Doubtnut Promotions Sticky

(a) आनुवंशिकता में मंडल का क्या योगदान है ?
(b) विकास के संश्लेषणात्मक सिद्धांत की व्याख्या कीजिये |

Text Solution
Verified by Experts

(a) मंडल ने वंशानुगति के कुछ नियम अपने प्रयोगो के द्वारा प्रस्तुत किये है। उन्होंने बताया की लैंगिक जनन द्वारा उतपन्न होनेवाले जीवो में किसी भी लक्षण की दो प्रतिक्रियाओं की वंशानुगति होती है ये दोनों एक समान हो सकते है अथवा भिन्न हो सकते है जो उनके जनक पर निर्भर करता है। मेंडल ने लम्बे एवं बौने पौधो का संकरण कराया। प्रथम संगति के पौधो में सभी लम्बे थे। दूसरी पीढ़ी में लम्बे एवं एक - चौथाई बौने पौधे थे। इससे मेंडल ने यह स्पष्ट किया की किसी भी लक्षण के विकल्प लैंगिक जन्म द्वारा उत्पन्न होने वाली जीवो में स्वतंत्र रूप से वंशानुगति होती है।
(b) विकास के संश्लेषणात्मक सिद्धांत - इस सिद्धांत के अनुसार जीवो की उत्पत्ति सरल अकार्बनिक अणुओ से हुई। प्राथमिक वातावरण में कुछ जटिल कार्बनिक अणुओ का संश्लेषण हुआ जो जीवन के लिए आवश्यक थे। स्टेनले एल मिलर तथा हेराल्ड सी उरे ने अमोनिया , मिथेन तथा हाइड्रोजन सल्फाइड का मिश्रण लिया। एक पात्र में 100C से कम ताप पर जल रखा। गेसो के मिश्रण में चिंगारी पैदा करने पर 15 % कार्बन सरल कार्बनिक यौगिकों में परिवर्तित हो गए। इनमे एमीनो अम्ल भी संश्लेषित एजो प्रोटीन के अणुओ का निर्माण करते है। प्रोटीन ( जीन ) विभिन्न लक्षणों की अभिव्यक्ति को नियंत्रित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions