Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से गलत कथन को चुनें।

A

प्रति इकाई समय में हुई वृद्धि, वृद्धि दर है।

B

एक सिग्मॉइड वृद्धि वक्र अधिकांश सजीवों में उनके प्राकृतिक वातावरण का एक लक्षण है।

C

ज्यामितिक वृद्धि के दौरान वृद्धि की दर स्थिर होती है।

D

चरघातांकीय प्रावस्था को लॉग प्रावस्था भी कहते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


ज्यामितीय वृद्धि एककोशिकीय जीवों में बहुत ही सामान्य है जब वे पोषक माध्यम में संवर्धित किए जाते हैं। यहां, प्रत्येक कोशिका विभाजित होती है। पुत्री कोशिका वृद्धि करती है और विभाजित होती है। इसी तरह हर बार पौत्री कोशिका इस प्रक्रिया को दोहराती है। शुरूआत में कोशिकाओं की संख्या कम होती है, इसलिए प्रारंभिक वृद्धि धीमी होती है। बाद में, वृद्धि तीव्रता से चरघातांकी दर (लॉग या चरघातांकी वृद्धि) से होती है।
सिग्मॉइड वृद्धि वक्र - ज्यामितीय वृद्धि अधिक लम्बे समय तक नहीं हो सकती है। सीमित मात्रा में पोषक की उपलब्धता वृद्धि को कम करती है। ये स्थाई अवस्था में चले जाते हैं। वृद्धि का समय के सापेक्ष आलेख खींचने पर एक सिग्मॉइड या वक्र प्राप्त होता है। चरघातांकी वृद्धि को इस तरह दर्शाया जा सकता है
W1=W0ert
जहां W1= अंतिम आकार (भार, ऊंचाई, संख्या आदि)
W0= आरंभिक समय में प्रारंभिक आकार
r= वृद्धि दर
t= वृद्धि का समय
e= प्राकृतिक लघुगाणिक का आधार
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions