Doubtnut Promotions Sticky

(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए - दृढता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दृढ़ता - पदार्थ के कणों के बीच लगने वाला आकर्षण बल पदार्थ की दृढ़ता निश्चित करता है। ठोसों में आकर्षण बल अधिक होने के कारण दृढ़ता अधिक होती है। द्रवों में उससे कम तथा गैसों में सबसे कम दृढ़ता होती है।
संपीडयता - किसी पदार्थ पर बल लगाकर उसके कणों की बीच की दूरी को कम करना संपीडयता कहलाता है। गैसों में संपीडयता का गुण पाया जाता है।
तरलता - जिन पदार्थों में बहने का गुण पाया जाता है, उन्हें तरल पदार्थ कहते हैं। द्रवों में तरलता का गुण पाया जाता है।
बर्तन में गैस का भरना - किसी बर्तन में गैस कणों में अंतराणुक बल क्षीण होने के कारण गैस सारे उपलब्ध स्थान को घेर लेती है। अर्थात् गैसों का आयतन निश्चित नहीं होता। इन्हें बर्तन में उच्च दाब पर भरा जाता है।
आकार - ठोस के कण अधिक अंतराणुक बल के साथ जुड़े होने के कारण ठोस को निश्चित आकार प्रदान करते हैं, जबकि द्रवों में यह अंतराणुक बल कम होता है जिस कारण इनका आकार निश्चित नहीं होता। गैसों में भी ऐसा होता है।
गतिज ऊर्जा - कणों की गति के कारण उत्पन्न ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहा जाता है। तापमान बढ़ाने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है। ठोस में अधिक गतिज ऊर्जा नहीं होती, द्रव में कुछ गतिज ऊर्जा होती है जबकि गैसों में उच्च गतिज ऊर्जा होती है।
घनत्व - किसी तत्त्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं अर्थात् =("घनत्व")/("द्रव्यमान")
ठोस पदार्थों का घनत्व उच्च होता है, द्रव में निम्न जबकि गैसों में नगण्य होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions