Doubtnut Promotions Sticky

खरीफ और रबी की फसलों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऋतु के आधार पर फसलें निम्नलिखित दो प्रकार की होती हैं -
(1) खरीफ की फसलें।
(2) रबी की फसलें।
1. खरीफ की फसलें - ये फसलें गर्मियों, विशेषकर जून व जुलाई में बोई जाती हैं। इन फसलों को उगाने के लिए अधिक गर्मी व अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती हैं। सर्दी के शुरू में ही इन्हें काट लिया जाता है।
उदाहरण - मक्का, धान, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, तिल, घीया, पेठा, टिंडा, भिंडी आदि।
2. रबी की फसलें - ये फसलें सर्दियों में बोई जाती हैं। इन फसलों को उगाने के लिए कम ताप व कम पानी की आवश्यकता होती है। इन्हें गर्मियों के आरंभ में काट लिया जाता है।
उदाहरण - गेहूँ, जौ, मटर, चना, सरसों, गाजर, मूली, शलगम, गोभी, बरसीम आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions