Doubtnut Promotions Sticky

वॉरबर्ग प्रभाव दर्शाता है-

A

अत्यधिक उच्च O2 सान्द्रता पर प्रकाश संश्लेषण की घटी हुई दर।

B

अत्यधिक उच्च O2 सान्द्रता पर प्रकाश संश्लेषण की बढ़ी हुई दर।

C

अत्यधिक न्यून O2 सान्द्रता पर प्रकाश संश्लेषण की घटी हुई दर।

D

अत्यधिक न्यून O2 सान्द्रता पर प्रकाश संश्लेषण की बढ़ी हुई दर।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण का एक उत्पाद है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के संपन्न होने के लिए O2 की सूक्ष्म मात्रा आवश्यक होती है। लेकिन जैसे-जैसे O2 की सान्द्रता बढ़ती है, प्रकाश संश्लेषण की दर घटती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि (i) ऑक्सीजन प्रबल प्रकाश (प्रकाश-ऑक्सीकरण) की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषी वर्णकों, इंटरमीडिएट्स एवं एन्जाइम्स के ऑक्सीकरण में भाग लेती है, (ii) ऑक्सीजन क्लोरोफिल की उत्तेजित अवस्था को कम करने वाला एक प्रबल कारक होता है। अपचयन शक्ति के लिए ऑक्सीजन, CO2 के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। यह RuBP कार्बोक्सिलेज को RuBP- ऑक्सिजिनेज में परिवर्तित कर देती है। ऑक्सीजन की उच्च सान्द्रता पर, सभी पौधों में प्रकाश संश्लेषण की दर कम होना शुरू हो जाती है। इस घटना को वॉरबर्ग प्रभाव कहा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions