जीन उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अर्धसूत्री विभाजन के दौरान DNA का प्रतिकृतिकरण होता है। सामान्यतः यह क्रिया बिलकुल सही या त्रुटिरहित संपन्न होती है किन्तु कभी-कभी DNA का निर्माण त्रुटिपूर्ण हो जाता है। इसमें एक या एक से अधिक नाइट्रोजन क्षारक युग्मों में परिवर्तन हो जाता है। क्षारक युग्मों का क्रम ही जीन की विशिष्टता होती है। अत: जब परिवर्तन स्वयं जीन में होता है तब उसे जीन उत्परिवर्तन कहते हैं। यह परिवर्तन जीन की रचना अथवा उसके रासायनिक संगठन से होता है। यह परिवर्तन क्रोमोसोम के किसी एक जगह या लोकस पर स्थित जीन में होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions