Doubtnut Promotions Sticky

जीव जगत का वर्गीकरण कक्षा 11 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों, जीवों के वैज्ञानिक मानदंडों के आधार पर सर्वप्रथम वर्गीकरण को अरस्तू ने प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधों को सरल आकारिकीय लक्षणों के आधार पर वृक्ष, झाड़ी एवं शाक में वर्गीकृत किया और उन्होंने प्राणियों को लाल रक्त की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति के आधार पर वर्गीकृत किया।
जीवों के वर्गीकरण की कई पद्धतियाँ प्रचलित हुई। जैसे: द्विजगत वर्गीकरण, त्रिजगत वर्गीकरण, चारजगत वर्गीकरण, पॉँच जगत वर्गीकरण तथा छः जगत वर्गीकरण आदि।
जीवों के आधुनिक वर्गीकरण की शुरुआत कैरोलस लीनियस के द्विजगत-सिद्धांत (Two Kingdom Classification) से होती है। उन्होंने जीवों को जंतु जगत (Animal Kingdom) और पादप जगत (Plant Kingdom) में विभाजित किया। इसीलिये लीनियस को वर्गिकी का पिता (Father of Taxonomy) भी कहा जाता है। लीनियस ने ही जीवों के नामकरण की द्विनाम पद्धति (Binomial System of Nomenclature) विकसित की थी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जीव के नाम के दो भाग होते हैं। पहला भाग उसके वंश (Genera) का द्योतक होता है जबकि दूसरा उसकी जाति (Species) का जैसे: मानव का वैज्ञानिक नाम होमोसेपियंस है जहाँ होमो वंश है जबकि सेपियंस जाति है। आधुनिक जीव विज्ञान में सर्वाधिक मान्यता आर.एच. व्हिटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण को दी जाती है। उन्होंने जीव जगत (Kingdom) को पाँच बड़े वर्गों मोनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी, एनिमेलिया में बाँटा है। इस अध्याय के अंतर्गत हम भूमिका, वर्गीकरण पद्धतियां, जगत मोनेरा, आद्य बैक्टीरिया, यूबैक्टीरिया, परपोषी बैक्टीरिया, जगत प्रोटिस्टा, क्राइसोफाइट, डाइनोफ्लेजिलेट, यूग्लीनॉयड, अवपंक कवक, जगत प्रोटोजोआ, जगत कवक, जगत पादप, जगत एनिमेलिया, विषाणु, वाइरॉइड, लाइकेन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Read More
कक्षा 11जीव विज्ञान
अध्यायजीव जगत का वर्गीकरण
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

जीव जगत का वर्गीकरण कक्षा 11 जीव विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG BIOLOGY (HINDI) - जीव जगत का वर्गीकरण

SHIVALAL AGARWAL AND CO BIOLOGY (HINDI) - जीव जगत का वर्गीकरण

NAVBODH BIOLOGY (HINDI) - विषाणु

NCERT जीवविज्ञान(HINDI) - जीव जगत का वर्गीकरण

NAGEEN BIOLOGY (HINDI) - जीव जगत का वर्गीकरण

SHREE BALAJI BIOLOGY (HINDI) - हीटेकर के पाँच जगत वर्गीकरण का आधार या प्रमुखताये

CHITRA PUBLICATION - जीव जगत का वर्गीकरण

SANJEEV PUBLICATION - जीव जगत का वर्गीकरण

Ncert कक्षा 11 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय