Doubtnut Promotions Sticky

ज्यामितीय समावयवता से क्या तात्पर्य है? ज्यामितीय समावयवता की आवश्यक शर्ते लिखिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ज्यामितीय समावयवता (Geometrical Isomerism)दो या दो से अधिक ऐसे कार्बनिक यौगिक जिनके अणुसूत्र या संरचना सूत्र समान हों, परन्तु द्वि-बन्धित कार्बन परमाणु से जुड़े परमाणुओं या समूहों की आकाशीय व्यवस्था भिन्न-भिन्न हो, ज्यामितीय समावयवी कहलाते है तथा यह परिघटना ज्यामितीय समावयवता कहलाती है। जब दो समान समूह निबन्ध के एक ही दिशा में रहते हैं तो इसे समपक्ष समावयवी (cis-isomer) कहते हैं। जब दो समान समूह द्विबन्ध के दिशा में रहते हैं। तो इसे विपक्ष समावयवी (trans-isomer) कहते हैं।
ज्यामितीय समावयवता प्रदर्शित करने की मुख्य शर्ते
(i) इनमें द्विबन्ध अर्थात् प्रतिबन्धित घूर्णन युक्त बन्ध की उपस्थिति अनिवार्य है।
(ii) प्रतिबन्धित घूर्णन युक्त बन्ध के दोनों ओर भिन्न-भिन्न प्रतिस्थापी होने चाहिए। यदि प्रतिस्थापी समान होगें तो ज्यामितीय समावयवता नहीं पायी जायेगी। क्योंकि प्रतिस्थापियों की स्थितियों बदलने पर भी त्रिविम में वही विन्यास प्राप्त होता है, जो मूल यौगिक में है।
ocr_image
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions