कक्षा 12 | भौतिकी |
Chapter | NEET सॉल्वड पेपर 2018 |
NEET PREVIOUS YEAR | भौतिकी |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 6
'n' सर्वसम प्रतिरोधकों का समुच्चय, जिसमें प्रत्येक का प्रतिरोध 'R' है, श्रेणीक्रम में विद्युत वाहक बल (emf), 'E' और आन्तरिक प्रतिरोध 'R' की किसी बैटरी से संयोजित है। बैटरी से ली गई धारा I है। अब इन 'n' प्रतिरोधकों को पार्श्व क्रम में इसी बैटरी से संयोजित किया जाता है। तो बैटरी से ली गई धारा 10I हो जाती है। 'n' का मान है हल देखेंQuestion 9
यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, झिर्रियों के बीच पृथक्कन d, 2 मिमी है तथा झिरों से पर्दे की दूरी D को 100 सेमी रखते हुए तरंगदैर्ध्य λ=5896Å के प्रकाश का उपयोग किया गया है। यह पाया गया कि फिन्जों की कोणीय चौड़ाई 0.20∘ है। तब (उन्हीं λ और D के लिए) फ्रिन्जों की कोणीय चौड़ाई को बढ़ाकर 0.21∘ करने के लिए झिरियों के बीच के पृथक्कन को करना होगा। हल देखेंQuestion 19
किसी प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक √2 और प्रिज्म का कोण 30∘ है। प्रिज्म के दो अपवर्तक पृष्ठों में से एक को चाँदी चढ़ाकर भीतर की ओर दर्पण बनाया गया है। दूसरे फलक से प्रवेश करने वाले एकवर्णी प्रकाश का कोई पुँज (दर्पण वाले पृष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात्) उसी पथ पर वापस लौट जाएगा, यदि प्रिज्म पर आपतन कोण का मान है हल देखेंQuestion 22
कोई इलेक्ट्रॉन विरामावस्था से किसी एकसमान तथा ऊपर को ऊर्ध्वाधर विद्युत क्षेत्र E में कोई दी गई दूरी h गिरता है। अब विद्युत क्षेत्र का परिमाण अपरिवर्तित रखते हुए इसकी दिशा उत्क्रमित कर दी जाती है। किसी प्रोटॉन को विरामावस्था से इतनी ही ऊर्ध्वाधर दूरी h तक इसमें गिरने दिया जाता है। प्रोटॉन के गिरने में लिए, लिए गए समय की तुलना में इलेक्ट्रॉन द्वारा गिरने में लिया गया समय हैहल देखेंQuestion 24
किसी स्वरित्र द्विभुज का उपयोग किसी ऐसी काँच की नलिका में अनुनाद उत्पन्न करने के लिए किया गया है, जिसमें वायु स्तम्भ की लम्बाई को परिवर्ती पिस्टन द्वारा समायोजित किया जा सकता है। 27∘C कक्ष ताप पर स्तम्भ की लम्बाई 20 सेमी और 73 सेमी होने पर दो क्रमागत अनुनाद उत्पन्न होते हैं। यदि स्वरित्र द्विभुज की आवृत्ति 320 हर्ट्ज है, तो वायु में ध्वनि का 27∘C पर वेग हैहल देखेंQuestion 26
0.5 किग्रा/मी प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान की किसी धातु की क्षैतिज छड़ को एक चिकने आनत तल पर, जो क्षैतिज से 30∘ का कोण बनाता है, रखा गया है। इस छड़ को इसमें विद्युत धारा प्रवाहित कराकर नीचे सरकने नहीं दिया जाता जब इस पर 0.25 टेस्ला प्रेरण का चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्ध्वाधर दिशा में कार्य कर रहा है। छड़ को स्थिर रखने के लिए इसमें प्रवाहित धारा है। हल देखेंQuestion 27
किसी विद्युत चुम्बक के ध्रुवों के बीच प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की एक पतली छड़ ऊर्ध्वाधर स्थित है। जब विद्युत चुम्बक में धारा प्रवाहित की जाती है, तो वह छड़ क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र से बाहर ऊपर की ओर धकेल दी जाती है। इस प्रकार यह छड़ गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा प्राप्त करती है। ऐसा करने के लिए आवश्यक कार्य करता है हल देखेंQuestion 31
तीन पिण्ड A : (एक ठोस गोला), B: (एक पतली वृत्ताकार चकती) तथा C : (एक वृत्ताकार छल्ला), जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है, समान कोणीयं चाल ω से अपनी सममिति अक्षों के परितः चक्रण कर रहे हैं। इन्हें विरामावस्था में लाने के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्यों (W) के लिए कौन-सा सम्बन्ध सही है?हल देखेंQuestion 34
कोई कार-खिलौना (जिस पर आवेश q है) किसी एकसमान विद्युत क्षेत्र E के प्रभाव में किसी घर्षणहीन समतल क्षैतिज पृष्ठ पर गतिमान है। एक सेकण्ड के अन्तराल में बल qE के कारण इसका वेग 0 से 6 मी/से हो जाता है। उसी क्षण विद्युत क्षेत्र की दिशा उत्क्रमित कर दी जाती है। इस क्षेत्र के प्रभाव में कार और दो सेकण्ड तक गति करती रहती है। 0 से 3 सेकण्ड के बीच कार-खिलौना के औसत वेग और औसत चाल क्रमशः हैं हल देखेंQuestion 44
दो तार समान पदार्थ के बने हैं और दोनों के आयतन भी समान हैं। पहले तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल A और दूसरे तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 3A है। यदि बल F लगाकर पहले तार की लम्बाई में Δl की वृद्धि की जाती है, तो दूसरे तार की लम्बाई में भी इतनी ही वृद्धि करने के लिए कितने बल की आवश्यकता होगी? हल देखें