Doubtnut Promotions Sticky

पेशी ऊतक क्या है ? पेशी ऊतकों के कार्य बताइए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेशी ऊतक की कोशिकायें लंबी होती हैं। इन कोशिकाओं के भीतर पाये जाने वाला तरल सार्कोप्लाज्मा कहलाता है। सार्कोप्लाज्मा में केंद्रक होता है। जन्तुओं के शारीरिक अंगों में गति पेशी ऊतक के कारण ही होती है।
भौतिकी और कार्यिकी के आधार पर पेशी ऊतक तीन प्रकार की होती है - (i) अरेखिक या अनैच्छिक (ii) रेखित या ऐच्छिक (iii) हृदूपेशी।
अरेखित और रेखित पेशी ऊतकों का वर्णन इस प्रकार है
अरेखित पेशी_ये पेशियाँ नेत्र की आइरिस (iris) में, वृषण और उसकी नलिकाओं में, मूत्रवाहिनियों और मूत्राशय में तथा रक्तवाहिनियों में पायी जाती हैं। आहारनाल की भित्ति में ये अनुदैर्घ्य और गोलाकार पेशी स्तरों के रूप में दिखायी देती है, अरेखित पेशी या कोशिका तर्कु की आकृति की होती है, जिसमें प्रचुर मात्रा में कोशिकाद्रव्य और एक केंद्रक पाया जाता है। उचित प्रकार के अभिरंजन से इसके अन्दर अनेक पेशी तंतुक देखे जा सकते हैं। अरेखित पेशी का संकुचन जंतु के इच्छाहीन नहीं है। इसीलिये इसे अनैच्छिक पेशी कहते हैं। तंतु पर पट्टियाँ नहीं होती हैं, अतः इसे अरेखिक पेशी तंतु भी कहते हैं। आहारनाल के एक भाग से दूसरे भाग में भोजन का प्रवाह इस पेशी के संकुचन एवं प्रसार के कारण होता रहता है।
रेखित पेशी-ये पेशियाँ जंतु के कंकाल से जुटी रहती हैं और इनमें ऐच्छिक गति होती है। इसलिये इन्हें कंकाल पेशी या ऐच्छिक पेशी भी कहते हैं। यह पेशी अनेक बहुकेंद्रक तंतुओं द्वारा बनती है। प्रत्येक तंतु या कोशिका एक पतली झिल्ली सारकोलेमा से घिरी रहती है। इसके अन्दर के कोशिका द्रव्य को सार्कोप्लाज्म कहते हैं, जिसमें अनेक मायोफाइब्रिल होते हैं। मायोफाइब्रिल पर एकांतर रूप से गाढ़ी और हल्की पट्टियाँ होती हैं। यह पेशी शरीर के बाहु, पैर, गर्दन आदि में पायी जाती है एवं इसका भार शरीर के भार का प्रायः 50% होता है, रेखित पेशियाँ तंत्रिका द्वारा उत्तेजित होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions