Doubtnut Promotions Sticky

गिन्नी का सोना पाठ में शुद्ध आदर्श की तुलना सोने से और व्यावहारिकता की तुलना ताँबे से क्यों की गई है?

Text Solution
Verified by Experts

आदर्श शुद्ध सोने की भाँति खरे मूल्यावान होते हैं। जिस प्रकार ताँबे के मेल से सोने की कीमत कम हो जाती है, उसी प्रकार व्यवहारवादी लोग समाज के आदर्शों को गिराते हैं।
गिन्नी का सोना पाठ में शुद्ध आदर्श की तुलना सोने से इसलिए की गई है क्योंकि शुद्ध आदर्श शुद्ध सोने की तरह खरे और मूल्यवान होते हैं। इनमें मिलावट नहीं होती और व्यावहारिकता की तुलना ताँबे से इसलिए की गई है क्योंकि ताँबे के मिश्रण से सोने में चमक और मजबूती तो आती है, परन्तु सोने की कीमत कम हो जाती है। इसी प्रकार व्यवहारवादी लोग समाज के आदर्शों को गिरा देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    'पथिक कविता में सागर की तुलना कैसे भवन से की गई है?

    Aविस्तृत भवन
    Bविशाल भवन
    Cमहिमामय भवन
    Dइनमें सभी
  • Question 2 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग। गिन्नी के सोने में थोड़ा सा ताँबा मिलाया हुआ होता है, इसलिए वह ज्यादा चमकता है और शुद्ध सोने से मजबूत भी होता है। औरतें अकसर इसी सोने के गहने बनवा लेती हैं। फिर भी होता तो वह है गिन्नी का ही सोना। शुद्ध आदर्श भी शुद्ध सोने के जैसे ही होते हैं। चंद लोग उनमें व्यावहारिकता का थोड़ा सा ताँबा मिला देते हैं और चलाकर दिखाते हैं। तब हम लोग उन्हें प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' कहकर उनका बखान करते हैं। पर बात न भूलें कि बखान आदर्शों का नहीं होता, बल्कि व्यावहारिकता का होता है। और जब व्यावहारिकता का बखान होने लगता है तब 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे हटने लगते हैं। और उनकी व्यावहारिक सूझबूझ ही आगे आने लगती सोना पीछे रहकर ताँबा ही आगे आता है।
    'प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' का सही अर्थ क्या है ?

    Aव्यावहारिकता
    Bव्यावहारिकतावादी
    Cव्यावहारिक आदर्श
    Dव्यवहारपूर्ण
  • Question 3 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    शुद्ध सोना अलग है और गिन्नी का सोना अलग। गिन्नी के सोने में थोड़ा सा ताँबा मिलाया हुआ होता है, इसलिए वह ज्यादा चमकता है और शुद्ध सोने से मजबूत भी होता है। औरतें अकसर इसी सोने के गहने बनवा लेती हैं। फिर भी होता तो वह है गिन्नी का ही सोना। शुद्ध आदर्श भी शुद्ध सोने के जैसे ही होते हैं। चंद लोग उनमें व्यावहारिकता का थोड़ा सा ताँबा मिला देते हैं और चलाकर दिखाते हैं। तब हम लोग उन्हें प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट' कहकर उनका बखान करते हैं। पर बात न भूलें कि बखान आदर्शों का नहीं होता, बल्कि व्यावहारिकता का होता है। और जब व्यावहारिकता का बखान होने लगता है तब 'प्रैक्टिकल आइडियालिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे हटने लगते हैं। और उनकी व्यावहारिक सूझबूझ ही आगे आने लगती सोना पीछे रहकर ताँबा ही आगे आता है।
    इस गद्यांश का मुख्य सन्देश क्या है ?

    Aकोरे आदर्शों से काम नहीं चलता उन्हें व्यवहार में भी लाना चाहिए।
    Bव्यावहारिकता के नाम पर आदर्श समाप्त न हों, यह ध्यान रखना भी परमावश्यक है।
    Cअपने आदर्शों को व्यवहार के योग्य बनाना चाहिए।
    Dउपर्युक्त सभी।