Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किसी एक पाठ का सारांश लगभग 120 शब्दों में लिखिए
हसिनी की भविष्यवाणी

Text Solution
Verified by Experts

एक देश में राजा राज करता था। राजा बूढ़ा हो चुका था, परन्तु राजा का राज चलाने वाला कोई वंशज नहीं था, क्योंकि उसकी कोई संतान नहीं थी। तब एक मन्त्री ने किसी होशियार। बालक को गोद लेने का सुझाव राजा को दिया। राजा के भगवान को मंजूर नहीं कि इस देश पर उसके वंश का राज हो और भगवान की मर्जी के खिलाफ वह कुछ नहीं करेगा। राजा की मृत्यु हो जाती है।
मन्त्री के कंधों पर राज-काज की जिम्मेदारी आती है। थोड़े दिनों बाद मन्त्री भी बूढ़ा हो जाता है। वह राज-काज की जिम्मेदारी किसी चतुर व्यक्ति के हाथों में सौंप देना चाहता था, परन्तु मन्त्रीजी के बहुत प्रयास के बाद भी ऐसा व्यक्ति न मिलने पर वह निराश हो जाता है।
महल के पीछे एक सरोवर था, वहाँ पर एक दिन मन्त्रीजी निराश होकर टहल रहे थे तभी हंस-हंसिनी उस सरोवर में कुछ बातें कर रहे हैं, ऐसा स्वर मन्त्री को सुनाई दिया। मन्त्री ध्यान से उनकी बातें सुनते हैं, हंस और हंसिनी मन्त्रीजी के राज-काज समस्या के सम्बन्ध में ही बात कर रहे थे। हंसिनी हंस से कह रही थी, 'देश का असली मालिक कौन है ?' तब हंस जवाब में कहता है कि असली मालिक तो प्रजा है, देश उसी का है।' इसके उत्तर पर हंसिनी कहती है कि, मन्त्रीजी को राज-काज अब प्रजा के हाथ में सॉप देना चाहिए। इस बात पर हंस के मन में शंका उत्पन्न होती है कि प्रजा में तो लाखों लोग होते हैं, मन्त्री उन लौगों में से किसे राज-काज सौंप देगा ? तब हंसिनी हंस को जवाब देती हैं, प्रजा अपने में से कुछ होशियार आदमियों को चुन ले और वे प्रजा की ओर से राज-काज सँभालें, और कुछ लोग उसके मुखिया बनकर काम करें।
हंस-हंसिनी की यह सारी बातें मन्त्रीजी सुनते हैं। उनके संवादों से मन्त्रीजी की चिन्ता दूर हो जाती है। हंसिनी के सुझाव के अनुसार मन्त्रीजी ने देश में एक विचारसभा का गठन किया, जिसमें तीन सौ लोगों को प्रजा से चुना गया। उन तीन सौ लोगों में से एक नेता चुना गया । नेता ने विचारसभा से चार व्यक्ति चुन लिए। इस प्रकार पाँच लोग राज-काज चलाने लगे विचारसभा इन पाँचा के कार्य पर निगरानी रख रही थी। इस प्रकार मन्त्रीजी की चिन्ता दूर ही जाती है और वह योजना प्रजा के लिए हितकारी साबित होती है। प्रजा सुख शान्ति से सम्पन हो जाती है और मन्त्री भी देश के राज- काज से छुटकारा पाते हैं। कुछ दिनों बाद जब मन्त्रीजी सरोवर के किनारे टहलने जाते हैं, तब वह फिर से हंस-हसिनी को बातें करते सुनते हैं हंस हंसिनी से कह रहा था कि, 'अपने यहाँ प्रजा का राज कायम हो गया है।' इस बार हंसिनी बोली की मन्त्रीजी ने अच्छा काम किया है। दूसरे देशों में भी अब ऐसा राज प्रस्थापित होगा हंस-हंसिनी के संवादों को सुनकर मंत्रीजी कहते हैं कि आखिरी वक्त मुझसे न्याय का एक काम हुआ है कुछ दिनों के उपरान्त ही मंत्री स्वर्गवासी हो जाते हैं

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions