Doubtnut Promotions Sticky

उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण कक्षा 11 जीव विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों, सभी सजीवों को अपनी जैविक क्रियाएँ सम्पन्न करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा उन्हें भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण के फलस्वरूप प्राप्त होती है। बच्चों आप जानते हैं की पौधों व प्राणियों में ऊर्जा प्राप्त करने की विधि में बहुत अन्तर होता है | पौधे सूर्य के प्रकाश को सीधे ही रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरण करने में सक्षम होते हैं, जबकि प्राणी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी जैविक क्रियाएँ सम्पन्न करने के लिए आवश्यक ऊर्जा पौधों से लेते हैं अर्थात यह कहा जा सकता है की यह पादपों पर निर्भर रहते हैं।

हरे पादप अपना भोजन स्वयं में उपस्थित हरे वर्णक, क्लोरोफिल की उपस्थिति में मृदा द्वारा अवशोषित जल, वायुमण्डल से प्राप्त CO2, और सूर्य से प्राप्त प्रकाश ऊर्जा को कार्बोहाइड्रेट रूपी रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरित कर प्राप्त करते हैं।

अत: बच्चों, उपरोक्त तथ्यों के आधार पर प्रकाश संश्लेषण को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है : “हरे पौधें सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायुमण्डल से प्राप्त CO2, व मृदा द्वारा अवशोषित जल को कार्बोहाइड्रेट रूपी रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करना प्रकाश संश्लेषण कहलाता है।” इस क्रिया में ऑक्सीजन उप उत्पाद के रूप में मुक्त होती है। इसे निम्न समीकरण द्वारा समझा जा सकता है -



ocr_image


बच्चों, हम जानते हैं की हरे पौधे अपने लिए आवश्यक भोजन का निर्माण अथवा संश्लेषण प्रकाश-संश्लेषण द्वारा करते हैं। अत: ये स्वपोषी कहलाते हैं।बच्चों, आप पहले भी पढ़ चुके हैं कि स्वपोषी संश्लेषण केवल पौधों में ही पाया जाता है और अन्य सभी जीव जो अपने भोजन के लिए पौधों पर निर्भर रहते हैं, विषमपोषी कहलाते हैं। यह एक ऐसी भौतिक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें कार्बनिक यौगिकों को संश्लेषित करने के लिए प्रकाश ऊर्जा का उपयोग करते है। अंत: कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं की पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव ऊर्जा के लिए सूर्य के प्रकाश पर ही निर्भर रहते हैं। पौधों द्वारा प्रकाश-संश्लेषण में उपयोग की गई सूर्य ऊर्जा पृथ्वी पर जीवन का आधार है। प्रकाश-संश्लेषण के महत्वपूर्ण होने के दो कारण है :

  • यह पृथ्वी पर समस्त खाद्य पदार्थों का प्राथमिक स्रोत है
  • यह वायुमंडल में ऑक्सीजन छोड़ता है।
  • तो बच्चों, इस अध्याय में आप प्रकाश संश्लेषण (मशीनरी) तथा इससे सम्बन्धित विभिन्न प्रतिक्रियाओं के विषय में जानेंगे जो प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करती है।

    Read More
    कक्षा 11जीव विज्ञान
    अध्यायउच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण
    माध्यमहिंदी
    शैक्षणिक वर्ष2023-2024

    उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण कक्षा 11 जीव विज्ञान की किताब के हल

    ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

    MTG BIOLOGY (HINDI) - उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    SHIVALAL AGARWAL AND CO BIOLOGY (HINDI) - प्रकाश-संश्लेषण

    NAVBODH BIOLOGY (HINDI) - उच्च पौधों में प्रकाश-संश्लेषण

    NCERT जीवविज्ञान(HINDI) - उच्च पादपों में प्रकाश -संश्लेषण

    NAGEEN BIOLOGY (HINDI) - उच्च पादपों में प्रकाश - सश्लेषण

    SHREE BALAJI BIOLOGY (HINDI) - उच्च पादपों में प्रकाश - संश्लेषण

    CHITRA PUBLICATION - उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION - उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    Ncert कक्षा 11 जीव विज्ञान के संबंधित अध्याय