Doubtnut Promotions Sticky

हाइड्रोजन परमाणु में केवल एक ही इलेक्ट्रॉन है परन्तु उसके उत्सर्जन स्पैक्ट्रम में कई रेखाएं होती है। ऐसा कैसे होता है, संक्षेप में समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यघपि हाइड्रोजन परमाणु में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है फिर भी कई स्पेक्ट्रमी रेखाएँ प्राप्त होती है। क्योकि हाइड्रोजन गैस के एक नमूने में अनेक अणु होते है। जब यह नमूना गर्म किया जाता है अथवा इस नमूने में विद्युत विसर्जन किया जाता है, तो हाईडोजन के अणु परमाणुओं में विभक्त हो जाते है। विभिन्न परमाणुओं के इलेक्ट्रॉन अलग-अलग मात्रा में ऊर्जा अवशोषित करते है तथा विभिन्न ऊर्जा स्तरों में उत्तेजित हो जाते है। ये उत्तेजित अवस्था के इलेक्ट्रॉन अस्थिर होने के कारण मूल अवस्था में आने का प्रयास करते है। ये अपनी मूल अवस्था में एक बार में या एक से अधिक बार में लौट सकते है। प्रत्येक बार में, एक निश्चित तरंगदैर्ध्य की स्पेक्ट्रमी रेखा उत्सर्जित होती है। चूँकि कई इलेक्ट्रॉन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी मूल अवस्था में आते है, अतः हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम में कई स्पेक्ट्रमी रेखाएँ प्राप्त होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions