Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: प्रोटोप्लाज्म के संश्लेषण के लिए पौधों को पोषकों की आवश्यकता होती है और यह ऊर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करता है।
तर्कः वृद्धि के लिए आवश्यक एन्जाइमेटिक क्रियाओं को पूर्ण करने के लिए जल एक माध्यम प्रदान करता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


पोषक तत्व कच्चे पदार्थ हैं, जो प्रोटोप्लाज्म के संश्लेषण और साथ ही ऊर्जा के स्रोत के रूप में आवश्यक होते हैं। पोषक तत्त्वों को प्रोटोप्लाज्म का निर्माण करने हेतु नाइट्रोजिनस अवयवों तथा ऊर्जा व कोशिका भित्ति के निर्माण हेतु कार्बोहाइड्रेट से परिपूर्ण होना चाहिए। अच्छी वृद्धि के लिए सभी प्रकार के सूक्ष्म पोषक और वृहद पोषक तत्व उपस्थित होने चाहिये। जल, कोशिका दीर्धीकरण, वृद्धि करने वाली कोशिकाओं की स्फीति को बनाए रखने और एन्जाइम क्रिया के लिए माध्यम प्रदान करने के लिए आवश्यक है। यहाँ तक कि जल की थोड़ी सी कमी वृद्धि को कम कर देती है। यह, संभवतः विभेदन को प्रोत्साहित कर सकता है। जल की अनुपल्बधता वृद्धि को पूरी तरह से रोक देती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions