Doubtnut Promotions Sticky

एक प्रयोग द्वारा दर्शाएँ कि प्रकाश - संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल आवश्यक हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम एक गमले का पौधा जैसे क्रोटन लेते हैं जिसकी पत्तियाँ आंशिक रूप से हरी और आंशिक रूप से सफेद होती हैं| पत्ती के हरे भाग में क्लोरोफिल्स होता है परंतु पत्ती के सफेद भाग में क्लोरोफिल नहीं होता है|
ocr_image
इस पौधे को उसकी पत्तियों को स्टार्च रहित बनाने के लिए लगभग तीन दिनों तक पूर्णतः अंधेरे स्थान में रखते हैं| गमले के पौधे को अंधेरी जगह से हटा लेते हैं और उसे तीन से चार दिन तक कड़ी धूप में रखते हैं| पौधे से चितकबरी पत्ती तोड़ते हैं और उसे ऐल्कोहॉल में उबाल कर उसके हरे रंग, क्लोरोफिल को अलग कर देते हैं| पत्ती के हरे भाग विजित हो जाते हैं| इस प्रकार हमें रंगहीन पत्ते प्राप्त होते हैं| विरंजित पत्ती को उससे चिपके कुछ क्लोरोफिल को हटाने के लिए जल से धोते हैं| रंगहीन पत्ती के ऊपर आयोडीन विलयन को डालते हैं और पत्ती के रंग में परिवर्तन का प्रेक्षण करते हैं|
हम पायेंगे कि पत्ती का बाहरी भाग जो मूलतः सफेद था, आयोडीन विलयन डालने पर नीला - काला नहीं होता है| यह दर्शाता है कि पत्ती के इस बाहर भाग में स्टार्च उपस्थित नहीं है| इस प्रेक्षण से हम निष्कर्ष निकालते हैं कि स्टार्च बनाने के लिए प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया क्लोरोफिल के बिना नहीं होती है|
पत्ती का अंदरूनी भाग जो मूलतः हरा था, आयोडीन विलयन डालने से नीला - काला हो जाता है| यह दर्शाता है कि पत्ती के इस अंदरूनी भाग में स्टार्च उपस्थित है| इस प्रेक्षण से हम निष्कर्ष निकालते हैं कि स्टार्च बनाने के लिए प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया क्लोरोफिल की उपस्थिति में होती है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions