Doubtnut Promotions Sticky

पदार्थ की विशेषताएं क्या हैं? पदार्थ की तीन अवस्थाओं के गुण संक्षेप में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

पदार्थ स्थान घेरते हैं-वस्तु द्वारा घेरा हुआ स्थान आयतन कहलाता है। सभी वस्तुएं स्थान तो घेरती हैं, लेकिन समान रूप से नहीं घेरती हैं। कुछ वस्तुएं कम और कुछ वस्तुएं अधिक स्थान घेरती हैं जैसे-एक पुस्तक, पेंसिल की अपेक्षा अधिक स्थान घेरती है।
2. पदार्थ भार रखते हैं-सभी वस्तुओं में भार होता है, पर सभी में समान रूप से भार नहीं होता है। यह इस पर निर्भर करता है जो कि वस्तु में अणु कितनी दृढ़ता से व्यवस्थित हैं। सभी पदार्थों को तीन अवस्थाओं में वर्गीकृत किया गया है ठोस (Solid)-ऐसे पदार्थ जिनकी आकृति और आयतन दोनों ही निश्चित होते हैं, ठोस कहलाते हैं। जैसे-पत्थर, लोहा आदि।
ठोस के गुण
(1) ठोस का आयतन निश्चित होता है।
(2) ठोस की आकृति निश्चित होती है।
(3) ये कठोर और दृढ़ होते हैं।
(4) ठोस बहते नहीं हैं। इनका ढेर लगाया जा सकता है।
(5) ठोसों को संपीडित नहीं किया जा सकता है।
(6) ठोसों के अणुओं के मध्य अधिक आकर्षण बल पाया जाता है।
(7) ठोस में बहुत-से मुक्त पृष्ठ हो सकते हैं।
द्रव (Liquid)-वह पदार्थ जिनका आयतन तो निश्चित होता है, परन्तु आकृति निश्चित नहीं होती है तथा एक मुक्त पृष्ठ होता है, द्रव कहलाता है। उदाहरण-जल, दूध आदि।
द्रव के गुण(1) द्रव का आयतन निश्चित होता है।
(2) द्रव की आकृति निश्चित नहीं होती है। यह उसी बर्तन की आकृति ग्रहण कर लेता है जिसमें रखा जाता है।
(3) द्रव के रखने के लिए वर्तन की आवश्यकता होती है।
(4) द्रव इसका ऊपरी पृष्ठ खुला होता है।
(5) द्रव के अणुओं के मध्य लगने वाला आकर्षण बल, ठोसों की अपेक्षा कम होता है।
गैस (Gas)-वह पदार्थ जिसमें न तो आकृति और न ही आयतन निश्चित होता है, गैस कहलाता है। यह सरलता से संपीडित हो जाता है और इसका कोई मुक्त पृष्ठ नहीं होता है। उदाहरण-ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, भाप आदि।
गैसों के गुण(1) गैसों की आकृति निश्चित नहीं होती है। यह जिस बर्तन में रखी जाती है, उसी का आकार ग्रहण कर लेती है।
(2) गैसों का आयतन निश्चित नहीं होता है। यह उसी बर्तन का आयतन ग्रहण कर लेती है, जिसमें इनको रखा जाता है।
(3) गैस को संपीडित किया जा सकता है।
(4) गैस का मुक्त पृष्ठ नहीं होता है।
(5) गैस के अणुओं के बीच आकर्षण बल कम होता है।
(6) गैस सभी दिशाओं में बह सकती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions