वनस्पति जगत् को कितने उप जगतों में विभाजित किया गया है ?उपजगत् क्रिप्टोगैमी का चित्रों की सहायता से वर्णन करो।
आइशलर के अनुसार पादप जगत् को दो उपजगतों में बांटा गया है-
(i) क्रिप्टोगैमी (ii) फैनेरोगैमी।
उपजगत् क्रिप्टोगैमी-इसके निम्नलिखित लक्षण हैं-
(i) इन्हें निम्न, फूल रहित तथा बीज रहित पौधे कहते हैं।
(ii) इनमें जनन अंग छिपे हुए होते हैं।
(iii) इनमें पुष्प तथा बीज नहीं होते।
इन्हें फिर तीन खंडों में विभाजित किया गया है-
खण्ड-1 थैलोफाइटा-इसके निम्नलिखित लक्षण हैं-
(i) इन पौधों का शरीर जड़, तना तथा पत्ती में विभाजित नहीं होता।
(ii) इन पौधों के शरीर को सुकाय (Thallus) कहते हैं।
(iii) इन पौधों के जाइगोट में भ्रूण नहीं बनता।
शैवाल तथा कवक इस खंड के अंतर्गत आते हैं।
स्पाइरोगाइरा, यूलोथ्रिक्स, क्लेडोफोरा, अल्वा आदि मुख्य शैवाल हैं।
शैवाल के लक्षण-
(1) इन पौधों में क्लोरोफिल होता है तथा ये अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
(2) इनका सूकाय एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय होता है।
(3) इनकी कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी हुई होती है।
(4) ये अन्य पौधों की छालों पर, नम भूमि तथा दीवारों पर पाए जाते हैं।
(5) इनमें भोजन पदार्थ मांड के रूप में संचित होता है।
कवकों के लक्षण-
(1) इनमें पर्ण हरित (chlorophyll) नहीं पाया जाता।
(2) ये अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते।
(3) ये परजीवी तथा मृतोपजीवी या विषमपोषी होते हैं।
(4) ये धागों जैसी रचनाओं जिन्हें कवक तंतु कहते हैं, के बने होते हैं, जो एक कोशिकीय या बहु कोशिकीय होते हैं।
(5) कवक तंतु से निर्मित सूकाय को माइसीलियम कहते हैं।
(6) इनकी कोशिका भित्ति काइटन या कवक सेल्यूलोज या दोनों की बनी होती है।
(7) इनमें संचित भोज्य पदार्थ तेल, वोल्यूटिन या ग्लाइकोजन के रूप में होता है।
यीस्ट, राइजोपस, पेनीसिलियम, म्यूकर आदि मुख्य कवक हैं।
लाइकेन (Lichens) के लक्षण-
ये शैवाल तथा कवक के परस्पर सहयोग से बने सहजीवी पौधे हैं। लाइकेन के लगभग 400 जेनेरा की पहचान हो चुकी है। ये पौधों जैसे प्रतीत होते हैं। शैवाल अवयव नीले हरे शैवाल अथवा हरे शैवाल जैसे नोस्टाक, एनाबीना आदि होते हैं। शैवाल कवक को भोजन प्रदान करते हैं। साइनोबेक्टीरिया वायुमंडल की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं। कवक अवयव सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये वृक्षों की छालों,नंगी चट्टानों, दीवारों तथा घरों की छतों आदि पर उगते हैं।
खण्ड-2 ब्रायोफाइटा के लक्षण-इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) इन पौधों का शरीर जड़, तना तथा पत्तों जैसी रचनाओं में बंटा होता है।
(2) ये नमी वाले तथा छायादार स्थानों पर उगते हैं।
(3) इनमें संवहन ऊतक नहीं होते।
(4) इनमें युग्मकोद्मिद स्वतंत्र होता है तथा यह मुख्य पौधा होता है।
(5) ये युग्मकोद्भिद (Gametophyte) तथा बीजाणु उद्भिद् (Sporophyte) पीढ़ी प्रदर्शित करते हैं।
इस खंड को निम्नलिखित दो वर्गों में बांटा गया है-
वर्ग 1 हिपेटिसी (Hepaticae) इनका शरीर यकृत नुमा होता है। यह हरा सूकाय है। उदाहरण-रिक्सीया (Riccia), लिवर वर्ट तथा मारकेंशिया|
वर्ग 2 मसाई (Musci)-मसाई समूह में उगते हैं, पौधे का शरीर राइजोइड्स (rhizoids) तथा पत्ती जैसी रचनाओं में बँटा होता है।
उदाहरण-मांस तथा पालीट्राइकम। इनमें पीढ़ी एकांतरण पाया जाता है।
खंड-3 टैरीडोफाइटा के लक्षण-इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) इनका शरीर जड़, तना तथा पत्तियों में विभाजित होता है।
(2) इनमें जनन अंग बहुकोशिकीय होते हैं।
(3) इनमें स्पोरेंजियम पत्ती की निचली सतह पर पाया जाता है।
(4) इनमें निषेचित अंडे से भ्रूण बनता है।
(5) फर्न का पौधा इसकी मुख्य उदाहरण है। इसमें टैरिस, सिलैजिनैला आदि आते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - MBD HINDI-HARYANA BOARDCHAPTER - जीवों में विविधता EXERCISE - लघु उत्तरात्मक प्रश्न9videos
जीवों में विविधता
- BOOK - MBD HINDI-HARYANA BOARDCHAPTER - जीवों में विविधता EXERCISE - अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न30videos
जीवों में विविधता
- BOOK - MBD HINDI-HARYANA BOARDCHAPTER - जीवन की मौलिक इकाई EXERCISE - बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर10videos
जीवन की मौलिक इकाई
- BOOK - MBD HINDI-HARYANA BOARDCHAPTER - हम बीमार क्यों होते है ?EXERCISE - बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर9videos
हम बीमार क्यों होते है ?
Similar Questions
शैवाल का आर्थिक महत्त्व बताओ।
03:56View Solutionसहजीविता किसे कहते हैं ?
View Solutionसबसे बड़ी कोशिका का उदाहरण है-
View Solutionजिन रोगो की अवधि लंबी होती है उन्हें कहते हैं?
View Solutionसरल रेखा ax+by=c, xy- तल को कितने भागो में विभाजित करती है और वे कौन कौन से है ?
View Solutionमियाँ नसीरुद्दीन को पाठ में किस नाम से संबोधित किया गया, है?
View Solutionकिसे 'कविता का गाँधी' से संबोधित किया गया है?
36:05View Solutionप्रेमचंद की 'सेवा सदन' कहानी में किस समस्या को उजागर .किया गया है?
02:20View Solutionटार्च बेचनेवाले रचना में कितने मित्रों की व्यापारिक प्रक्रिया के द्वारा व्यंग्य किया गया है?
01:33View Solutionपद्माकर के पहले कवित्त में किसे शब्द की अधिकाधिक आवृत्ति से चमत्कार उत्पन्न किया गया है ?
01:14View SolutionQuiz की सहायता से अध्याय को समझे
50:00View Solutionयदि 5m तार को 8 भागों में विभाजित करते है तो हर एक भाग की लम्बाई ज्ञात करो।
View Solutionबाल्मीकि रामायण में किस भाषा का प्रयोग किया गया है?
View Solutionनिम्न में से विकल्प में 'कम' शब्द का विशेषणीय प्रयोग किया गया है?
View Solutionयोज्य तत्समक |गुणात्मक तत्समक |वितरण |प्रश्न अभ्यास |OMR|पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप |रेखाखंड की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |त्रिभुज की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |आयत तथा वर्ग की सहायता से पूर्ण संख्याओं को दर्शाना |प्रश्न अभ्यास
View Solutionनिम्नलिखित में से हैलोजन अम्लो का वह गुण, इज्से गलत इंगित किया गया है, है :
View Solution