कक्षा 11 | भौतिकी |
Chapter | ठोसों के यांत्रिक गुण |
SHIVALAL AGARWAL AND CO PHYSICS (HINDI) | वस्तुनिष्ठ प्रश्न |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 26
स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक, पीतल से दो गुना है। एक ही लम्बाई तथा एक ही अनुप्रस्थ काट के दो तारों, एक स्टील का तथा एक पीतल का, को एक ही छत से लटकाया जाता है। यदि भार लटकाने पर, दोनों तारों के निचले सिरे एक ही तल पर हैं तो स्टील तथा पीतल के तारों से लटकाए गये भारों का अनुपात होना चाहिए :हल देखेंQuestion 32
दो तार समान पदार्थ के बने हैं और दोनों के आयतन भी समान हैं। पहले तार की अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल A और दूसरे तार की अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 3A है। यदि बल F लगाकर पहले तार की लम्बाई में Δl की वृद्धि की जाती है, तो दूसरे तार की लम्बाई में भी इतनी ही वृद्धि करने के लिए कितने बल की आवश्यकता होगी?हल देखेंQuestion 52
त्रिज्या R का लकड़ी का पहिया, दो अर्द्धवृत्ताकार भागों से बना है जिन्हें अनुप्रस्थ क्षेत्रफल S तथा लम्बाई L की धात्विक पट्टी से बने वलय से जोडा गया है। लम्बाई L का मान 2πR से थोड़ा कम है। वलय को फिट कराने के लिए उसे ΔT ताप तक गर्म किया जाता है और तब पहिये पर चढ़ाया जाता है। बाह्य वातावरण के ताप तक ठण्डा होने पर वलय दोनों अर्द्धभागों को दबाता है। यदि धातु का रैखिक प्रसार गुणांक α तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y है तो पहिए के एक भाग द्वारा दूसरे भाग पर लगाया गया बल होगा :हल देखेंQuestion 60
किसी मुलायम पदार्थ द्वारा बने हुए । त्रिज्या का एक ठोस गोला, जिसका आयतन प्रत्यास्थता गुणांक K है, एक बेलनाकार बर्तन में किसी द्रव द्वारा घिरा हुआ है। A क्षेत्रफल का एक द्रव्यमानविहीन पिस्टन, बेलनाकार बर्तन के संपूर्ण अनुप्रस्थकाट को ढकते हुए, द्रव के सतह पर तैरता है। द्रव के संपीड़न हेतु जब पिस्टन के सतह पर एक द्रव्यमान m रखा जाता है, तो गोले की त्रिज्या में होने वाला आंशिक परिवर्तन (drr) होगा :हल देखें