Doubtnut Promotions Sticky

विषमांगी उत्प्रेरण किस सिद्धांत पर आधारित है। समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विषमांगी उत्प्रेरण अधिशोषण के सिद्धांत पर आधारित है। इस सिद्धांत के अनुसार अभिकारकों के अणु ठोस उत्प्रेरक की सतह पर अधिशोषित हो जाते हैं। इस प्रकार उत्प्रेरक की सतह पर अभिकारकों की सांद्रता में वृद्धि होती है परिणामसवरुप अभिक्रिया वेग में वृद्धि होती है।
अधिशोषण एक ऊष्माक्षेपी प्रक्रम है। उत्पन्न ऊष्मा अभिकारक अणुओं के बांधों को दुर्बल करती है परिणामसवरुप बंध जल्दी टूटते हैं और नये बंध बनकर उत्पाद बनाते हैं। इस प्रकार अभिक्रिया वेग में वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए हैबर विधि में N2 और H2 गैस Fe की सतह पर अधिशोषित होती है और ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा NN बंध और HH बंध को विघटित करने में सहायक होती है। परिणामसवरुप NH3 बनने का वेग बढ़ जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions