यमान = 238.05079 u.
(ii) `""_(90)^(234)"Th"` का परमाणु द्रव्यमान = 234.04363 u.
(iii) `""_(2)^(4)"He"` का परमाणु द्रव्यमान = 4.00260 u.
`(1u=931.5" MeV"//"c"^(2))`
क्या यह क्षय स्वत: प्रेरित है ? कारण दीजिए |
जब 2.0141 u द्रव्यमान और नगण्य गतिज ऊर्जा का ड्यूट्रॉन 6.0155 u द्रव्यमान के लिथियम नाभिक `""_(3)^(6)"Li"` द्वारा अवशोषित किया जाता है तो संयुक्त नाभिक स्वत: दो अल्फा-कणों में विघटित हो जाता है जिसमें से प्रत्येक का द्रव्यमान 4.00260 u होता है | प्रत्येक अल्फा-कण द्वारा अभिग्रहित ऊर्जा की जूल में गणना कीजिए |
`(1u=1.66xx10^(-27)" kg")`
`""_(92)^(238)"U"` नाभिक, जिसमें अल्फा क्षय-हो रहा है, कि अर्द्ध-आयु `4.5xx10^(9)` वर्ष है | `""_(92)^(238)"U"` नाभिक के 10 ग्राम नमूने कि सक्रियता ज्ञात कीजिए | एक ग्राम `""_(92)^(238)"U"` में `25.3xx10^(20)` परमाणु हैं |
एक रेडियों समस्थानिक की अर्द्ध-आयु 5 वर्ष है | इसकी सक्रियता को `3.125%` कम होने में कितना समय लगेगा ?
आंकिक प्रश्न questions and complete solutions for chapter नाभिक of YUGBODH AGRAWAL PHYSICS (HINDI) of Class 12