Doubtnut Promotions Sticky

कोई ऐसा उदाहरण दीजिए जो मनुष्यों की क्रियाओं द्वारा पारिस्थितिक तंत्र में परिवर्तन को दर्शाता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य पारिस्थितिक तंत्र का एक विवेकशील प्राणी है। वह अपने खेतों में लगे फसलों को कीटों तथा अन्य सूक्ष्म जीवों से बचाने के लिये विभिन्न प्रकार के कीटनाशी, कवकनाशी एवं शाकनाशी रसायनों का छिड़काव करता है। जिससे पारिस्थितिक तंत्र के जीवभार एवं जीव संख्या पर प्रभाव पड़ता है। ये सभी कीटनाशी रसायन खाद्य श्रृंखला की सहायता से एक-दूसरे जीवों में पहुँचता है तथा पारिस्थितिक तंत्र के जैविक और अजैविक घटकों को हानि पहुंचाता है। कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो लम्बे समय तक मिट्टी में पड़े होते हैं जो मिट्टी के भौतिक तथा रासायनिक गुणों में परिवर्तन लाते हैं तथा फसल के उत्पादन को कम कर देते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions