Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक बलगतिकी कक्षा 12 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

रासायनिक अभिक्रिया द्वारा विशिष्ट गुणों से युक्त पदार्थों का अन्य गुणों से युक्त विभिन्न पदार्थों में परिवर्तन होता है। किसी रासायनिक अभिक्रिया में रसायनज्ञ निम्नलिखित तथ्य जानने का प्रयत्न करते हैं-

(क) रासायनिक अभिक्रिया होने की संभावना को, जो कि ऊष्मागतिकी से निर्धारित की जा सकती है (बच्चों आप जानते हैं कि स्थिर ताप एवं दाब पर जिस अभिक्रिया के लिए ΔG<0 होती है वह अभिक्रिया संभाव्य होती है)।

(ख्र) किस सीमा तक अभिक्रिया होगी, इसे रासायनिक साम्य से निर्धारित किया जा सकता है।

(ग) अभिक्रिया का वेग अर्थात् अभिक्रिया द्वारा साम्यावस्था तक पहुँचने में लगने वाला समय।

बच्चों जैसा कि हम जानते है कि प्रत्येक रासायनिक अभिक्रिया में क्रिया करने वाले पदार्थ उत्पाद में परिवर्तित होते हैं तथा अभिक्रिया स्वत: प्रवर्तित होती है इस समय रासायनिक अभिक्रिया उस ओर गति करती है, जिस ओर तंत्र की मुक्त ऊर्जा में कमी होती है। सभी रासायनिक अभिक्रियाओं की गति समान नहीं होती है वास्तव में विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाएँ विभिन्न गति से सम्पन्न होती है तथा इनकी दरों में काफी अन्तर पाया जाता है। कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं की दर बहुत अधिक होती है तथा ये अभिक्रिया में तात्क्षणिक (instantaneous) होती हैं उदाहरण के लिये,

Ag+NO3(aq)+Na+Cl(aq)AgCl(s)+NaNO3(aq)

इस प्रकार की अभिक्रियाएँ आयनों के मध्य होती हैं तथा क्रियाकारी पदार्थों को मिलाये जाने पर तुरन्त ही उत्पाद बन जाता है। ये अभिक्रियाएँ लगभग 1061014 सेकण्ड में पूर्ण हो जाती है। इस प्रकार की अभिक्रियाओं को आयनिक अभिक्रियाएँ या तीव्र अभिक्रियाएँ कहा जाता है।

इसके विपरीत कुछ रासायनिक अभिक्रियाएँ बहुत मन्द गति से पूर्ण होती है तथा इनके पूर्ण होने में कुछ महीनों का समय भी लग सकता है। उदाहरण के लिये - लोहे पर जंग लगना, इत्यादि। इस प्रकार की अभिक्रियाओं को मन्द अभिक्रियाएँ कहा जाता है।

बहुत तीव्र तथा बहुत मन्द अभिक्रिया का बलगतिकी अध्ययन कठिन होता है क्योकि इन अभिक्रियाओं की दर ज्ञात करना कठिन कार्य है इसके विपरीत आण्विक अभिक्रिया न तो अधिक तीव्र और न ही अधिक मंद होती हैं। इनकी गति करने की दर को आसानी से मापा जा सकता है। अमोनिया का निर्माण, हाइड्रोजन पराक्साइड का अपघटन, ऐस्टरीकरण, ऐस्टरों का जल अपघटन इत्यादि इस प्रकार की अभिक्रिया के उदाहरण है। किसी अभिक्रिया की क्रियाविधि (mechanism) ज्ञात करने में अभिक्रिया की दर के मापन का बहुत अधिक महत्त्व है।अतः रासायनिक बलगतिकी की परिभाषा को कुछ इस प्रकार से समझा जा सकता है -

रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसमें रासायनिक अभिक्रियाओं की दर तथा उनकी क्रियाविधि का अध्ययन किया जाता है, रासायनिक बलगतिकी कहलाती है।

Read More
कक्षा 12रसायन विज्ञान
अध्यायरासायनिक बलगतिकी
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

रासायनिक बलगतिकी कक्षा 12 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

ARIHANT CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

ERRORLESS CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

NEET PREVIOUS YEAR - रासायनिक बलगतिकी

JEE MAINS & ADVANCED CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

SCIENCE PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

MITTAL CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

SANJEEV PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

YUGBODH CHEMISTRY - रासायनिक बलगतिकी

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

NAVBODH CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

YUGBODH AGRAWAL CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - रासायनिक बलगतिकी

STUDENTS FRIENDS - रासायनिक बलगतिकी

NCERT EXEMPLAR HINDI - रासायनिक बलगतिकी

Ncert कक्षा 12 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय