कक्षा 11 | भौतिकी |
Chapter | ठोसों के यांत्रिक गुण |
SHIVALAL AGARWAL AND CO PHYSICS (HINDI) | आंकिक उदाहरण |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 6
ताँबे (Y=1.1×1011न्यूटन/मीटर2) का 2.2 मीटर लम्बा एक तार स्टील (Y=2.0×1011 न्यूटन/मीटर2) के 1.6 मीटर लम्बे तार के सिरे पर जोड़ा जाता है। दोनों तारों की त्रिज्या 15 मिमी है। यदि संयुक्त तार के एक सिरे को दृढ़ आधार से लटकाकर दूसरे सिरे पर बल F लगाकर खींचा जाये तो संयुक्त तार की लम्बाई में वृद्धि 0.7 मिमी होती है। बल F की गणना कीजिए।हल देखेंQuestion 8
0.6 मिमी मोटे लोहे के तार पर 3140 घन सेमी आयतन का धातु का टुकड़ा लटका हुआ है। जब धातु के टुकड़े को पूर्ण रूप से जल में डुबाया जाता है, तो तार की लम्बाई में परिवर्तन 2 मिमी होता है। तार की प्रारम्भिक लम्बाई ज्ञात कीजिए। (Y=2×1011न्यूटन/मीटर2, जल का घनत्व =1×103किग्रा/मीटर3,g=9.8मी/से2) हल देखेंQuestion 20
2.0मिमी 2 के एकसमान अनुप्रस्थ परिच्छेद के लोहे के तार को 50∘C तक गर्म करके दृढ़तापूर्वक सिरों पर बाँधकर ताना गया है। यदि तार का ताप 50∘C से घटकर 30∘C हो जाए, तो तार के तनाव में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। लोहे का अनुदैर्ध्य प्रसार गुणांक 1.1×10−5प्रति∘C तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक 2.0×1011न्यूटन/मीटर2 है।हल देखेंQuestion 21
दो विभिन्न पदार्थों के समान अनुप्रस्थ परिच्छेद वाले तारों को दृढ़ दीवारों के बीच कसा गया है। दोनों तारों को इस प्रकार गर्म किया जाता है कि इनके ताप में समान वृद्धि होती है। यदि इनके रेखीय प्रसार गुणांकों का अनुपात α1/α2=2/3 है तो इनके पदार्थों के यंग मापांकों का अनुपात Y1Y2 ज्ञात कीजिए जबकि उनमें समान तनाव उत्पन्न होता है।हल देखेंQuestion 22
ताँबे का एक तार दोनों सिरों पर दृढ़ आधारों से बँधा है। जब ताप 30∘C है, तब तार में कोई तनाव नहीं है। 10∘C पर तार में अनुप्रस्थ तरंग की चाल क्या होगी ? ताँबे का यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y=1.3×1011न्यूटन/मीटर2 , अनुदैर्ध्य प्रसार गुणांक alpha = 1.7xx 10^(-5) " प्रति" ""^°C" तथा घनत्व " rho = 9 xx 10^3 "किग्रा/मीटर"^3 ।हल देखेंQuestion 23
ताँबे की एक छड़ को अन्य पदार्थ की, परन्तु उतने ही परिच्छेद क्षेत्रफल की दूसरी छड़ से जोड़ा गया है। 25∘C पर संयुक्त छड़ की लम्बाई 1 मीटर है जिसमें ताँबे की छड़ की लम्बाई 30 सेमी है। 125∘C पर संयुक्त छड़ की लम्बाई 1.91 मिमी बढ़ जाती है। दूसरी छड़ के लिए अनुदैर्ध्य प्रसार गुणांक α ज्ञात कीजिए। हल देखेंQuestion 25
दो विभिन्न धातुओं की छड़ों की अनुप्रस्थ काट एकसमान है। इन छड़ों को दो दीवारों के बीच एक सिरे से दूसरे सिरे तक चित्र के अनुसार रखा गया है। प्रथम छड़ की लम्बाई l1 , अनुदैर्घ्य प्रसार गुणांक α1 तथा यंग गुणांक Y1 है तथा दूसरी छड़ के लिए ये राशियाँ l2,α2,Y2 हैं। अब दोनों छड़ों का ताप T∘C घटा दिया जाता है। गणना कीजिए : दोनों छड़ों के मध्य लगने वाला बल |Question 26
दो विभिन्न धातुओं की छड़ों की अनुप्रस्थ काट एकसमान है। इन छड़ों को दो दीवारों के बीच एक सिरे से दूसरे सिरे तक चित्र के अनुसार रखा गया है। प्रथम छड़ की लम्बाई l1 , अनुदैर्घ्य प्रसार गुणांक α1 तथा यंग गुणांक Y1 है तथा दूसरी छड़ के लिए ये राशियाँ l2,α2,Y2 हैं। अब दोनों छड़ों का ताप T∘C घटा दिया जाता है। गणना कीजिए : प्रत्येक छड़ की अन्तिम लम्बाई।