Doubtnut Promotions Sticky

पृष्ठ रसायन कक्षा 12 रसायन विज्ञान Ncert Solutions Hindi Medium

बच्चों पृष्ठ रसायन, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत ठोसों की सतह या अंतरापृष्ठ (surface) के गुणों का अध्ययन किया जाता है। सतह रसायन, पृष्ठ या अंतरापृष्ठ पर होने वाली घटनाओं से सम्बन्धित रसायन है। सतह या अंतरापृष्ठ को स्थूल प्रावस्थाओं से अलग दिखाने के लिए एक हाइफन (-) या स्लैश (/) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- एक ठोस एवं गैस के मध्य अंतरापृष्ठ को ठोस-गैस या ठोस/गैस द्वारा दर्शाते हैं। सतह रसायन में स्थूल प्रावस्थाएँ शुद्ध पदार्थ होते हैं। अनेक प्रकार की परिघटनाएँ, जैसे संक्षारण, विषमांगी उत्प्रेरण, विद्युत अपघटन, क्रिस्टलीकरण आदि अंतरापृष्ठ पर घटित होती दिखायी देती हैं। पृष्ठ रसायन, उद्योगों, विश्लेषणों एवं दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है सरल शब्दों में दो प्रावस्थाओं को पृथक् करने वाली परिसीमा को सतह कहते हैं। किसी पदार्थ की सतह तथा अन्दर की संरचना तथा व्यवस्था में अन्तर होता है।

उदाहरण के लिए, द्रव सतहों के अणु अन्दर की ओर आकर्षित रहते हैं जिससे पृष्ठ तनाव (Surface tension) उत्पन्न होता है। इसके अलावा अन्दर की परतों के अणु अपने चारों ओर अन्य अणुओं द्वारा घिरे रहते हैं। सतह वाले कणों के ऊपर अन्य कण न रहने के कारण उसके ऊपर की संयोजकताएँ मुक्त रहती हैं। इन्हीं मुक्त संयोजकताओं के कारण पदार्थों की सतहों पर अधिशोषण की क्रिया होती है। कई रासायनिक क्रियाएँ ठोस उत्प्रेरक की सतह पर सम्पन्न होती हैं। धातुओं का संक्षारण ठोस के पृष्ठ पर होने वाली क्रिया है। अत: बच्चों हम यह कह सकते है कि किसी ठोस के पृष्ठ से तात्पर्य ठोस की बाह्य सतह पर स्थित कणों से है। लगभग 100 nm गहराई में स्थित कणों को ठोस के पृष्ठ के अन्तर्गत माना जाता है।

अधिशोषण एक पृष्ठीय घटना (surface phenomenon) है जिसमें द्रव अथवा ठोस पदार्थों की सतह पर उपस्थित मुक्त संयोजकताओं को संतुष्ट करने के लिए अन्य पदार्थों के कण द्रव अथवा ठोस की सतह से अस्थायी रूप में जुड़ जाते हैं अर्थात् अधिशोषित हो जाते हैं।

अणुक स्पीशीज़ का किसी ठोस या द्रव के स्थूल की अपेक्षा पृष्ठ पर संचित होना अधिशोषण कहलाता है। अणुक स्पीशीज़ या पदार्थ जो कि पृष्ठ पर सांद्रित या संचित होता है अधिशोष्य कहलाता है एवं पदार्थ जिसके पृष्ठ पर अधिशोषण होता है, अधिशोषक कहलाता है। अधिशोषण निश्चित रूप से पृष्ठीय परिघटना है। विशेष रूप से बारीक चूर्ण अवस्था में ठोस, जो अधिक पृष्ठ क्षेत्रफल के होते हैं, जैसे चारकोल, सिलिका जेल, ऐलुमिना जेल, मिट्टी, कोलॉइड सूक्ष्म विभाजित धातुएं इत्यादि अच्छे अवशोषक का कार्य करते हैं।

Read More
कक्षा 12रसायन विज्ञान
अध्यायपृष्ठ रसायन
माध्यमहिंदी
शैक्षणिक वर्ष2023-2024

पृष्ठ रसायन कक्षा 12 रसायन विज्ञान की किताब के हल

ये किताब के हल सभी छात्रों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं। आप हमारे Android App पर भी इन हलों को देख सकते हैं।

MTG CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

ERRORLESS CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

SCIENCE PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

MITTAL CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

SANJEEV PUBLICATION CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) - सतह रसायन

NAVBODH CHEMISTRY (HINDI) - सतह रसायन

YUGBODH AGRAWAL CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

NAGEEN CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

DR P BAHADUR CHEMISTRY (HINDI) - पृष्ठ रसायन

Ncert कक्षा 12 रसायन विज्ञान के संबंधित अध्याय